Follow Me On Facebook

Tuesday, 21 March 2017

केरल: चर्च में स्कूली लड़की से बलात्कार करने वाला अय्याश पादरी गिरफ्तार,

केरल: चर्च में स्कूली लड़की से बलात्कार करने वाला अय्याश पादरी गिरफ्तार, बच्‍चे के जन्‍म के बाद हुआ खुलासा

केरल के कोच्चि में एक केथोलिक पादरी को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामलें में गिरफ्तार किया गया हैं. आरोपी रोबिन वडक्‍कनचेरिल कन्‍नूर जिले के कोटियूर में सेंटर सेबेस्टियन चर्च में पादरी है.
पुलिस के अनुसार, पादरी ने चर्च की और से मिले घर के बेडरूम में पीडिता से बलात्कार किया. पीड़िता स्कूल की छात्र हैं. लड़की ने तीन सप्‍ताह पहले बच्‍चे को जन्‍म दिया हैं. बच्‍चे के जन्म के बाद बलात्कार का खुलासा हुआ हैं. नवजात को वायानाड जिले में एक निजी अनाथालाय को सौंप दिया गया.
शुरूआत की जांच में पीड़िता ने बलात्कार के लिए उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया. जब पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की मदद से पूछताछ की तो उसने फादर रोबिन का नाम लिया. पादरी पहले एक कॉलेज में भी काम कर चुका है. साथ ही चर्च की ओर से चलने वाले अखबार दीपिका औश्र जीवन टीवी का निदेशक रह चुका है.
पुलिस का कहना है कि लड़की के माता-पिता को उसके प्रेगनेंट होने का पता ही नहीं चला. वह रोज स्‍कूल जाती थी और कपड़े इस तरह से पहनती थी कि किसी को उसके गर्भवती होने का पता नहीं चल पाया. मामले के सामने आने के बाद मनंथवड़ी पादरी क्षेत्र ने रोबिन का नाम और फोटो वेबसाइट से हटा दी.

No comments:

Post a Comment