Follow Me On Facebook

Showing posts with label मिसाइलें तैनात. Show all posts
Showing posts with label मिसाइलें तैनात. Show all posts

Saturday, 15 October 2016

समंदर के भीतर भी मल्टी लेयर सुरक्षा, मिसाइलें तैनात


समंदर के भीतर भी मल्टी लेयर सुरक्षा, मिसाइलें तैनात






ब्रिक्स सम्मेलन: आसमान, समंदर के भीतर भी मल्टी लेयर सुरक्षा, मिसाइलें तैनात



नई दिल्ली(15 अक्टूबर): आज से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए गोवा पूरी तरह तैयार है। सरकार इसके लिए किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती इसलिए सुरक्षा से लेकर विदेशी मेहमानों के ठहरने और उनके लजीज खाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

- पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ब्रिक्स सम्मेलन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुद एनएसए अजित डोभाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

- ज़मीन से आसमान और समंदर के भीतर भी मल्टी लेयर सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है।

- नेवी के कई वॉरशिप, आधुनिक मिसाइल फ्रिगेट, कॉस्ट गॉर्ड और नेवी की फ़ास्ट इंटेरशेप्टर बोट गोवा के आस-पास के समंदर में पेट्रोलिंग करेगी।

- नेवी और कोस्ट गार्ड के हेलीकाप्टर समुद्र के ऊपर एयर पेट्रोलिंग करेंगे। नेवी के मिग 29 फाइटर एयरक्राफ्ट को हर हमले के लिए 24 घंटे तैयार रखा गया है। मार्कोस कमांडो गोवा एयरपोर्ट की सुरक्षा के तैनात किये गए हैं।


- सभी राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी करने जा रहे होटल ताज एक्जॉटिका ने इसके लिए खासतौर पर अपने कमरों को नया रूप दिया है। इसी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ठहरेंगे। होटल ने दो सुइट्स को खास तौर पर बनाया है, जिनमें प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ठहरने की व्यवस्था होगी। दोनों सूइट्स होटल के दो अलग-अलग हिस्सों में हैं।

- बता दें ‘ब्रिक्स’ दुनिया की 5 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।


 सभी राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी करने जा रहे होटल ताज एक्जॉटिका ने इसके लिए खासतौर पर अपने कमरों को नया रूप दिया है। इसी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ठहरेंगे। होटल ने दो सुइट्स को खास तौर पर बनाया है, जिनमें प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ठहरने की व्यवस्था होगी। दोनों सूइट्स होटल के दो अलग-अलग हिस्सों में हैं।

- बता दें ‘ब्रिक्स’ दुनिया की 5 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।