Follow Me On Facebook

Thursday, 16 November 2017

लेकिन इन सबके बीच एक सवाल यह उठता है कि पाकिस्तान ऐसे लोगों के नाम पर ही अपने मिसाइल कार्यक्रम का नाम क्यों रखता है

जिन जिन हत्यारों ने भारत में किया था हिन्दुओं का कत्लेआम उन्ही के नाम पर हैं पाकिस्तान की मिसाइलों के नाम
पकिस्तान मिसाइल तैयार करते तो हैं पर वो सिर्फ दुनिया भर में अपना आतंकवाद फ़ैलाने के मकसद से करते हैं। आज के समय में तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है. लेकिन उस तकनीक का गलत फायदा उठा कर सबसे ज्यादा कश्मीर को निशाना बनाया जा रहा है। हालाकि यह तो कहना मुश्किल है कि इन कट्टरवादियों की यह चाल और कितनी कामयाब होंगी पर फिर भी भारतीय सैनिक इनको करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान को भारत से कितनी नफरत है उसका अंदाजा उनकी मिसाइल के नाम से लगाया जा सकत है. पाकिस्तान अब्दाली, गजनवी, गौरी, शाहीन, बाबर नाम की तमाम मिसाइलों का निर्माण कर चुका है।

लेकिन इन सबके बीच एक सवाल यह उठता है कि पाकिस्तान ऐसे लोगों के नाम पर ही अपने मिसाइल कार्यक्रम का नाम क्यों रखता है जिसने भारत पर समय-समय पर आक्रमण करके उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृति औऱ धार्मिक धरोहर को नुकसान पहुंचाया। गौर तलाब है कि गजनवी ने 11वीं शताब्दी में भारत पर हमला किया और उसने भारत पर लगातार 17 बार हमला किया, उसने सोमनाथ मंदिर को भी तोड़ा और जमकर लूटपाट की। वहीं अहमद शाह अब्दाली ने 18वीं शताब्दी में सिखों को बड़ी संख्या में मौत के घाट उतारा। 1748 से 1765 के बीच उसने भारत पर 7 बार हमला किया। । वहीं तैमूर लंग ने 1398 में दिल्ली पर हमला किया और बड़ी संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया।









--
हिन्दू परिवार संघटन संस्था
 Cont No-9448487317

Sunday, 12 November 2017

13 नवम्बर - जन्मदिवस, सदा अपराजेय रहे कश्मीर विजयी राजा रणजीत सिंह जी

13 नवम्बर - जन्मदिवस, सदा अपराजेय रहे कश्मीर विजयी राजा रणजीत सिंह जी


पंजाब के लोक जीवन और लोक कथाओं में महाराजा रणजीत सिंह से सम्बन्धित अनेक कथाएं कही व सुनी जाती है. इसमें से अधिकांश कहानियां उनकी उदारता, न्यायप्रियता और सभी धर्मो के प्रति सम्मान को लेकर प्रचलित है. उन्हें अपने जीवन में प्रजा का भरपूर प्यार मिला. अपने जीवन काल में ही वे अनेक लोक गाथाओं और जनश्रुतियो का केंद्र बन गये थे. महाराजा रणजीत सिंह का नाम भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। पंजाब के इस महावीर नें अपने साहस और वीरता के दम पर कई भीषण युद्ध जीते थे। रणजीत सिंह के पिता सुकरचकिया मिसल के मुखिया थे। बचपन में रणजीत सिंह चेचक की बीमारी से ग्रस्त हो गये थे, उसी कारण उनकी बायीं आँख दृष्टिहीन हो गयी थी।

किशोरावस्था से ही चुनौतीयों का सामना करते आये रणजीत सिंह जब केवल 12 वर्ष के थे तब उनके पिताजी की मृत्यु (वर्ष 1792) हो गयी थी। खेलने -कूदने कीउम्र में ही नन्हें रणजीत सिंह को मिसल का सरदार बना दिया गया था, और उस ज़िम्मेदारी को उन्होने बखूबी निभाया। महाराजा रणजीत सिंह ने देश के मंदिरों को दान दिया. उन उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) के कलश को 22 मन सोना देकर उसे स्वर्ण मंडित किया और अमृतसर के हरिमंदिर पर सोना चढ़वाकर उसे स्वर्ण मंदिर में बदल दिया.

महाराजा रणजीत सिंह स्वभाव से अत्यंत सरल व्यक्ति थे। महाराजा की उपाधि प्राप्त कर लेने के बाद भी रणजीत सिंह अपने दरबारियों के साथ भूमि पर बिराजमान होते थे। वह अपने उदार स्वभाव, न्यायप्रियता ओर समस्त धर्मों के प्रति समानता रखने की उच्च भावना के लिए प्रसिद्द थे। अपनी प्रजा के दुखों और तकलीफों को दूर करन  के लिए वह हमेशा कार्यरत रहते थे। अपनी प्रजा की आर्थिक समृद्धि और उनकी रक्षा करना ही मानो उनका धर्म था। महाराजा रणजीत सिंह ने सन 1801 में बैसाखी के दिन लाहौर में बाबा साहब बेदी के हाथों माथे पर तिलक लगवाकर अपने आपको एक स्वतंत्र भारतीय शासक के रूप में प्रतिष्ठत किया. 40 वर्ष के अपने शासनकाल में महाराज रणजीत सिंह ने इस स्वतंत्र राज्य की सीमाओं को और विस्तृत किया. साथ ही साथ उसमे ऐसी शक्ति भरी की किसी भी आक्रमणकारी की इस ओर आने की हिम्मत नहीं हुई.  

महाराजा रणजीत सिंह नें लगभग 40 वर्ष शासन किया। अपने राज्य को उन्होने इस कदर शक्तिशाली और समृद्ध बनाया था कि उनके जीते जी किसी आक्रमणकारी सेना की उनके साम्राज्य की और आँख उठा नें की हिम्मत नहीं होती थी। महाराजा के रूप में उनका राजतिलक तो हुआ किन्तु वे राज सिंहासन पर कभी नहीं बैठे. अपने दरबारियों के साथ मनसद के सहारे जमीन पर बैठना उन्हें ज्यादा पसंद था. 21 वर्ष की उम्र में ही रणजीत सिंह 'महाराजा' की उपाधि से विभूषित हुए. कालांतर में वे 'शेर – ए – पंजाब' के नाम से विख्यात हुए. महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में किसी को मृत्युदंड नहीं दिया गया, यह तथ्य अपने आप में कम आश्चर्यजनक नहीं है. उस युग में जब शक्ति के मद में चूर शासकगण बात बात में अपने विरोधियो को मौत के घाट उतार देते थे, रणजीत सिंह ने सदैव अपने विरोधियो के प्रति उदारता और दया का दृष्टिकोण रखा. जिस किसी राज्य या नवाब का राज्य जीत कर उन्होंने अपने राज्य में मिलाया उसे जीवनयापन के लिए कोई न कोई जागीर निश्चित रूप से दे दी. 

1798 ई. – 1799 ई में अफगानिस्तान के शासक जमानशाह ने लाहौर पर आक्रमण कर दिया और बड़ी आसानी से उस पर अधिकार कर लिया पर अपने सौतेले भाई महमूद के विरोध के कारण जमानशाह को वापस काबुल लौट जाना ना पड़ा था| काबूल लौटते समय उसकी कुछ तोपें झेलम नदी में गिर पड़ी थीं| रणजीत सिंह ने इन तोपों को नदी से निकलवा कर सुरक्षित काबुल भिजवा दिया | इस बात पर जमानशाह बहुत प्रसन्न हो गये और उन्होने रणजीत सिंह को लाहौर पर अधिकार कर लेने की अनुमति दे दी | इस के बाद तुरंत ही रणजीत सिंह ने लाहौर पर आक्रमण कर दिया और 7 जुलाई 1799 के दिन लाहौर पर आधिपत्य जमा लिया | 
उस समय मुल्तान के शासक मुजफ्फरखा थे उन्होने सिख सेना का वीरतापूर्ण सामना किया था पर अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। महाराजा रणजीत सिंह की और से वह युद्ध मिश्र दीवानचंद और खड्गसिंह नें लड़ा था और मुल्तान पर विजय प्राप्त की थी। इस तरह महाराजा रणजीत सिंह नें ई॰ 1818 में मुल्तान को अपने आधीन कर 
लिया। वर्ष 1813 में महाराजा रणजीत सिंह ने कूटनीति द्वारा काम लेते हुए कटक राज्य पर भी अधिकार कर लिया था | ऐसा कहा जाता है की उन्होंने कटक राज्य के गर्वनर जहादांद को एक लाख रूपये की राशि भेंट दे कर ई॰ 1813 में कटक पर अधिकार प्राप्त कर लिया था| 

महाराजा रणजीत सिंह नें 1819 ई. में मिश्र दीवानचंद के नेतृत्व मे विशाल सेना कश्मीर की और आक्रमण करने भेजी थी। उस समय कश्मीर में अफगान शासक जब्बार खां का आधिपत्य था। उन्होनें रणजीत सिंह की भेजी हुई सिख सेना का पुरज़ोर मुकाबला किया परन्तु उन्हे पराजय का स्वाद ही चखना पड़ा। अब कश्मीर पर भी रणजीत सिंह का  पूर्ण अधिकार हो गया था। आगे बढ़ते हुए ई॰ 1820-21 में महाराजा रणजीत सिंह ने क्रमवार डेरागाजी खा, इस्माइलखा और बन्नू पर विजय हासिल कर के अपना अधिकार सिद्ध कर लिया था। पेशावर पर जीत हासिल करने हेतु ई॰ 1823. में महाराजा रणजीत सिंह ने वहाँ एक विशाल सेना भेज दी। उस समय सिक्खों ने वहाँ जहांगीर और नौशहरा की लड़ाइयो में पठानों को करारी हार दी और पेशावर राज्य पर जीत प्राप्त कर ली। महाराजा की अगवाई में ई॰ 1834 में पेशावर को पूर्ण सिक्ख साम्राज्य में सम्मलित कर लिया गया।

भारतीय इतिहास में अपनी जगह बनाने वाले प्रचंड पराक्रमी महाराजा रणजीत सिंह 58 साल की उम्र में सन 1839 में मृत्यु को प्राप्त हुए। उन्होने अपने अंतिम साँसे लाहौर में ली थी। सदियों बाद भी आज उन्हे अपने साहस और पराक्रम के लिए याद किया जाता है। सब से पहली सिख खालसा सेना संगठित करने का श्रेय भी महाराजा रणजीत सिंह को जाता है। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र महराजा खड़क सिंह ने उनकी गद्द्दी संभाली। महाराजा रणजीत सिंह में आदर्श राजा के सभी गुण मौजूद थे- बहादुरी, प्रजा प्रेम, करुणा, सहनशीलता, चातुर्य और न्यायसंगतता। भारत वर्ष के इस महान तेजवंत शासक को आज उनके जन्म दिवस पर हिन्दू परिवार संघठन संस्था   का बारम्बार नमन वंदन और अभिनन्दन ..

Monday, 6 November 2017

बिना टिकट पकड़े गए 82 हजार लोग, रेलवे ने वसूला 4.82 करोड़ का जुर्माना

बिना टिकट पकड़े गए 82 हजार लोग, रेलवे ने वसूला 4.82 करोड़ का जुर्माना

अगर आप रेल में अक्सर बिना टिकट सफर करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं. क्योंकि रेलवे ने टिकटों की जांच पर सख्ती रखनी शुरू कर दी है और ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. हाल ही में रेलवे ने बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से 4.82 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है. 
यह मामला पुणे का है. पुणे रेल मंडल ने पिछले एक साल से सघन टिकट जांच शुरू कर दी है. लिहाजा, टिकट जांच के दौरान इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक 82,500 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा  गया. रेलवे ने बिना टिकट यात्रा कर रहे रेल यात्रियों  से 4 करोड़ 82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है.
इसी तरह अनियमित तौर पर यात्रा करने वाले 77 हजार लोगों के ख‍िलाफ भी कार्रवाई की गई और उनसे 1 करोड़ 94 लाख रुपये वसूले गए. वहीं 12,500 लोगों को बिना बुक किए गए सामान को ले जाने पर 11 लाख 33 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर लिया गया. इस तरह लगभग 1 लाख 72 हजार मामलों में कुल 9 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि वसूली गई है. उक्त कार्रवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व में टिकट निरीक्षकों के दल द्वारा की गई है.   
रेवले अध‍िकारियों के अनुसार अक्टूबर के महीने में जुर्माना के तौर पर अब तक की सबसे बड़ी राश‍ि वसूली गई है. अक्टूबर में ऐसे 33,058 मामले सामने आए, जिनसे कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये दंड के रूप में वसूला गया. जबकि पिछले साल 2016 के अक्टूबर में कुल 31,201 मामले सामने आए थे, जिनसे 1 करोड़ 75 लाख 65 हजार का जुर्माना लिया गया था. इससे पहले अप्रैल 2015 में मंडल ने 29,040 मामलों में 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रुपये की राशि प्राप्त की थी. इस पर मंडल रेल प्रबंधक मिलिन्द देऊस्कर और अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा ने टिकट चेकिंग स्टाफ को सराहा और उनसे और बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया. 

Tuesday, 17 October 2017

17 अक्टूबर (मंगलवार) को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न होता है
17 अक्टूबर (मंगलवार) को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाए तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है।  

 दिनांक 17 अक्टूबर 2017 को सायं 7.20 पर वृष लग्न है। इसे स्थिर लग्न माना गया है और दीवाली के दौरान यह अधिकतर प्रदोष काल के साथ अधिव्याप्त होता है। अतः धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07:20 से लेकर 08:17 के बीच तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन, स्वास्थ्य और आयु बढ़ती है।

 धन त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन को धन तेरस के रूप में पूजा जाता है। दीपावली के दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन गहनों और बर्तन की खरीदी जरूर की जाती है। धनवंतरि चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

 देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन

 शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयो‍दशी के दिन भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी कहा जाता है। धन और वैभव देने वाली इस त्रयोदशी का विशेष महत्व माना गया है। 

 कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय बहुत ही दुर्लभ और कीमती सामग्री निकली थी। इसके अलावा के अलावा शरद पूर्णिमा का चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धन्वंतरि और कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवती लक्ष्मी जी का समुद्र से अवतरण हुआ था। यही कारण है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन और उसके दो दिन पहले त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरि का जन्म दिवस धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। 

 भगवान धन्वंतरि को प्रिय है पीतल 

 भगवान धन्वंतरि को नारायण भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से दो भुजाओं में वे शंख और चक्र धारण किए हुए हैं। दूसरी दो भुजाओं में औषधि के साथ वे अमृत कलश लिए हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि यह अमृत कलश पीतल का बना हुआ है इसीलिए पीतल भगवान धन्वंतरि की प्रिय धातु है। 

 चांदी खरीदना शुभ  

 धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चन्द्रमा शीतलता का मानक है। 
 
मान्यता के अनुसार धनतेरस  

 मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कोई भी वस्तु शुभ फल प्रदान करती है और लंबे समय तक चलती है। लेकिन अगर भगवान की प्रिय वस्तु पीतल की खरीदी की जाए तो इसका तेरह गुना अधिक लाभ मिलता है। 

 क्यों है पूजा-पाठ में पीतल का इतना महत्व? 

 पीतल का निर्माण तांबा और जस्ता धातुओं के मिश्रण से किया जाता है। सनातन धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक कर्म हेतु पीतल के बर्तन का ही उपयोग किया जाता है। ऐसा ही एक किस्सा महाभारत में वर्णित है कि सूर्यदेव ने द्रौपदी को पीतल का अक्षय पात्र वरदानस्वरूप दिया था जिसकी विशेषता थी कि द्रौपदी चाहे जितने लोगों को भोजन करा दें, खाना घटता नहीं था।

 यम की पूजा का भी विधान : 
 
धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा देवता यम के पूजा का भी विधान है। धनतेरस के दिन यम की पूजा के संबंध में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।

-- 

Saturday, 14 October 2017

अखबार बेचने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर

अब्दुल कलाम: अखबार बेचने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर

देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम को पूरा देश एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानता है. वैज्ञानिक और इंजीनियर कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की. मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध कलाम देश की प्रगति और विकास से जुड़े विचारों से भरे व्यक्ति हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें और उनके 10 विचार हम आपसे शेयर कर रहे हैं.
- एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ.
पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे. ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे. पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे इसलिए शुरुआती शिक्षा जारी रखने के लिए कलाम को अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा.
- आठ साल की उम्र से ही कलाम सुबह 4 बचे उठते थे और नहा कर गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे. सुबह नहा कर जाने के पीछे कारण यह था कि प्रत्येक साल पांच बच्चों को मुफ्त में गणित पढ़ाने वाले उनके टीचर बिना नहाए आए बच्चों को नहीं पढ़ाते थे. ट्यूशन से आने के बाद वो नमाज पढ़ते और इसके बाद वो सुबह आठ बजे तक रामेश्वरम रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर न्यूज पेपर बांटते थे.
- 1962 में कलाम इसरो में पहुंचे. इन्हीं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहते भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया. 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया. कलाम ने इसके बाद स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया. उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं.
- 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे. इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया. कलाम ने विजन 2020 दिया. इसके तहत कलाम ने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की के जरिए 2020 तक अत्याधुनिक करने की खास सोच दी गई. कलाम भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे.
- 1982 में कलाम को डीआरडीएल (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया. उसी दौरान अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया. कलाम ने तब रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस अरुणाचलम के साथ इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया. स्वदेशी मिसाइलों के विकास के लिए कलाम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई.
- इसके पहले चरण में जमीन से जमीन पर मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बनाने पर जोर था. दूसरे चरण में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टैंकभेदी मिसाइल और रिएंट्री एक्सपेरिमेंट लॉन्च वेहिकल (रेक्स) बनाने का प्रस्ताव था. पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग नाम के मिसाइल बनाए गए. कलाम ने अपने सपने रेक्स को अग्नि नाम दिया. सबसे पहले सितंबर 1985 में त्रिशूल फिर फरवरी 1988 में पृथ्वी और मई 1989 में अग्नि का परीक्षण किया गया.
- इसके बाद 1998 में रूस के साथ मिलकर भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने पर काम शुरू किया और ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई. ब्रह्मोस को धरती, आसमान और समुद्र कहीं भी दागी जा सकती है. इस सफलता के साथ ही कलाम को मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्धि मिली और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
- कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया. भारत के सर्वोच्च पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पाने वाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं. उनसे पहले यह मुकाम सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन ने हासिल किया.

Saturday, 7 October 2017

करवा चौथ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री:

करवा चौ‍थ : आज शाम ही खरीद लें पूजा की ये जरूरी चीजें

सुहागिनों का त्‍योहार करवा चौथ इस बार 8 अक्‍टूबर को यानी कि कल है. आप करवा चौ‍थ कर रही हैं लेकिन यह मालूम नहीं है कि करवा चौथ की पूजा कैसे की जाती हैं और इसमें किन सामग्र‍ियों की आवश्‍यकता होती है, तो हम यहां उन जरूरी साम्रगियों की सूची दे रहे हैं. आज शाम ये सारी सामग्री जुटा लें...
करवा चौथ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री:
1. व्रत के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें.
2. पूरे दिन निर्जल रहें.
3. आठ पूरियों की अठावरी बनाएं. हलुवा बनाएं.
4. पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेशजी बनाकर बिठाएं. गौरी को चुनरी ओढ़ाएं. बिंदी आदि सुहाग सामग्री से गौरी का श्रृंगार करें.
5. जल से भरा हुआ लोटा रखें.
6. करवा में गेहूं और ढक्कन में शक्कर का बूरा भर दें. उसके ऊपर दक्षिणा रखें.
7. रोली से करवा पर स्वस्तिक बनाएं.
8. गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें. पति की दीर्घायु की कामना करें.
9. करवा पर तेरह बिंदी रखें और गेहूं या चावल के तेरह दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें.
10. कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू जी के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें.
11. रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्ध्य दें. इसके बाद पति से आशीर्वाद लें. उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें.
12. सास अपनी बहू को सरगी भेजती है. सरगी में मिठाई, फल, सेवइयां आदि होती है. इसका सेवन महिलाएं करवाचौथ के दिन सूर्य निकलने से पहले करती हैं.
13. अन्य व्रतों के समान करवा चौथ का भी उजमन किया जाता है. करवा चौथ के उजमन में एक थाल में तेरह जगह चार-चार पूड़ियां रखकर उनके ऊपर सूजी का हलुवा रखा जाता है. इसके ऊपर साड़ी-ब्लाउज और रुपये रखे जाते हैं. हाथ में रोली, चावल लेकर थाल में चारों ओर हाथ घुमाने के बाद यह बायना सास को दिया जाता है. तेरह सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराने के बाद उनके माथे पर बिंदी लगाकर और सुहाग की वस्तुएं देकर विदा कर दिया जाता है.
करवा चौथ पूजन के लिए ये सामग्री आज ही जरूर खरीद लें...
1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शक्कर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकू
12. अक्षत (चावल)13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर25. गेहूं
26. शक्कर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा (दान) के लिए पैसे, इ‍त्यादि।

करवा चौथ: व्रत कथा और पूजन विध‍ि







वामन पुराण' में करवा चौथ व्रत का वर्णन आता है
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में किया जाता है. करवा चौथ स्त्रियों का सर्वाधिक लोकप्रिय व्रत है. सौभाग्यवती स्त्रियां अटल सुहाग, पति की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य व मंगलकामना के लिए करवा चौथ के दिन व्रत करती हैं.
'वामन पुराण' में करवा चौथ व्रत का वर्णन आता है. करवा चौथ व्रत को रखने वाली स्त्रियों को सुबह स्नान आदि के बाद आचमन करके पति, पुत्र-पौत्र तथा सुख-सौभाग्य की इच्छा का संकल्प लेकर इस व्रत को करना चाहिए. करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश तथा चंद्रमा का पूजन करने का विधान है.
स्त्रियां चंद्रोदय के बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देकर ही जल-भोजन ग्रहण करती हैं. पूजा के बाद तांबे या मिट्टी के करवे में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री जैसे- कंघी, शीशा, सिंदूर, चूड़ियां, रिबन व रुपया रखकर दान करना चाहिए तथा सास के पांव छूकर फल, मेवा व सुहाग की सारी सामग्री उन्हें देनी चाहिए.
करवा चौथ पूजन विधि:
1. बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें. इसके बाद इन देवताओं की पूजा करें.
2. करवों में लड्डू का नैवेद्य रखकर नैवेद्य अर्पित करें. एक लोटा, एक वस्त्र और एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित कर पूजन समापन करें. करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें अथवा सुनें.
3. सायंकाल चंद्रमा के उदित हो जाने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें. इसके पश्चात ब्राह्मण, सुहागिन स्त्रियों और पति के माता-पिता को भोजन कराएं. भोजन के पश्चात ब्राह्मणों को दक्षिणा दें.
4. सासूजी को एक लोटा, वस्त्र और विशेष करवा भेंट कर आशीर्वाद लें. यदि वे जीवित न हों तो उनके तुल्य किसी अन्य स्त्री को भेंट करें. इसके पश्चात स्वयं और परिवार के अन्य सदस्य भोजन करें.
करवा चौथ की कथा
पहली कथाः
पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम के समय महिलाएं पूजा के लिए तैयार होती हैं. आस-पड़ोस की महिलाएं एक जगह इकट्ठी होती हैं और साथ में करवाचौथ की कथा सुनती हैं. इसके लिए सबसे ज्यादा प्रचलित है वीरावती की कथा. दरअसल, रानी वीरावती सात भाइयों की अकेली बहन थी. शादी के बाद जब वह भाइयों के पास आईं, तो उसी दौरान एक दिन उन्होंने एक व्रत रखा. हालांकि उन्हें इस कठिन व्रत को निभाने में कुछ मुश्किल हो रही थी, लेकिन उन्हें चंद्रमा निकलने के बाद ही कुछ खाना था. ऐसे में उनके भाइयों से उनका कष्ट देखा नहीं गया और उन्होंने धोखे से उनका व्रत तुड़वा दिया. जैसे ही वीरावती ने खाना खत्म किया, उन्हें अपने पति के बीमार होने का समाचार मिला और महल पहुंचने तक उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी. इसके बाद देवी पार्वती की सलाह पर उन्होंने करवा चौथ को विधिवत पूरा किया और अपने पति की जिंदगी वापस लेकर आईं.
दूसरी कथाः
करवा चौथ के व्रत का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है. पांडवों पर लगातार आ रही मुसीबतों को दूर करने के लिए द्रौपदी ने भगवान कृष्ण से मदद मांगी, तब श्री कृष्ण ने उन्हें करवाचौथ के व्रत के बारे में बताया, जिसे देवी पार्वती ने भगवान शिव की बताई विधियों के अनुसार रखा था. कहा जाता है कि इस दौपद्री के इस व्रत को रखने के बाद न सिर्फ पांडवों की तकलीफें दूर हो गईं, बल्कि उनकी शक्ति भी कई गुना बढ़ गई.
तीसरी कथाः
करवाचौथ के व्रत को सत्यवान और सावित्री की कथा से भी जोड़ा जाता है. इस कथा के अनुसार जब यमराज सत्यवान की आत्मा को लेने आए, तो सावित्री ने खाना-पीना सब त्याग दिया. उसकी जिद के आगे यमराज को झुकना ही पड़ा और उन्होंने सत्यवान के प्राण लौटा दिए.
चौथी कथाः
एक समय की बात है कि एक करवा नाम की पतिव्रता स्त्री अपने पति के साथ नदी के किनारे के गांव में रहती थी. एक दिन उसका पति नदी में स्नान करने गया. स्नान करते समय वहां एक मगर ने उसका पैर पकड़ लिया. वह मनुष्य करवा-करवा कह के अपनी पत्नी को पुकारने लगा.
उसकी आवाज सुनकर उसकी पत्नी करवा भागी चली आई और आकर मगर को कच्चे धागे से बांध दिया. मगर को बांधकर वो यमराज के यहां पहुंची और यमराज से कहने लगी, ‘हे भगवन! मगर ने मेरे पति का पैर पकड़ लिया है. उस मगर को नरक में ले जाओ.’ यमराज बोले, ‘अभी मगर की आयु शेष है, अतः मैं उसे नहीं मार सकता.’ इस पर करवा बोली, ‘अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो मैं आप को श्राप देकर नष्ट कर दूंगी.’

सुनकर यमराज डर गए और उस पतिव्रता करवा के साथ आकर मगर को यमपुरी भेज दिया और करवा के पति को दीर्घायु दी. हे करवा माता! जैसे तुमने अपने पति की रक्षा की, वैसे सबके पतियों की रक्षा करना

Sunday, 1 October 2017

व्रतों में प्रमुख व्रत नवरात्रि, पूर्णिमा, अमावस्या तथा एकादशी के हैं. उसमें भी सबसे बड़ा व्रत एकादशी का माना जाता है.

पापांकुशा एकादशी: जानें महत्‍व और व्रत विधि

व्रतों में प्रमुख व्रत नवरात्रि, पूर्णिमा, अमावस्या तथा एकादशी के हैं. उसमें भी सबसे बड़ा व्रत एकादशी का माना जाता है.
चन्द्रमा की स्थिति के कारण व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति खराब और अच्छी होती है. ऐसी दशा में एकादशी व्रत से चन्द्रमा के हर ख़राब प्रभाव को रोका जा सकता है.
यहां तक कि ग्रहों के असर को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है. क्योंकि एकादशी व्रत का सीधा प्रभाव मन और शरीर, दोनों पर पड़ता है.
इसके अलावा एकादशी के व्रत से अशुभ संस्कारों को भी नष्ट किया जा सकता है
पापांकुशा एकादशी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहते हैं. इस एकादशी का महत्त्व स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था. इस एकादशी पर भगवान 'पद्मनाभ' की पूजा की जाती है. पापरूपी हाथी को इस व्रत के पुण्यरूपी अंकुश से वेधने के कारण ही इसका नाम 'पापांकुशा एकादशी' हुआ है. इस दिन मौन रहकर भगवद स्मरण तथा भोजन का विधान है. इस प्रकार भगवान की अराधना करने से मन शुद्ध होता है तथा व्यक्ति में सद्-गुणों का समावेश होता है.
पापांकुशा एकादशी का महत्‍व
वैसे तो हर एकादशी अपने आप में महत्वपूर्ण है. परन्तु पापांकुशा एकादशी स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी लाभ पंहुचाती है.
इस एकादशी पर भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरुप की उपासना होती है
- पापांकुशा एकादशी  के व्रत से मन शुद्ध होता है
- व्यक्ति के पापों का प्रायश्चित होता है
- साथ ही माता, पिता और मित्र की पीढ़ियों को भी मुक्ति मिलती है
पापांकुशा एकादशी पर भगवान पद्मनाभ की पूजा करें, पूजन विधि
- आज प्रातः काल या सायं काल श्री हरि के पद्मनाभ स्वरुप का पूजन करें
- मस्तक पर सफ़ेद चन्दन या गोपी चन्दन लगाकर पूजन करें
- इनको पंचामृत , पुष्प और ऋतु फल अर्पित करें
- चाहें तो एक वेला उपवास रखकर , एक वेला पूर्ण सात्विक आहार ग्रहण करें
- शाम को आहार ग्रहण करने के पहले उपासना और आरती जरूर करें
- आज के दिन ऋतुफल और अन्न का दान करना भी विशेष शुभ होता है
पापांकुशा एकादशी पर इन बातों का ध्यान रखें
- अगर उपवास रखें तो बहुत उत्तम होगा. नहीं तो एक वेला सात्विक भोजन ग्रहण करें
- एकादशी के दिन चावल और भारी खाद्य का सेवन न करें
- रात्रि के समय पूजा उपासना का विशेष महत्व होता है
- क्रोध न करें, कम बोलें और आचरण पर नियंत्रण रखें

लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.

CPM के ‘लाल आतंकवाद’ के पर्दाफाश के लिए केरल में पदयात्रा शुरू करेंगे अमित शाह : बीजेपी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन अक्तूबर को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर से 15 दिन की राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि केरल में सत्ताधारी माकपा के ‘‘लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.
तिरूवनंतपुरम: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन अक्तूबर को केरल के कन्नूर जिले के पयन्नूर से 15 दिन की राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि केरल में सत्ताधारी माकपा के ‘‘लाल आतंकवाद’’ और ‘‘राजनीतिक फासीवाद’’ का पर्दाफाश करने के लिए शाह इस पदयात्रा की शुरूआत करने वाले हैं.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वी. मुरलीधरन ने यहां कहा कि शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस ‘जनरक्षा यात्रा’ में हिस्सा लेंगे. इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कुम्मानम राजशेखरन करेंगे.
मुरलीधरन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, अनंत कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महेश शर्मा, वी के सिंह और के. जे. अल्फोंस भी अलग-अलग दिन यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं. यात्रा के समन्वयक मुरलीधरन ने कहा कि केरल के 14 में से 11 जिलों से यह यात्रा गुजरेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा केरल में ‘‘लाल आतंकवाद’’ को बढ़ावा दे रही है. 

उत्तराखंड में स्थित चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों के लिए अक्तूबर नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी होती है और वहां जाना दुर्गम हो जाता है.

सर्दियों के लिए बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे

गोपेश्वर: बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए इस साल 19 नवंबर को बंद हो जाएंगे और इसके साथ ही वार्षिक चारधाम यात्रा पूरी हो जाएगी. विजयादशमी के मौके पर मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में धर्माधिकारी ने इसके लिए शुभ घड़ी तय की. तारीख की घोषणा बाद में की गयी. बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के मुख्य कार्यकारी बी डी सिंह ने यह जानकारी दी.
हिमालय में स्थित इस मंदिर के कपाट 19 नवंबर को शाम में सात बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे. उन्होंने बताया कि केदारनाथ के कपाट 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे बंद होंगे. उत्तराखंड में स्थित चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों के लिए अक्तूबर नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी होती है और वहां जाना दुर्गम हो जाता है.

दक्षिण कश्मीर के जिस अनंतनाग जिले को आतंकियों का गढ़ माना जाता है वहां रावण का पुतला फूंका गया. ये पुतला दहन कश्मीरी पंडितों ने किया.

कश्मीरी पंडितों ने अनंतनाग में 28 साल बाद फूंका 'आतंक का रावण'

पूरे देश के साथ जम्मू-कश्मीर में भी दशहरे का त्योहार मनाया गया. मगर, इस बार ये मौका बेहद खास रहा, क्योंकि कश्मीरी पंडितों को भी यहां बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन करने का गौरव प्राप्त हुआ.
ऐसा 28 साल बाद हुआ है. दक्षिण कश्मीर के जिस अनंतनाग जिले को आतंकियों का गढ़ माना जाता है वहां रावण का पुतला फूंका गया. ये पुतला दहन कश्मीरी पंडितों ने किया.
यहां विस्थापित पंडितों की कॉलोनी में शनिवार को दशहरा मनाया गया. इस दौरान लोग बेहद खुश नजर आए. उनकी आवाज में एक विश्वास नजर आया. वो बेहद खुश थे कि 28 साल बाद अपनी जन्मभूमि पर खड़े हैं और जश्न मना रहे हैं.
दरअसल, नब्बे के दशक में आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन के दौरान इन कश्मीरी पंडितों को अपना घर और विरासत छोड़कर जाना पड़ा था. जिस दौरान बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों की जान भी गई थीं. मगर, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत इन्हें फिर से वहां बसने का मौका मिला है. हालांकि, अभी कई लोगों के पूरे परिवार यहां नहीं लौटे हैं.
जम्मू में भी जश्न
जम्मू में लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ दशहरे का जुलूस निकाला और रावण के पुतले का दहन किया. त्योहार के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जम्मू के सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हो गया. वहीं सनातन धर्म सभा और सनातन धर्म नाटक समाज की तरफ से इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई.
बता दें कि हाल ही में अनंतनाग में ही अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को आतंकियों ने निशाना बनाया था.