Follow Me On Facebook

Showing posts with label अंबेडकर ने असमानता को बढ़ावा दिया: शंकराचार्य. Show all posts
Showing posts with label अंबेडकर ने असमानता को बढ़ावा दिया: शंकराचार्य. Show all posts

Saturday, 23 April 2016

अंबेडकर ने असमानता को बढ़ावा दिया : शंकराचार्य



शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती ने आरक्षण की आड़ में बाबा साहिब अंबेडकर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की अंबेडकर ने हिन्दू धर्म छोड़कर समाज में असमानता को बढ़ावा दिया। शंकराचार्य ने कहा कि अगर अंबेडकर हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म नहीं अपनाते तो वो लोगों के बीच समानता पैदा करने में ज्यादा सफल होते।

हरिद्वार में शंकाराचार्य ने कहा कि अंबेडकर अगर हिन्दू धर्म में ही रहते और हिन्दुओं के त्यौहार होली दिवाली मानते, गंगा को मानते, रामायण गीता सुनते, हिन्दू धर्म के अनुकूल आचरण करते तब वह हिन्दू समाज में हिन्दुओं के साथ समरस हो सकते थे। आंबेडकर ने हिन्दू धर्म छोड़ दिया और होली दिवाली नहीं मनाई, गंगा की निंदा की तो हिन्दू समाज उन्हें कैसे अपने साथ समरस कर लेता।