Follow Me On Facebook

Sunday, 1 October 2017

लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.

CPM के ‘लाल आतंकवाद’ के पर्दाफाश के लिए केरल में पदयात्रा शुरू करेंगे अमित शाह : बीजेपी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन अक्तूबर को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर से 15 दिन की राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि केरल में सत्ताधारी माकपा के ‘‘लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.
तिरूवनंतपुरम: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन अक्तूबर को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर से 15 दिन की राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि केरल में सत्ताधारी माकपा के ‘‘लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वी. मुरलीधरन ने यहां कहा कि शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस ‘जनरक्षा यात्रा’ में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन करेंगे.
मुरलीधरन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, अनंत कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, वी के सिंह और के. जे. अल्फोंस भी अलग-अलग दिन यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं. यात्रा के समन्वयक मुरलीधरन ने कहा कि केरल के 14 में से 11 जिलों से यह यात्रा गुजरेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा केरल में ‘‘लाल आतंकवाद’’ को बढ़ावा दे रही है. 

No comments:

Post a Comment