राम मंदिर निर्माण की बात करने पर उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री ओमपाल नेहरा को मंत्रीपद से हटाया गया !
नागरिको, एक ओर राज्य के मंत्री आजम खान दिन प्रतिदिन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में वक्तव्य कर रहे हैं; परंतु अखिलेश यादव उन पर कार्यवाही नहीं करते! दूसरी ओर राममंदिर के विषय में बोलनेवाले नेहरा पर कार्यवाही की जाती है ! क्या यही धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रनिष्ठा है ? क्या यह असहिष्णुता नहीं है ?
लखनऊ : राम मंदिर निर्माण का समर्थन करने को लेकर उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल नेहरा को हटाया गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ओमपाल नेहरा ने वक्तव्य किया था कि अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की आवश्यकता है । नेहरा ने मुसलमान समाज से मंदिर बनाने में सहयोग करने का आवाहन भी किया था । उन्होंने कहा था की, राम मंदिर अयोध्या में नहीं होगा तो कहां होगा । राम मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों को कारसेवा करनी चाहिए । इससे विश्व हिंदू परिषद का मुद्दा ही खत्म हो जाए।
No comments:
Post a Comment