Follow Me On Facebook

Tuesday, 30 January 2018

वन्देमातरम को चुनौती दूंगा सुप्रीम कोर्ट में और इसको बदलवा कर बनवाऊंगा कोई दूसरा राष्ट्रगीत- मौलाना तौकीर वहीँ भारत के उस राष्ट्रगीत जिसे गाते हुए अनंत बलिदानी फांसी के फंदे पर झूले और सीने पर गोली खाई

वन्देमातरम को चुनौती दूंगा सुप्रीम कोर्ट में और इसको बदलवा कर बनवाऊंगा कोई दूसरा राष्ट्रगीत- मौलाना तौकीर
जहाँ तिरंगा की रैली पर हमला कर के उसमे भगवा अदि जोड़ कर उसको साम्प्रदायिक घोषित करने की पुरजोर कोशिश की जाती है वहीँ भारत के उस राष्ट्रगीत जिसे गाते हुए अनंत बलिदानी फांसी के फंदे पर झूले और सीने पर गोली खाई, उसी राष्ट्रगीत के खिलाफ कोई सीधे सीधे  सुप्रीम कोर्ट जा कर बदलवाने की बात करता है और उसकी इस बात को भाईचारे के रूप में लिया जाता है . ये बेहद अक्षम्य और अपराधिक बयान है बरेली के बेहद बेशर्मी वाले बयानों के लिए कुख्यात इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने. सबसे पहले तो उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए  कहा कि कितनी भी पाबंदी पुलिस की क्यों न हो, वो कासगंज जरूर जायेगे साथ ही धमकी देते हुए कहा कि जो रोक सके वो रोक ले. उन्होंने बरेली के हिन्दू विरोधी बयान देने वाले DM की शान में बड़ी देर तक कसीदे भी पढ़े . 

उत्तर प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए वो धीरे धीरे भारत की राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक राष्ट्रगीत वन्देमातरम पर भी आ गये और इसको किसी भी हाल में न स्वीकार करने की खुली चेतावनी देते हुए यहाँ तक कह डाला कि वो जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में वन्देमातरम के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे और इसको बदलवा कर कोई दूसरा 

राष्ट्रगीत करवा कर ही दम लेंगे . भारत के राष्ट्रगीत का ऐसा विरोध करने पर भी तथाकथित सेकुलर वर्ग और तथाकथित सेकुलर मीडिया का बड़ा वर्ग भी चुप्पी साध कर बैठा है . इस मामले में कल तक परम ज्ञानी बन रहे जिलाधिकारी बरेली महोदय भी खामोश हैं जिस से कहीं न कहीं प्रतीत होता है कि उनका कोई न कोई मूक समर्थन इस बेहद आपत्तिजनक और राष्ट्रविरोधी बयान में है . उन्होंने कासगंज मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठाई है, साथ ही उन्होंने वंदे मातरम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम में बदलाव कर फिर से नया राष्ट्रीय गीत बनाया जाए।

No comments:

Post a Comment