गाय की पूजा करने वालों को मारकर करेंगे कश्मीर पर कब्जा: IS
नई दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने कश्मीर पर कब्जा करने और गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं को खत्म करने की बात कही है। आईएस ने यह दावा अपने प्रोपेगैंडा मैगजीन दाबिक में किया है। बता दें कि इससे पहले आईएसआईएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देख लेने की धमकी दी थी। कश्मीर में रहा है मुसलमानों का शासन इस्लामिक स्टेट प्रोपेगैंडा मैगजीन 'दाबिक' के 13वें एडिशन में एक इंटरव्यू में अफगानिस्तान-पाकिस्तान रीजन के कमांडर हाफिज सईद खान ने कहा है- इतिहास गवाह है कि कश्मीर में मुसलमानों का शासन रह चुका है, लेकिन अब यहां गाय की पूजा करने वाले हिंदू और नास्तिक चीनी रहने लगे हैं।
इन हिंदुओं और काफिर मुस्लिमों को खत्म करने और खलीफा के शासन को बढ़ाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। अब गाय की पूजा करने वालों का शासन हाफिज सईद खान ने कहा इस रीजन (कश्मीर) में पहले मुस्लिमों का शासन था, लेकिन अब गाय की पूजा करने वाले हिंदुओं, नास्तिक चीनी और दूसरे रिलीजन के लोगों ने कब्जा कर लिया है। उसने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान रीजन पर आईएस का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। ये खलीफा और मुसलमानों के शासन को बढ़ाने का गेट-वे है। शरिया कानून के तहत सिविल गवर्नेंस लागू दाबिक में आईएस ने दावा किया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के पांच एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन्स पर संगठन का कब्जा हो गया है। इराक और सीरिया की तरह यहां भी शरिया कानून के तहत सिविल गवर्नेंस लागू किया जा चुका है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकार खलीफा या जिहाद के बीच न आएं, यही बेहतर होगा। इस दौरान आईएस ने इस क्षेत्र में पहले से सक्रिय आतंकी संगठनों तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा को भी चेतावनी दी।
कौन है हाफिज खान? - आईएस में अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र का कमांडर यह हाफिज सईद खान लश्कर सरगना हाफिज सईद से अलग है, लेकिन पहले वह इसी क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से जुड़ा था। बाद में आईएस से जुड़ गया। - हाफिज खान को मुल्ला सईद ओरकजई के नाम से भी जाना जाता है। आईएस में जुडऩे के बाद सईद को खुरासान (ईरान) का अमीर बना दिया गया। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान-पाकिस्तान में इस टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन का कमांडर है। - आईएस खुरासान पर कब्जा करने की कोशिश में है, वहीं कमांडर अपने शासन को अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, तुर्कमेनिस्तान और कश्मीर से लगते चीन तक फैलाना चाहता है। - दाबिक के अंग्रेजी संस्करण में आईएस ने यह साफ लिखा है कि कश्मीर पर कब्जा करके रहेंगे।
गृह मंत्री का दावा- भारत में आईएस का प्रभाव नगण्य गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में केंद्रीय खुफिया विभाग, जांच एजेंसियों और 13 राज्यों की पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से युवाओं के बीच आईएसआईएस के बढ़ते प्रभाव पर नजर बनाए रखने की बात कही थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा और पारिवारिक मूल्य इस बुराई पर भी विजय पा लेंगे। आईएस का फैलाव भारत में बहुत सीमित है और अन्य देशों के मुकाबले लगभग नगण्य है, लेकिन फिर भी सभी मोर्चों पर निगरानी रखे जाने की जरूरत है।
No comments:
Post a Comment