Follow Me On Facebook

Thursday, 4 January 2018

रत्न धारण करने से पहले बरतें कुछ सावधानियां



1
जातक की जन्म कुंडली
किसी भी जातक की जन्म कुंडली उसके जीवन का आईना होती है। वह कैसा जीवन व्यतीत करेगा, उसके जीवन में कब और कौन-कौन से दुख या सुख आएंगे, यह सब उसकी कुंडली को देखकर जाना जा सकता है।

2
ग्रहों की स्थिति
कुंडली के भावों और ग्रहों की स्थिति यह स्पष्ट बताती है कि व्यक्ति के जीवन में कितनी परेशानियां या कितनी समस्याएं आ सकती हैं। अगर ग्रह उत्तम स्थिति में है तो ऐसा व्यक्ति वाकई सौभाग्यशाली होता है लेकिन अगर ग्रहों की बैठकी की वजह से जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगे तो हालात बहुत हद तक नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं।

3
विभिन्न शाखाएं
जहां कुंडली को देखकर आने वाली समस्याओं के बारे में जाना जा सकता है वहीं यह कुंडली स्वयं उन परेशानियों से बचने का माध्यम भी है। ज्योतिष विज्ञान के अंतर्गत विभिन्न 
4
ग्रहों का दुष्प्रभाव
आप मंत्रों या तंत्रों का सहारा लेकर ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं, लेकिन माना जाता है उपयुक्त रत्न धारण करने से प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे ग्रहों के प्रभाव को करीब 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

5
रत्न ज्योतिष
रत्नों के द्वारा ग्रहीय बाधा को हल करने का तरीका जिसे सामान्य भाषा में रत्न ज्योतिष कहा जाता है, अपने आप में बेहद कारगर और प्रमाणित विद्या है।

6
रत्न
विशेषज्ञों का कहना है कि रत्न धारण कर आप अपनी कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम कर सकते हैं बशर्ते वह रत्न आपने पूरे विधि-विधान और समझबूझ कर पहना हो।

7
विधि युक्त क्रिया
सबसे पहले तो हम आपको ये बता दें कि रत्नों को धारण करने की एक विधि युक्त क्रिया होती है। दिन, दिशा, मुहुर्त आदि सबकी भूमिका इसमें शामिल है। इसके अलावा रत्न धारण करने से पहले उस रत्न को मंत्रों द्वारा सक्रिय भी किया जाता है।
8
ज्योतिष विद्या
बाजार में विभिन्न प्रकार के रत्न उपलब्ध है, जिनमें से असली और नकली की परख केवल विशेषज्ञों द्वारा ही संभव है। कोई सामान्य व्यक्ति भ्रमित होकर गलत रत्न धारण कर लेता है और फिर जब परिणाम सही ना मिलें तो रत्न या फिर ज्योतिष विद्या पर ही संदेह करने लगता है।


9
सावधानियां
रत्न खरीदते समय बहुत सी सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं किस-किस तरह आपको सचेत रहने की जरूरत है।

10
विशेषज्ञ की सलाह
अगर आपको रत्नों की समझ नहीं है तो बेहतर है आप किसी विशेषज्ञ की सलाह लें या फिर अपने किसी परिचित की दुकान से ही रत्न खरीदें।
11
प्रमाणित और विश्वस्नीय
जिस दुकान या व्यक्ति से आप रत्न खरीद रहे हैं, इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वह प्रमाणित और विश्वस्नीय विक्रेता हो।

12
कीमत का आंकलन
जब आप बाजार में रत्न की कीमत का आंकलन कर लेंगे तब आपको यह अनुमान भी हो जाएगा कि रत्न असली है या नकली।

13
पुखराज या नीलम
अमूमन सस्ते रत्नों की नकल बाजार में कम मिलती है लेकिन महंगे रत्न जैसे कि पुखराज या नीलम की नकल बहुतायत में उपलब्ध है। ऐसे में आपको बिना किसी जानकार की सहायता के रत्न खरीदने में मुश्किल आ सकती है।

14
टूटा हुआ या दाग-धब्बे
टूटा हुआ या दाग-धब्बे से लैस रत्न कभी धारण नहीं करना चाहिए। इसका या तो न्यूनतम या फिर प्रतिकूल प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। कभी कभार आप किसी भी तरह के परिणाम का इंतजार करते हुए ही रह जाते है।
15
ग्रह
अगर आप कुंडली में मौजूद ग्रहों को रत्नों की सहायता से बढ़ाना या घटाना चाहते हैं तो आपको उपरोक्त बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान देना होगा अन्यथा परिणाम मनोनुकूल नहीं होंगे।

Wednesday, 3 January 2018

ॐ को क्यों माना जाता है महामंत्र, इसे बोलने के फायदे

ॐ को क्यों माना जाता है महामंत्र, इसे बोलने के फायदे
Benefits of om chanting in Hindi : सनातन धर्म और ईश्वर में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति देव उपासना के दौरान शास्त्रों, ग्रंथों में या भजन और कीर्तन के दौरान ऊं महामंत्र को कई बार पढ़ता, सुनता या बोलता है। धर्मशास्त्रों में यही ऊं प्रणव नाम से भी पुकारा गया है। असल में इस पवित्र अक्षर व नाम से गहरे अर्थ व दिव्य शक्तियां जुड़ीं हैं, जो अलग-अलग पुराणों और शास्त्रों में कई तरह से बताई गई हैं। खासतौर पर शिवपुराण में ऊं के प्रणव नाम से जुड़ी शक्तियों, स्वरूप व प्रभाव के गहरे रहस्य बताए हैं।
   शिव पुराण के अनुसार – प्र यानी प्रपंच, न यानी नहीं और व: यानी तुम लोगों के लिए। सार यही है कि प्रणव मंत्र सांसारिक जीवन में प्रपंच यानी कलह और दु:ख दूर कर जीवन के सबसे अहम लक्ष्य यानी मोक्ष तक पहुंचा देता है। यही वजह है कि ऊं को प्रणव नाम से जाना जाता है।
– दूसरे अर्थों में प्रनव को ‘प्र’ यानी प्रकृति से बने संसार रूपी सागर को पार कराने वाली नव यानी नाव बताया गया है।
   इसी तरह ऋषि-मुनियों की दृष्टि से’प्र – प्रकर्षेण,’न – नयेत् और व: युष्मान् मोक्षम् इति वा प्रणव: बताया गया है। इसका सरल शब्दों में मतलब है हर भक्त को शक्ति देकर जनम-मरण के बंधन से मुक्त करने वाला होने से यह प्रणव है।

– धार्मिक दृष्टि से परब्रह्म या महेश्वर स्वरूप भी नव या नया और पवित्र माना जाता  है। प्रणव मंत्र से उपासक नया ज्ञान और शिव स्वरूप पा लेता है। इसलिए भी यह प्रणव कहा गया है।                                                                                    आध्यात्मिक दर्शन है कि प्रणय यानी ऊं बोलने या ध्यान से शरीर, मन और विचारों पर शुभ प्रभाव होता है। वैज्ञानिक नजरिए से भी प्रणव मंत्र यानी ऊं बोलते वक्त पैदा हुई शब्द शक्ति और ऊर्जा के साथ शरीर के अंगों जैसे मुंह, नाक, गले और फेफड़ो से आने-जाने वाली शुद्ध वायु मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अनेक हार्मोन और खून के दबाव को नियंत्रित करती है। इसके असर से मन-मस्तिष्क शांत रहने के साथ ही खून के भी स्वच्छ होने से दिल भी सेहतमंद रहता है। जिससे मानसिक एकाग्रता व कार्य क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति मानसिक और दिल की बीमारियों से मुक्त रहता है।
सुखासन में बैठकर चालीस मिनट प्रतिदिन ऊं का जप किया जाए तो सात दिन में ही अपनी प्रकृति में बदलाव आता महसूस होने लगता है। छह सप्ताह में तो पचास प्रतिशत तक बदलाव आ जाता है। ये लोग उन दो प्रतिशत लोगों में शुमार हो जाते हैं , जो संकल्प कर लें तो अपने से पचास गुना ज्यादा लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं।
– एक अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि व्यक्ति के इस स्तर तक पहुंचने में मंत्र जप और स्थिरता पूर्वक बैठने के दोनों ही कारण बराबर उपयोगी हैं। दोनों में से एक भी गड़बड़ हुआ तो कठिनाई हो सकती है। हमारे यहां तो पालथी लगाकर सब लोग बहुत आसानी से बैठ जाते हैं, जबकि बाहर के देशों में भी ध्यान की कक्षा में प्रवेश करने वाले व्यक्ति दीक्षा लेने के बाद जप और ध्यान सीखते समय ही बैठने की इस तकनीक का अभ्यास शुरू कर देते हैं।
सुखासन में बैठकर मंत्र जप करने से या विधिवत अजपा करने से (मन में लगातार जप)। उसके कामयाब होने के लक्षण दिखार्ई देने लगते हैं। वे लक्षण यह है कि मंत्र जिस देवता की आराधना में है, उसकी विशेषताएं साधक में दिखाई देने लगती हैं।
– दार्शनिक पाल ब्रंटन ने अपनी पुस्तक इन द सर्च ऑफ सीक्रेट इंडिया में उन साधु संतों के बारे में और उनकी साधना विधियों के बारे में लिखा है। पाल ब्रंटन ने लिखा है कि सिद्धों और चमत्कारी साधुओं की शक्ति सामथ्र्य का रहस्य बहुत कुछ उनके स्थिरता पूर्वक बैठने में था।

रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में राष्ट्र स्तरीय ‘तृतीय अधिवक्ता अधिवेशन’ संपन्न

गंगा नदी की रक्षा हेतु सभी को संघटित होना आवश्यक – ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता, अलाहाबाद उच्च न्यायालय


रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में राष्ट्र स्तरीय ‘तृतीय अधिवक्ता अधिवेशन’ संपन्न


रामनाथी (गोवा) : रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में २६ से २८ दिसम्बर की कालावधी में ‘तृतीय अधिवक्ता अधिवेशन’ आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन में अलाहाबाद उच्च न्यायालय के ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘गंगा नदी का पानी विश्व में सर्वोत्कृष्ट है तथा अद्भुत भी है ! गंगा नदी को हिन्दू संस्कृति में विशेष स्थान है। केवल इतना ही नहीं, तो उसका वैज्ञानिक दृष्टि से भी अतिशय महत्त्व है। अतः गंगा नदी के संदर्भ में अधिक संशोधन करने की आवश्यकता है। ऐसा होते हुए भी भारत में कहीं भी ‘रिव्हर सायन्स इंजिनीयरिंग’ का विद्यालय नहीं है अथवा कहीं भी उस संदर्भ का शिक्षण प्राप्त नहीं होता। ऐसी परिस्थिति में गंगा नदी की रक्षा हेतु सभी को संघटित होने की आवश्यकता है !’
इस अधिवेशन के लिए हिन्दू विधीज्ञ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर, हिन्दू विधीज्ञ परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री. संजीव पुनाळेकर, बेंगलुरु उच्च न्यायालय के ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री. अमृतेश एन.पी., हिन्दू जनजागृति समिति के केंद्रीय समन्वयक श्री. नागेश गाडे, हिन्दू विधीज्ञ परिषद के संस्थापक-सदस्य श्री. सुरेश कुलकर्णी, केंद्र सरकार के भूतपूर्व सांस्कृतिक सलाहगार प्रा. रामेश्वर मिश्र, धर्मपाल शोधपिठ की भूतपूर्व संचालिका प्रा. कुसुमलता केडिया, सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस आदि उपस्थित थे।
अधिवक्ता श्री. गुप्ता ने आगे ऐसा कहा कि, ‘‘जब गंगा नदी की सुरक्षा का कार्य प्रारंभ किया, उस समय नदी के संबंध में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त होने के लिए मैने सभी को आवाहन किया। तदनुसार मुझे बताया गया कि, ‘गंगा नदी के पानी के संदर्भ में बनारस विश्व हिन्दू विद्यापीठ में अधिक जानकारी प्राप्त होगी !’ तत्पश्चात मैंने गंगा नदी के पानी का अभ्यास किया। इस अभ्यास के पश्चात मुझे अत्यंत वैशिष्ट्यपूर्ण ऐसी जानकारी प्राप्त हुई ! गंगा नदी विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई से नीचे आती है। अतः उसमें ‘गतिजन्य (कायनेटिक) ऊर्जा’ सर्वाधिक रहती है। गंगा नदी के पानी में अन्य नदियों के पानी की अपेक्षा सर्वाधिक ऑक्सिजन (प्राणवायु) रहता है। इस पानी से स्नान करने के पश्चात व्यक्ति को अधिक सुखद अनुभव प्राप्त होता है। गंगा नदी का पानी हमारे शरीर में होनेवाली हानिकारक बॅक्टेरिया नष्ट करता है। गंगा नदी सर्वाधिक मोड लेते लेते बहती है। अतः उसका सर्वाधिक संपर्क वनस्पति, सूक्ष्म जंतु, विविध प्रकार की भूमि तथा ऑक्सिजन के साथ आता है। अतः गंगा नदी के पानी को संयुक्त राष्ट्रद्वारा सर्वोच्च स्तर प्राप्त हुआ है। गंगा नदी की विशेषता यह है कि, उसे अलग अलग स्थानों पर ३०० नदियां आकर मिलती हैं, फिर भी उसका स्वरूप अथवा गुणधर्म में परिवर्तन नहीं होता है ! वो सब कुछ अपने में समां कर आगे-आगे बहती रहती है। ऐसी गंगा नदी की रक्षा हमें करनी ही चाहिए !’’

अधिवक्ताओं के लिए ‘ब्राह्मतेज एवं क्षात्रतेज’ का होना आवश्यक ! – अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर

राष्ट्र एवं धर्म हेतु कार्य करते समय संख्यात्मकता को नहीं, तो अपनी धैर्यशीलता को महत्त्व है तथा वह साधना से प्राप्त होती है। ईश्वर ने हमें हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु चुना है। हिन्दू राष्ट्र के लिए कार्य करना, यह ईश्वर की सेवा है। अधिवक्ताओं के लिए ‘ब्राह्मतेज एवं क्षात्रतेज’ दोनों का होना आवश्यक है। उसके लिए अधिवक्ताओं ने साधना भी अधिक मात्रा में करने की आवश्यकता है !

आगामी तीव्र आपत्काल में सुरक्षा हेतु साधना करना आवश्यक ! – श्री. नागेश गाडे

‘साधना एवं सनातन प्रभात की आवश्यकता’ इस विषय पर संबोधित करते हुए श्री. नागेश गाडे ने कहा कि, ‘‘यज्ञ में कितनी आहुति डालनी है, इसकी अपेक्षा उसके पीछे होनेवाला भाव महत्त्वपूर्ण है। एक छोटीसी गिलहरी ने रामसेतु के कार्य में अपनी शक्ति के अनुसार कार्य कर केवल भाव के कारण श्रीराम कृपा संपादन की ! अतः धर्मकार्य करते समय यदि गिलहरी के अनुसार हम भाव रखेंगे, तो हम पर भी ईश्वर की कृपा होगी। आगामी कुछ वर्षों में तीव्र आपत्काल आएगा। उस समय ईश्वर केवल अपने भक्तों की ही रक्षा करेगा; इसलिए ईश्वर का भक्त होने के लिए साधना करना आवश्यक है !’’

तृतीय अधिवक्ता अधिवेशन में विविध विषयों पर किया गया मार्गदर्शन . . .

१. अधिवक्ता श्री. संजीव पुनाळेकर तथा अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर ने ‘सामाजिक दुष्प्रवृतियों के विरोध में अधिवक्ताओं का योगदान’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
२. अधिवक्ता श्री. अमृतेश एन.पी ने ‘न्याययंत्रणा में स्थित भ्रष्टाचार’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
३. अधिवक्ता श्री. नीलेश सांगोलकर ने ‘सुराज्य अभियान के अंतर्गत आयोजित उपक्रम, प्राप्त फलनिष्पत्ति तथा आगामी दिशा’ इस संदर्भ में जानकारी दी।
४. अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णी ने ‘अधिवक्ता संघटन तथा हिन्दू विधीज्ञ परिषद की आगामी दिशा’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
५. अधिवक्ता श्री. संजीव पुनाळेकर तथा अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर ने ‘हिन्दू विधीज्ञ परिषदद्वारा न्यायालयों में प्रविष्ट की गई जनहित याचिका तथा प्राप्त फलनिष्पत्ति’ के संदर्भ में जानकारी दी।
६. प्रा. रामेश्वर मिश्र तथा प्रा. कुसुमलता केडिया ने ‘भारत का धर्म, भारत का संविधान’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
७. प्रा. कुसुमलता केडिया ने ‘वैधानिक दृष्टि से पूर्व भारत का इतिहास’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
८. कु. स्वाती गायकवाड तथा कु. वैष्णवी येळेगांवकर ने ‘स्वभावदोष तथा अहं निर्मूलन’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया।
क्षणिकाएं
१. इस अधिवेशन के लिए सनातन की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी की वंदनीय उपस्थिती रही।
२. हिन्दू जनजागृति समिति के केंद्रीय समन्वयक श्री. नागेश गाडे ने हिन्दू विधीज्ञ परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर को शाल देकर सम्मानित किया।
३. बेंगलुरु उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री. अमृतेश एन.पी. ने हिन्दू विधीज्ञ परिषद के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता श्री. संजीव पुनाळेकर को सम्मानित किया।
४. इस अधिवेशन में अधिवक्ता श्री. अमृतेश एन.पी. ने वर्ष २०१८ की दिनदर्शिका का प्रकाशन किया। अधिवक्ता श्री. अमृतेश एन.पी.द्वारा यह दिनदर्शिका अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णी के हाथों अधिवक्ता श्री. संजीव पुनाळेकर को भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता अधिवेशन में ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता का सम्मान


इस अधिवेशन में ज्येष्ठ अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता को हिन्दू विधीज्ञ परिषद के संस्थापक-सदस्य अधिवक्ता श्री. सुरेश कुलकर्णी के हाथों पुष्पहार अर्पण कर, साथ ही शाल, श्रीफळ तथा भेंटवस्तु देकर सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता का परिचय
अखिल हिन्दुओं की मानबिंदू पवित्र गंगा नदी की रक्षा हेतु अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता सर्वोच्च योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया है। गंगा नदी के संदर्भ में उन्होंने आजतक २० से अधिक जनहित याचिका न्यायालय में प्रविष्ट की हैं। साथ ही गंगा नदी के संदर्भ मे १५० से अधिक आदेश न्यायालय से प्राप्त किए हैं। गंगा नदी के संदर्भ में अधिवक्ता श्री. गुप्ता को अलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ‘अ‍ॅमिकस क्युरी’ (न्यायालय मित्र) के नाम से नियुक्त किया है। गंगा नदी के संदर्भ में केंद्र सरकारद्वारा ‘गंगा प्रोटेक्शन अ‍ॅण्ड रिझुवेनेशन अ‍ॅक्ट’ इस नाम का अधिनियम पारित किया गया है। इस अधिनियम के समिति के प्रमुखपद पर सरकार ने उनकी नियुक्ति की है !

सनातन आश्रम कल्पना से भी अधिक अच्छा है ! – अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता

अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार गुप्ता ने रामनाथी के सनातन के आश्रम में ‘राष्ट्र एवं धर्म’ के संदर्भ में किए जानेवाले कार्य का परिचय करा लिया। आश्रम के संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते समय उन्होंने कहा कि, ‘आश्रम कल्पना से भी अधिक सुंदर है ! यहां की व्यवस्था अत्यंत अच्छी है। आश्रम आनंददायी है। अगले समय मैं मेरे परिवार के साथ आश्रम में आऊंगा। ईश्वर की कृपा से मुझे गंगामाता की सेवा करने की संधी प्राप्त हुई है। मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि, गुरुदेवजी ने इतनी सुंदर(सनातन) संस्था निर्माण की है !

Sunday, 31 December 2017

आर्यवृत के वासी हैं हम , अब अपना नववर्ष मनाएंगे ।। *

हवा लगी पश्चिम की , सारे कुप्पा बनकर फूल गए । 
ईस्वी सन तो याद रहा , पर अपना संवत्सर भूल गए ।। 
चारों तरफ नए साल का , ऐसा मचा है हो-हल्ला । 
बेगानी शादी में नाचे , जैसे कोई दीवाना अब्दुल्ला ।।
धरती ठिठुर रही सर्दी से , घना कुहासा छाया है । 
*कैसा ये नववर्ष है , जिससे सूरज भी शरमाया है ।।
*सूनी है पेड़ों की डालें , फूल नहीं हैं उपवन में ।
पर्वत ढके बर्फ से सारे , रंग कहां है जीवन में ।।
बाट जोह रही सारी प्रकृति , आतुरता से फागुन का ।
जैसे रस्ता देख रही हो , सजनी अपने साजन का ।।
अभी ना उल्लासित हो इतने , आई अभी बहार नहीं ।
हम अपना नववर्ष मनाएंगे , न्यू ईयर हमें स्वीकार नहीं ।।
लिए बहारें आँचल में , जब चैत्र प्रतिपदा आएगी ।
फूलों का श्रृंगार करके , धरती दुल्हन बन जाएगी ।।
मौसम बड़ा सुहाना होगा , दिल सबके खिल जाएँगे ।
झूमेंगी फसलें खेतों में , हम गीत खुशी के गाएँगे ।।
उठो खुद को पहचानो , यूँ कबतक सोते रहोगे तुम ।
चिन्ह गुलामी के कंधों पर , कबतक ढोते रहोगे तुम ।।
अपनी समृद्ध परंपराओं का , आओ मिलकर मान बढ़ाएंगे ।
आर्यवृत के वासी हैं हम , अब अपना नववर्ष मनाएंगे ।। 

Monday, 18 December 2017

marne-ke-bad-kaha-jati-hai-aatma

दुबारा जन्म लेने से पहले कब तक भटकती है आत्मा?



1
जिन्दगी का अर्थ
जिस जिन्दगी को हम जी रहे हैं, क्या बस यही जिन्दगी हमारी अपनी है? जन्म लेने से पहले हम किन हालातों में रहे होंगे, क्या कर रहे होंगे? मृत्यु के पश्चात हमारे शरीर का तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा लेकिन हमारी आत्मा का क्या होगा? यह कुछ सवाल अक्सर मेरे मस्तिष्क को कचोटते रहते हैं। बहुत हद तक संभव है कि ये सवाल एक कॉमन सोच भी हो सकती है जो सामान्य मस्तिष्क में उथल-पुथल का कारण बन जाए।
2
आत्मा का सफर
इन्हीं सवालों को हल करने के लिए वह एक ऐसे जवाब तक जा पहुंची जो वाकई किसी को भी हैरान कर सकती है। हम आध्यात्मिक गुरुओं के पास जाते हैं क्योंकि हम अपने जीवन का उद्देश्य और मृत्यु के बाद के हालातों को समझना चाहते हैं। आइए जानते हैं मृत्यु के पश्चात और पुनर्जन्म से पहले आत्मा को किन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है या फिर कह लीजिए किन हालातों का सामना करना पड़ता है।
3
अच्छे-बुरे कर्म
जीवित अवस्था में, नश्वर शरीर में रहते हुए हमारी आत्मा जो भी पुण्य या पाप कृत्य करती है, अच्छे-बुरे जो भी कर्म करती है, मृत्यु के पश्चात हमारी आत्मा को उन्हीं के आधार पर ट्रीट किया जाता है। हमें अपने कर्मों के आधार पर अलग-अलग लोकों में तब तक रहना होता है, जब तक कि हम पुनर्जन्म लेकर धरती पर दोबारा ना आ जाएं।
4
स्वर्गलोक
सबसे ऊपरी लोक होता है स्वर्गलोक। जानकारों का कहना है कि आज के हालातों में 100 में से मात्र 2 लोग ही ऐसे होते हैं जिनकी आत्मा मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक या महरलोक के दर्शन करती है, वहां के सुख भोग पाती है। अन्य आत्माएं तो सिर्फ पाताल या भुवरलोक में जाकर फंस जाती हैं।
5
पाताल लोक के स्तर
पाताल लोक के भी सात स्तर होते हैं। कर्मों के हिसाब से आत्माएं पाताल के विभिन्न स्तरों पर भेजी जाती हैं। सबसे निचले स्तर पर उन्हें पिशाचों के साथ रहना होता है जहां अत्यंत गर्मी और बहुत बुरे हालात होते हैं।
6
भुवरलोक में क्या होता है आत्मा के साथ
भुवरलोक में आत्मा स्वेच्छा के साथ नहीं रह सकती। जिस तरह धरती पर व्यक्ति अपनी मनमानी करता है, भुवरलोक में यह सब संभव नहीं है। यहां जितनी भी आत्माएं पहुंचती हैं, उन्हें स्वर्गलोक में रहने वाली पुण्य आत्माओं की निगरानी में रहना होता है। स्वर्ग लोक वो पहुंचता है जो अपने जीवनकाल में अध्यात्म के चरम तक जा पहुंचता है।
7
प्रेत आत्माओं का नियंत्रण
भुवरलोक में पहुंचने वाली आत्माएं अगर अपनी आध्यात्मिक मजबूती खो दें तो वह बहुत जल्दी पिशाचों, बुरी आत्माओं और प्रेतों के नियंत्रण आ जाती हैं। वो अपने ऊपर किसी बाहरी नियंत्रण को महसूस भी कर सकती हैं।
8
पाताल लोक में हालात
धरती पर इंसान चाहे कितने ही कष्ट या बुरी परिस्थितियों में हो सकता है, लेकिन वह हालात, पाताल के हालातों से बहुत बेहतर हैं। पाताल लोक में शत-प्रतिशत आत्माएं नकारात्मक शक्तियों के नियंत्रण में रहती हैं, जो उनसे कहीं ज्यादा ताकतवर होते हैं।
9
निचले स्तर पर बुरी ताकतें
पाताल लोक के जितने ज्यादा निचले स्तर पर जाते जाएंगे, दुख-तकलीफों और नकारात्मक हालातों की घुटन और ज्यादा बढ़ती जाएगी। हमें निचले स्तर पर दोबारा जन्म लेने से करीब 400-500 वर्ष पहले तक रहना पड़ सकता है।
10
पाताल की प्रताड़ना
पाताल लोक और निचले लोक की प्रताड़ना से व्यक्ति को मात्र एक ही चीज बचा सकती है और वो है उसका आध्यात्मिक विकास। यहां तक स्वर्ग में बिताए जाने वाले समय को भी आध्यात्मिक झुकाव द्वारा बढ़ाया जा सकता है। यहां तक कि मृत्यु के पश्चात हमारी आत्मा कितना ज्यादा आध्यात्मिक झुकाव रखती है, वह भी हमारे पुण्य कर्मों को बढ़ाकर जल्द से जल्द हमें धरती पर वापस आने का अवसर देता है।
11
ताकतवर आत्माएं
हालांकि यह इतना आसान नहीं होता क्योंकि शक्तिशाली और बुरी आत्माएं हमें किसी भी प्रकार के आध्यात्मिक कृत्य करने से रोकती हैं। वे इतनी ताकतवर होती हैं कि उनके सामने हम पूरी तरह निष्क्रिय साबित हो सकते हैं।
12
स्वर्ग की सुविधाएं
जहां एक ओर पाताल लोक की बुरी शक्तियां हमें अध्यात्म की ओर बढ़ने नहीं देतीं, वहीं स्वर्ग लोक की सुख-सुविधाओं में खोकर आत्मा अपना पहला कर्म, जो कि ईश्वर को याद करना है, को भूल जाती है। दोनों ही हालातों में नुकसान भुगतना पड़ता है।
13
पूर्वजन्म को जानना
इंसान केवल अपना पिछला जन्म ही जान सकता है। यूं तो आत्मा धरती पर ना जाने कितनी बार जन्म लेती है परंतु जब तक कि उसके अन्य जन्मों में कुछ खास ना घटित हुआ हो, वह केवल अपने पिछले जन्म के विषय में ही जान सकता है।
14
पूर्वजन्म की यादें
जब बच्चे का जन्म होता है, उसे पूर्वजन्म की हर बात याद रहती है, लेकिन जैसे-जैसे वो दुनियावी चीजों में मशगूल हो जाता है, धीरे-धीरे कर वह सारी बातें अपने दिमाग से निकालने लगता है।
15
धरती पर जन्म लेने का उद्देश्य
धरती पर जन्म लेने का एकमात्र उद्देश्य होता है, कर्म करना। दुनियावी लेन-देन ना तो पाताल लोक में संभव है और ना ही किसी और लोक में, इसलिए आत्मा को दोबारा धरती पर आना ही पड़ता है। दूसरा, आध्यात्मिक कार्य करना भी एक जरूरी प्रक्रिया है जो धरती पर जन्म लेने वाली हर आत्मा को करनी ही चाहिए। जो ये नहीं करते, उनकी आत्मा बाद में कष्ट भोगती है।
16
अध्यात्म का महत्व
चलिए उपरोक्त विश्लेषण से एक बात तो स्पष्ट है कि ईश्वर के प्रति आस्था और अध्यात्म की ओर झुकाव, बड़ी से बड़ी मुश्किल से भी व्यक्ति को बचा सकती है, चाहे वे मुसीबत जीवित अवस्था में सामने आएं या फिर मरने के पश्चात।

-- 
हिन्दू परिवार संघटन संस्था

इस प्रकार कभी खाली नहीं जाएगी प्रार्थना

इस प्रकार कभी खाली नहीं जाएगी प्रार्थना


1
भगवान का अस्तित्व
भगवान का वास्तविक अस्तित्व क्या है, यह हमेशा एक विवादित विषय रहा है। विज्ञान को मानने वाले इसे रहस्य की बजाय एक आत्मा के विश्वास से जुड़ा मानते हैं और ब्रह्मांड ऊर्जा को इसकी शक्ति बताते हैं। विज्ञान की इस थ्योरी की मानें तो भगवान और कुछ नहीं, लेकिन ब्रह्मांड की वह असीमित ऊर्जा है।
2
शास्त्र
इसके अनुसार इस ऊर्जा से जुड़ाव ही मनुष्य को एक असीमित शक्ति का एहसास कराता है। इसे ही हम ‘भगवान’ का नाम देते हैं। शास्त्रों को मानने वाले ईश्वर के अस्तित्व की अलग ही व्याख्या करते हैं। भगवान का असली स्वरूप क्या है उसे यह भी पुख्ता नहीं करता, लेकिन यह भगवान को सर्वशक्तिमान मानकर उसकी पूजा करता है।
3
प्रार्थना
दिलचस्प बात यह है कि अलग-अलग संस्कृतियों और धर्म में भगवान के रूप अलग-अलग हैं लेकिन एक चीज उन सभी में समान है, वह है परमेश्वर की कृपा पाने के लिए प्रार्थना करना! चाहे वह हिंदू धर्म का कर्मकांडीय रूप हो, मुस्लिम का पैगंबर स्वरूप या ईसाई धर्म की चर्च व्यवस्था, एक सर्वशक्तिमान की अराधना से जीवन सुधार करने की इच्छा और विश्वास हर धर्म में है।
4
प्रार्थना
प्रार्थना करना ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। ईश्वर के होने या ना होने की बहस अलग है और प्रार्थनाओं की महत्ता अलग। भले ही आप ईश्वर के मान्य स्वरूपों को ना मानते हों, लेकिन इसके वैज्ञानिक आधारों को मानने वाले भी इतना अवश्य स्वीकार करते हैं कि परेशानियों से उबर सकने ने में यह उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।\
5
प्रार्थना
कई बार ऐसा होता है कि लगातार प्रार्थनाओं के बाद भी आपकी परेशानियां कम नहीं होतीं, जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी प्रार्थनाएं हमेशा पूरी होने की बात कहते हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? क्या यह आपकी भक्ति की कमी दिखाता है या कारण कुछ और है?
6
प्रार्थना का तरीका
ऐसे में यह भी होता है कि धीरे-धीरे आपका विश्वास भगवान से उठने लगता है, आप चिड़चिड़े हो जाते हैं... हालातों से हताश और निराश होकर हिम्मत हारने लगते हैं... तो क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी प्रार्थना करने का तरीका ही गलत हो सकता है?
7
प्रार्थना के नियम
जी हां, शायद आपने कभी ऐसा सोचा ना हो लेकिन प्रार्थनाओं के स्वरूप भी आपकी प्रर्थना की स्वीकार्यता या उसके अस्वीकार होने की स्थितियां तय करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रार्थना हमेशा स्वीकार हो, तो इसे करते हुए आपको हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, आगे हम इसकी चर्चा कर रहे हैं...
8
धन्यवाद ज्ञापन
परेशानियों में घिरे हुए आप हमेशा यही कहते हैं – “भगवान, आखिर तूने ऐसा क्यों किया?..या.. तू मेरे साथ ही ऐसा क्यों करता है?” वैगैरह.. वगैरह!.. लेकिन सोचिए जब आपकी कोई इच्छा पूरी होती है या अचानक कोई खुशी मिलती है, तब भी क्या आप भगवान को इसके लिए ‘धन्यवाद’ कहते हैं?
9
धन्यवाद ज्ञापन
तात्पर्य यह कि मुसीबतों के समय परेशान होते हुए जब आप भगवान को कोस सकते हैं तो अपने साथ होने वाली अच्छी चीजों के लिए आपको उनका धन्यवाद ज्ञापन भी करना चाहिए। अगर हम यह मानकर चलते हैं कि सभी प्राणी उसी एक ईश्वर की संतानें हैं, तो यह भी समझना हमारा ही कर्तव्य है कि अपनी संतान के दुखों से उसके माता-पिता को सबसे अधिक दुख होता है।
10
धन्यवाद ज्ञापन
याद कीजिए जब आपके परिवार में किसी ने आपसे निराश होकर आपको कुछ बुरा कहा होगा। आपको कहीं ना कहीं इसने हताशा महसूस करायी होगी, लेकिन जब आपके कामों की प्रशंसा होती है तो आपको अच्छा भी महसूस होता है।
11
धन्यवाद ज्ञापन
वास्तव में इन दोनों ही चीजों से सीधे तौर पर आपको कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यह उस व्यक्ति के दिल में आपकी महत्ता आपको महसूस कराती है जो उसके प्रति आपका प्रेम प्रगाढ़ करता है। इसलिए भगवान से जब भी प्रार्थना करें, उससे पूर्व आपके साथ जीवन में हुई अच्छी बातों या पूरी हुई इच्छाओं-प्रार्थनाओं के लिए सबसे पहले उनका धन्यवाद करें।
12
स्वार्थ-रहित
आपने कबीर का वह दोहा शायद सुना हो – “साईं इतना दीजिए, जामे कुटुम समाय। मैं भी भूखा ना रहूं, साधु ना भूखा जाए॥” प्रार्थनाएं करें, लेकिन वह आपकी अपनी और औरों की भलाई के लिए होना चाहिए। भले ही उससे आपके सिवा किसी और का हित ना हो रहा हो, लेकिन...
13
स्वार्थ-रहित
उसमें किसी और का अहित कर आपका हित करने की भावना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। वरना वे प्रार्थनाएं पूरी तो नहीं होंगी, साथ ही भविष्य में आपका बुरा भी हो सकता है।
14
विश्वास
एक कहावत है – “मानो तो पत्थर , मानो तो भगवान है!” तात्पर्य यह कि आपकी सफलता पूरी तरह आपके विश्वास पर निर्भर करती है। भक्ति का पहला नियम भी विश्वास ही है, इसलिए जब भी प्रार्थना करें, वह चाहे किसी भी रूप में हो, आपके मन में यह विश्वास होना चाहिए कि सच्चे दिल से की गई यह प्रार्थना अवश्य पूरी होगी और इसी विश्वास के साथ अपने काम में 
15
हो भावना प्रधान
भावनाएं और प्रार्थना प्रार्थना हमेशा भावना के साथ होती है, सिर्फ किसी को दिखाने के लिए की गई प्रार्थना कभी भी फलीभूत नहीं हो सकती। इसलिए कभी भी बाहरी जगहों पर या दूसरों के सम्मुख बोलकर प्रार्थना ना करें। भावनाएं दिल से महसूस करने की चीज हैं, इसलिए मन ही मन शब्दों के साथ इसे पूरा करें।


-- 
हिन्दू परिवार संघटन संस्था

Saturday, 18 November 2017

अंग्रेजी शासन के विरूद्ध 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती हिन्दू परिवार संघठन संस्था की और से पर कोटि-कोटि नमन।



  • तुम भूल गए शायद मुझको, मैं झाँसी वाली रानी हूँ
  • जो नपुंसकों पर भारी थी, मैं वो मर्दानी हूँ
    लुटती अस्मत, लगती कीमत… ये नारी की कैसी किस्मत ?
    आजाद देश के वीरों से कुछ प्रश्न पूछने आई हूँ…………
    तब आजादी की बीज बनी, अब तुम्हें जगाने आई हूँ
    आजाद देश में नारी गुलाम… ये किसने रीत चलाई है……………..
    क्या तुमने अब भी गद्दारों की चिता नहीं जलाई है ?भारत की हर एक स्त्री को फिर “मनु” आज बना दो तुम
    सभी स्त्रियों के स्वाभिमान को फिर से आज जगा दो तुम………………..
    शस्त्र-शास्त्र से सुसज्जित कर दो, हर-एक घर-आँगन को
    निडर और निर्भय कर दो, हर-एक वन-उपवन को
    बच्चों के खेल-खिलौनों में शामिल कर दो… झाँसी की तलवार को
    बच्चों के नस-नस में भर दो, निडरता और स्वाभिमान को
    किताबों से बाहर निकालो मुझे और……….
    लिखने दो शौर्य गाथाएँ अपने घर-आँगन में
    ताकि तुम गर्व से कह सको कि मैं तेरी मनु / छबिली हूँ…………..
    अब ढूँढो मुझको अपने घर-आंगन में, मैं लक्ष्मीबाई अलबेली हूँ.
    – अभिषेक मिश्र
  • झांसी की रानी – सुभद्राकुमारी चौहान
    सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
    बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,
    गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
    दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।
    चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,
    लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।वीर शिवाजी की गाथायें उसको याद ज़बानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,
    देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवाड़।महाराष्ट्र-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,
    ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाई झाँसी में,सुघट बुंदेलों की विरुदावलि-सी वह आयी थी झांसी में।चित्रा ने अर्जुन को पाया, शिव को मिली भवानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजियाली छाई,
    किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,रानी विधवा हुई, हाय! विधि को भी नहीं दया आई।निसंतान मरे राजाजी रानी शोक-समानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥बुझा दीप झाँसी का तब डलहौज़ी मन में हरषाया,
    राज्य हड़प करने का उसने यह अच्छा अवसर पाया,फ़ौरन फौजें भेज दुर्ग पर अपना झंडा फहराया,लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया।अश्रुपूर्ण रानी ने देखा झाँसी हुई बिरानी थी
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥अनुनय विनय नहीं सुनती है, विकट शासकों की माया,
    व्यापारी बन दया चाहता था जब यह भारत आया,डलहौज़ी ने पैर पसारे, अब तो पलट गई काया,राजाओं नव्वाबों को भी उसने पैरों ठुकराया।रानी दासी बनी, बनी यह दासी अब महरानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥छिनी राजधानी दिल्ली की, लखनऊ छीना बातों-बात,
    कैद पेशवा था बिठूर में, हुआ नागपुर का भी घात,उदैपुर, तंजौर, सतारा,कर्नाटक की कौन बिसात?जब कि सिंध, पंजाब ब्रह्म पर अभी हुआ था वज्र-निपात।बंगाले, मद्रास आदि की भी तो वही कहानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥रानी रोयीं रनिवासों में, बेगम ग़म से थीं बेज़ार,
    उनके गहने कपड़े बिकते थे कलकत्ते के बाज़ार,सरे आम नीलाम छापते थे अंग्रेज़ों के अखबार,‘नागपुर के ज़ेवर ले लो लखनऊ के लो नौलख हार’।यों परदे की इज़्ज़त परदेशी के हाथ बिकानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥कुटियों में भी विषम वेदना, महलों में आहत अपमान,
    वीर सैनिकों के मन में था अपने पुरखों का अभिमान,नाना धुंधूपंत पेशवा जुटा रहा था सब सामान,बहिन छबीली ने रण-चण्डी का कर दिया प्रकट आहवान।हुआ यज्ञ प्रारम्भ उन्हें तो सोई ज्योति जगानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥महलों ने दी आग, झोंपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी,
    यह स्वतंत्रता की चिनगारी अंतरतम से आई थी,झाँसी चेती, दिल्ली चेती, लखनऊ लपटें छाई थी,मेरठ, कानपुर,पटना ने भारी धूम मचाई थी,जबलपुर, कोल्हापुर में भी कुछ हलचल उकसानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥इस स्वतंत्रता महायज्ञ में कई वीरवर आए काम,
    नाना धुंधूपंत, ताँतिया, चतुर अज़ीमुल्ला सरनाम,अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह सैनिक अभिराम,भारत के इतिहास गगन में अमर रहेंगे जिनके नाम।लेकिन आज जुर्म कहलाती उनकी जो कुरबानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥इनकी गाथा छोड़, चले हम झाँसी के मैदानों में,
    जहाँ खड़ी है लक्ष्मीबाई मर्द बनी मर्दानों में,लेफ्टिनेंट वाकर आ पहुँचा, आगे बढ़ा जवानों में,रानी ने तलवार खींच ली, हुया द्वंद असमानों में।ज़ख्मी होकर वाकर भागा, उसे अजब हैरानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥रानी बढ़ी कालपी आई, कर सौ मील निरंतर पार,
    घोड़ा थक कर गिरा भूमि पर गया स्वर्ग तत्काल सिधार,यमुना तट पर अंग्रेज़ों ने फिर खाई रानी से हार,विजयी रानी आगे चल दी, किया ग्वालियर पर अधिकार।अंग्रेज़ों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥विजय मिली, पर अंग्रेज़ों की फिर सेना घिर आई थी,
    अबके जनरल स्मिथ सम्मुख था, उसने मुहँ की खाई थी,काना और मंदरा सखियाँ रानी के संग आई थी,युद्ध श्रेत्र में उन दोनों ने भारी मार मचाई थी।पर पीछे ह्यूरोज़ आ गया, हाय! घिरी अब रानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥तो भी रानी मार काट कर चलती बनी सैन्य के पार,
    किन्तु सामने नाला आया, था वह संकट विषम अपार,घोड़ा अड़ा, नया घोड़ा था, इतने में आ गये सवार,रानी एक, शत्रु बहुतेरे, होने लगे वार-पर-वार।घायल होकर गिरी सिंहनी उसे वीर गति पानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥रानी गई सिधार चिता अब उसकी दिव्य सवारी थी,
    मिला तेज से तेज, तेज की वह सच्ची अधिकारी थी,अभी उम्र कुल तेइस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी,हमको जीवित करने आयी बन स्वतंत्रता-नारी थी,दिखा गई पथ, सिखा गई हमको जो सीख सिखानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥जाओ रानी याद रखेंगे ये कृतज्ञ भारतवासी,
    यह तेरा बलिदान जगावेगा स्वतंत्रता अविनासी,होवे चुप इतिहास, लगे सच्चाई को चाहे फाँसी,हो मदमाती विजय, मिटा दे गोलों से चाहे झाँसी।तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमिट निशानी थी,
    बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी॥

Thursday, 16 November 2017

लाला लाजपत राय की जीवनी

लाल-बाल-पाल इन जहाल त्रीमुर्तियो में से एक लाला लाजपत राय
लाल-बाल-पाल इन जहाल त्रीमुर्तियो में से एक लाला लाजपत राय – Lala Lajpat Rai थे, जो भारत के स्वतंत्रता अभियान शामिल हुए थे. जिसके फलस्वरूप बाद में उनके स्वतंत्रता अभियान ने एक विशाल रूप ले लिया था. और वह अभियान अंत में भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर ही रुका.

-लाला लाजपत राय की जीवनी – 

पूरा नाम  – लाला लाजपत राधाकृष्ण राय
जन्म       – 28 जनवरी 1865
जन्मस्थान – धुडेकी (जि. फिरोजपुर, पंजाब)
पिता      – राधाकृष्ण
माता      – गुलाब देवी
शिक्षा     – 1880 में कलकत्ता और पंजाब विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण, 1886 में कानून की उपाधि ली.
लाला लाजपत राय भारतीय पंजाबी लेखक और एक राजनेता थे, जो ज्यादातर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता के रूप में याद किये जाते है. वे ज्यादातर पंजाब केसरी के नाम से जाने जाते है. लाल-बाल-पाल की तिकड़ी में लाल मतलब लाला लाजपत राय ही है. उनके प्रारंभिक जीवन में वे पंजाब राष्ट्रिय बैंक और लक्ष्मी बिमा कंपनी से भी जुड़े थे.
जब वे साइमन कमीशन के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें बहोत पीड़ा दी, और इसके तीन हफ्तों बाद ही उनकी मृत्यु हो गयी. 17 नवम्बर का मृत्यु दिन आज भी भारत में शहीद दिन के रूप में मनाया जाता है.

लाला लाजपत राय प्रारंभिक जीवन – Lala Lajpat Rai in Hindi

लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को धुडिके ग्राम में (मोगा जिला, पंजाब) हुआ. उनके पिता धर्म से अग्रवाल थे. 1870 के अंत और 1880 के प्रारंभ में, जहा उनके पिता एक उर्दू शिक्षक थे तभी राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेवारी (तब का पंजाब, अभी का हरयाणा) के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल से ग्रहण की.
राय हिंदुत्वता से बहोत प्रेरित थे, और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राजनीती में जाने की सोची. (जब वे लाहौर में कानून की पढाई कर रहे थे तभी से वे हिंदुत्वता का अभ्यास भी कर रहे थे. उनके इस बात पर बहोत भरोसा था की हिंदुत्वता ये राष्ट्र से भी बढ़कर है.
लाला लाजपत राय भारत को एक पूर्ण हिंदु राष्ट्र बनाना चाहते थे). हिंदुत्वता, जिसपे वे भरोसा करते थे, उसके माध्यम से वे भारत में शांति बनाये रखना चाहते थे और मानवता को बढ़ाना चाहते थे.
ताकि भारत में लोग आसानी से एक-दुसरे की मदद करते हुए एक-दुसरे पर भरोसा कर सके. क्यूकी उस समय भारतीय हिंदु समाज में भेदभाव, उच्च-नीच जैसी कई कु-प्रथाए फैली हुई थी, लाला लाजपत राय इन प्रथाओ की प्रणाली को ही बदलना चाहते थे.
अंत में उनका अभ्यास सफल रहा और वे भारत में एक अहिंसक शांति अभियान बनाने इ सफल रहे और भारत को स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए ये बहोत जरुरी था. वे आर्य समाज के भक्त और आर्य राजपत्र (जब वे विद्यार्थी थे तब उन्होंने इसकी स्थापना की थी) के संपादक भी थे.
सरकारी कानून(लॉ) विद्यालय, लाहौर में कानून (लॉ) की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने लाहौर और हिस्सार में अपना अभ्यास शुरू रखा और राष्ट्रिय स्तर पर दयानंद वैदिक स्कूल की स्थापना भी की, जहा वे दयानंद सरस्वती जिन्होंने हिंदु सोसाइटी में आर्य समाज की पुनर्निर्मिति की थी, उनके अनुयायी भी बने.
भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस मे शामिल होने के बाद, उन्होंने पंजाब के कई सारे राजनैतिक अभियानों में हिस्सा लिया.
मई 1907 में अचानक ही बिना किसी पूर्वसूचना के मांडले, बर्मा (म्यांमार) से उन्हें निर्वासित (देश से निकाला गया) किया गया. वही नवम्बर में, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से वाइसराय, लार्ड मिन्टो ने उनके स्वदेश वापिस भेजने का निर्णय लिया. स्वदेश वापिस आने के बाद लाला लाजपत राय सूरत की प्रेसीडेंसी पार्टी से चुनाव लड़ने लगे लेकिन वहा भी ब्रिटिशो ने उन्हें निष्कासित कर दिया.
वे राष्ट्रिय महाविद्यालय से ही स्नातक थे, जहा उन्होंने ब्रिटिश संस्था के पर्यायी ब्रद्लौघ हॉल, लाहौर की स्थापना की. और 1920 के विशेष सेशन में उन्हें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.
1921 में उन्होंने समाज की सेवा करने वाले लोगो को ढूंडना शुरू किया, और उन्ही की मदत से एक बिना किसी लाभ के उद्देश से एक संस्था की स्थापना की. जो लाहौर में ही थी, लेकिन विभाजन के बाद वो दिल्ली में आ गयी, और भारत के कई राज्यों में उस संस्था की शाखाये भी खोली गयी.
लाला लाजपत राय का हमेशा से यही मानना था की,
इसलिए हमें हमेशा अपने आप पर भरोसा होना चाहए, अगर हम में कोई काम करने की काबिलियत है तो निच्छित ही वह काम हम सही तरीके से कर पाएंगे. कोई भी बड़ा काम करने से पहले उसे शुरू करना बहोत जरुरी होता है. जिस समय लाला लाजपत राय स्वतंत्रता अभियान में शामिल हुए उस समय उन्हें ये पता भी नहीं था के वे सफल हो भी पाएंगे या नही,
लेकिन उन्होंने पूरी ताकत के साथ अपने काम को पूरा करने की कोशिश तो की. और उनके इन्ही कोशिशो के फलस्वरूप बाद में उनके स्वतंत्रता अभियान ने एक विशाल रूप ले लिया था. और वह अभियान अंत में भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाकर ही रुका.

एक नजर में लाला लाजपत रॉय – Information About Lala Lajpat Rai

1. स्वामी दयानंद सरस्वती ने स्थापन किया हुवा ‘आर्य समाज’ सार्वजनिक कार्य आगे था. आर्य समाज के विकास के आदर्श की तरफ और समाज सुधार के योजनाओं की तरफ लालाजी आकर्षित हुए. वो सोला साल की उम्र में आर्य समाज के सदस्य बने.
2. 1882 में हिन्दी और उर्दू इनमें से कीस भाषा मान्यता होनी चाहिये, इस विषय पर बड़ी बहस चल रही थी. लालाजी हिन्दी के बाजु में थे. उन्होंने सरकार को वैसा एक अर्जी की और उस पर हजारो लोगो की दस्तखत ली.
3. 1886 में कानून की उपाधि परीक्षा देकर दक्षिण पंजाब के हिस्सार यह उन्होंने वकील का व्यवसाय शुरु किया.
4. 1886 में लाहोर को आर्य समाज की तरफ से दयानंद अँग्लो-वैदिक कॉलेज निकालनेका सोचा. उसके लिए लालाजी ने पंजाब में से पाच लाख रुपये जमा किये. 1 जून 1886 में कॉलेज की स्थापना हुयी. लालाजी उसके सचिव बने.
5. आर्य समाज के अनुयायी बनकर वो अनाथ बच्चे, विधवा, भूकंपग्रस्त पीडीत और अकाल से पीड़ित इन लोगो की मदत को जाते थे.
6. 1904 में ‘द पंजाब’ नाम का अंग्रेजी अखबार उन्होंने शुरु किया. इस अखबार ने पंजाब में राष्ट्रीय आन्दोलन शुरु किया.
7. 1905 में काँग्रेस की ओर से भारत की बाजू रखने के लिये लालाजी को इग्लंड भेजने का निर्णय लिया. उसके लिये  उनको जो पैसा दिया गया उसमे का आधा पैसा उन्होंने दयानंद अँग्लो-वैदिक कॉलेज और आधा अनाथ विद्यार्थियों के शिक्षा के लिये दिया. इंग्लंड को जाने का उनका खर्च उन्होंने ही किया.
8. 1907 में लाला लाजपत रॉय किसानो को भडकाते है, सरकार के विरोधी लोगों को भड़काते है ये आरोप करके सरकार ने उन्हें मंडाले के जेल में रखा था. छे महीनों बाद उनको छोड़ा गया पर उनके पीछे लगे हुये सरकार से पीछा छुड़ाने के लिये वो अमेरिका गये.
वहा के भारतीयों में स्वदेश की, स्वातंत्र्य का लालच निर्माण करने के उन्होंने ‘यंग इंडिया’ ये अखबार निकाला. वैसेही भारतीय स्वातंत्र्य आंदोलन का गति देने के लिये ‘इंडियन होमरूल लीग’ की स्थापना की.
9. स्वदेश के विषय में परदेश के लोगों में विशेष जागृती निर्माण करके 1920 में वो अपने देश भारत लौटे. 1920 में कोलकाता यहाँ हुये कॉग्रेस के खास अधिवेशन के लिये उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना गया. उन्होंने असहकार आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल गए. उसके पहले लालाजी ने लाहोर में ‘तिलक  राजनीती शास्त्र स्कुल’ नाम की राष्ट्रिय स्कुल शुरु किया था.
10. लालाजी ने ‘पीपल्स सोसायटी’ (लोग सेवक संघ) नाम की समाज सेवक की संस्था निकाली थी.
11. 1925  में कोलकाता में हुये ‘हिंदु महासभा’ के आन्दोलन के अध्यक्ष स्थान लालाजी ने भुशवाया.
12. 1925 में ‘वंदे मातरम’ नाम के उर्दू दैनिक के संपादक बनकर उन्होंने काम किया.
13. 1926 में जिनिव्हा को आंतरराष्ट्रिय श्रम संमेलन हुवा. भारत के श्रमिको के प्रतिनिधी बनकर लालाजीने  उसमे हिस्सा लिया. ब्रिटन और प्रान्स में हुये ऐसे ही संमेलन में उन्होंने हिस्सा लिया.
14. 1927 में भारत कुछ सुधारना कर देने हेतु ब्रिटिश सरकार ने सायमन कमीशन की नियुक्ती की पर सायमन कमीशन सातों सदस्य अग्रेंज थे. एक भी भारतीय नहीं था. इसलिये भारतीय राष्ट्रिय कॉग्रेस ने सायमन कमीशन पर बहिष्कार डालने का निर्णय लिया.
15. 30 अक्तुबर १९२८ में सायमन कमीशन पंजाब पोहचा. लोगोंने लाला लाजपत रॉय इनके नेतृत्व में निषेध के लिये बहोत बड़ा मोर्चा निकाला. पुलिस ने किये हुये निर्दयी लाठीचार्ज में लाला लाजपत रॉय घायल हुये और दो सप्ताह के बाद अस्पताल में उनकी मौत हुयी.
ग्रंथ संपत्ती – Lala Lajpat Rai Book’s: 
  • इटली के देशभक्त जोसेफ मँझीनी और गँरिबाल्डी इनके चरित्र वैसे ही श्रीकृष्ण, छत्रपति शिवाजी और दयानंद सरस्वती इनके जीवन पर लालाजी ने किताबे लिखी
  • यंग इंडिया
  • अन हँपी इंडिया
  • आर्य समाज
विशेषता – Lala Lajpat Rai Information:
  • लाल-बाल-पाल इन जहाल त्रीमुर्तियो में से एक लालाजी थे.
  • ’पंजाब केसरी’ ये पुरस्कार लोगो की तरफ में लालाजी को मिला.
(Lala Lajpat Rai Death) मृत्यु: 17 नंव्ह्बर 1928 को लालाजी की मौत हुयी.

हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे

17 नवम्बर- हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें बारम्बार नमन वन्दन और अभिनंदन


ये वो आवाज थी जो पूरे देश में गूंजती थी . हाथ में रुद्राक्ष और शरीर पर भगवा वस्त्र उन विधर्मियो के मन में खौफ पैदा करता था जो देश और धर्म के दुश्मन थे . किसी में साहस नहीं होता था जो महाराष्ट्र में हिंदुत्व और हिन्दू के खिलाफ एक भी शब्द बोल दे . जो साहब कर गए वो शायद ही कोई और कर सकता है . आज भी वो चेहरा और वो रूप जनता की आँखों में समाया हुआ है और ऐसा कभी लगा ही नहीं की साहब जा चुके हैं .
बाला केशव ठाकरे एक भारतीय राजनेता थे जिन्होंने शिवसेना की स्थापना की. वे मराठी को ज्यादा प्राधान्य देते थे और उनकी पार्टी पश्चिमी महाराष्ट्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. उनके सहयोगी उन्हें "बालासाहेब" के नाम से पुकारते हैं. उनके अनुयायी उन्हें हिन्दू ह्रदय सम्राट बुलाते हैं. स्वर्गीय बाल ठाकरे का जन्म पुणे शहर में 23 जनवरी 1926 को रमाबाई और केशव सीताराम ठाकरे (प्रबोधनकार ठाकरे के नाम से भी जाने जाते थे), इनके यहा हुआ. वो अपने 9 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे. उनका परिवार मराठी चंद्र्सैन्य कायस्थ प्रभु से संबंध रखता था. केशव ठाकरे एक सामाजिक कार्यकर्त्ता थे जो 1950 में हुए संयुक्त महाराष्ट्र  अभियान में भी शामिल थे और मुंबई को भारत की राजधानी बनाने के लिए प्रयास करते रहे. बालासाहेब ठाकरे के पिता अपने अभियान को सफल बनाने के लिए हमेशा से ही सामाजिक हिंसा का उपयोग करते थे. लेकिन उन्होंने यह अभियान छोड़ दिया था क्यू की उस समय ज्यादातर लोग उनपर भेदभाव का आरोप लगा रहे थे.

बालासाहेब ठाकरे ने मीना ठाकरे से विवाह कर लिया. बाद में उन्हें 3 बच्चे हुए, बिंदुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे. वे मराठी में सामना नामक अखबार निकालते थे। इस अखबार में उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व अपने सम्पादकीय में लिखा था- "आजकल मेरी हालत चिन्ताजनक है किन्तु मेरे देश की हालत मुझसे अधिक चिन्ताजनक है; ऐसे में भला मैं चुप कैसे बैठ सकता हूँ?"

१९६६ में उन्होंने महाराष्ट्र में शिव सेना नामक एक कट्टर हिन्दूराष्ट्र वादी संगठन की स्थापना की। हालांकि शुरुआती दौर में बाल ठाकरे को अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन अंततः उन्होंने शिव सेना को सत्ता की सीढ़ियों पर पहुँचा ही दिया। १९९५ में भाजपा-शिवसेना के गठबन्धन ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई। बाल ठाकरे अपने उत्तेजित करने वाले बयानों के लिये जाने जाते थे और इसके कारण उनके खिलाफ सैकड़ों की संख्या में मुकदमे दर्ज किये गये थे। 28 जुलाई 1999 को चुनाव आयोग ने ठाकरे के वोटिंग करने पर प्रतिबन्ध लगाया गया और साथ ही 11 दिसम्बर 1999 से 10 दिसम्बर 2005, 6 साल तक किसी भी चुनाव में शामिल होने से मना किया, क्योकि उन्हें धर्म के नाम पर वोट मांगते पाया गया था. और उनके इस प्रतिबन्ध के खत्म होने के बाद पहली बार उन्होंने BMC चुनावो में वोटिंग की थी.


ठाकरे ने यह दावा किया था की शिवसेना कोई जब हिंदु धर्म का मजाक बनाये तब उसका प्रबल विरोध किया जाना चाहिये. जिस समय महाराष्ट्र में बेरोजगारी जोरो से फ़ैल रही थी, उसी समय बालासाहेब ने महाराष्ट्र का विकास करने की ठानी और वहा के लोगो को कई तरह से रोजगार उपलब्ध करवाये. 17 नवम्बर 2012 को आये अचानक ह्रदय विकार के कारण बालासाहेब ठाकरे इस दुनिया को विदा कह गए . जैसे ही मुंबई में उनके मृत्यु की खबर फैलती गयी वैसे ही सभी लोग उनके निवास स्थान पर जमा होने लगे और कुछ ही घंटो में तेज़ी से चलने वाली मुंबई शांत सी हो गयी थी, सभी ने अपनी दुकाने बंद कर दी थी. और पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी किया गया. और महाराष्ट्र पुलिस ने पुरे महाराष्ट्र में 20000 पुलिस ऑफिसर्स, और 15 रिज़र्व पुलिस के दलों के साथ शांति बनाये रखने के लिए निवेदन किया. 
 
बालासाहेब ठाकरे के प्रति लोगो के प्यार को देखकर उस समय के भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी अपने शहर में शांति बनाये रखने का आदेश दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी काफी प्रतिष्टा की और पुरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. 18 अक्टूबर को ठाकरे के शरीर को शिवाजी पार्क मे  ले जाया गया था. उनका दाह संस्कार शिवाजी पार्क में किया गया. जहा शिवसेना ने अपने कई अभियान को अंजाम भी दिया था. बाल गंगाधर तिलक के बाद सार्वजानिक स्थान पर यह पहला दाह संस्कार था. लाखो लोग उनके दाह संस्कार में उपस्थित थे. 

समाचार पत्रिकाओ के अनुसार उपस्थित लोगो की संख्या तक़रीबन 1.5 लाख से 2 लाख तक रही होंगी. उनके दाह संस्कार को देश के सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया. लोकसभा और विधानसभा के किसी प्रकार के कोई सदस्य ना होने के बावजूद उन्हें इतना सम्मान दिया गया था. कोई कार्यकालिन पदवी ना होने के बावजूद उन्हें 21  तोपों की सलामी दी गयी, जो देश में बहुत ही कम लोगो को दी जाती है. साथ ही बिहार के भी दोनों मुख्य सभागृह में भी उन्हें श्रधांजलि दी गयी. . महाराष्ट्र में लोग उन्हें "टाइगर ऑफ़ मराठा" के नाम से जानते थे. वे पहले व्यक्ति थे जिनकी मृत्यु पर लोगो ने बिना किसी नोटिस के स्वयम अपनी मर्ज़ी से पूरी मुंबई बंद रखी आज उस महानायक हिन्दू हृदय सम्राट की पुण्यतिथि पर सुदर्शन परिवार का उन्हें बारम्बार नमन .

16 नवम्बर-

16 नवम्बर- बलिदान दिवस क्रांतिवीर करतार सिंह साराभा जिनकी दिलाई आज़ादी की कईयों ने ली ठेकेदारी


कोई लाख भले ही बिना खड्ग बिना ढाल के गाने गा ले और कोई कितना भी आज़ादी की ठेकेदारी सडक से संसद तक ले ले लेकिन उनकी चीख और नकली दस्तावेज किसी भी हालत में उन वीर बलिदानियों के बलिदान को नहीं भुला सकते है जो उग्र जवानी में ही इस वतन के नाम अपनी एक एक सांस लिख कर चले गये वो भी बिना किसी स्वार्थ और भविष्य की योजना अदि के . इनके नाम कहीं से भी कोई दोष नहीं है इन्होने हमेशा ही भारत माता को जंजीरों से मुक्त करवाने का सपना देखा था जिसके लिए इन्होने उन अंग्रेजों को सीधी चुनौती दी जिनके दरबार में अक्सर आज़ादी के कुछ ठेकेदार हाजिरी लगाते दिखते थे .

करतार सिंह का जन्म लुधियाना जिले के ग्राम सराभा में 24 मई 1896 को ग्रेवाल परिवार में हुआ था। पिता सरदार मंगल सिंह की मौत उसके बाल्यकाल में हो गयी। बाबा ने ही उसका लालन पालन किया। प्रारंभिक तालीम गावं में हासिल करने के बाद लुधियाना के खालसा कालेज में आगे की पढाई की। हाई स्कूल पास करने के बाद  उसने उच्च अघ्ययन के लिए अमेरिका जाने का निर्णय किया। एक जनवरी 1896 को अमेरिका पंहुच कर यूबा सिटी में खेतीबाड़ी का काम किया और तीन माह तक प्रतिदिन 12 घंटे काम करके कुछ डालर जमा किए। इसके बाद यूनिवर्सिटी आपफ कैलिर्फोनिया बर्कले में दाखिल हुए।