बटाला में BJP कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का किया विरोध, लाठीचार्ज
गांधी चौक इलाके में और नारे लगाने वाले और केजरीवाल का घेराव करने का प्रयास कर रहे करीब 80 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यहां पर आप के राष्ट्रीय संयोजक का एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित था।
पुलिस ने बताया कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के जनसभा को संबोधित करने और वहां से रवाना होने के बाद छोड़ दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश भाटिया और नगर परिषद अध्यक्ष नरेश महाजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की अगुवाई की।
इससे पहले दिन में, केजरीवाल अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और दुरगियाना मंदिर गए। अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुये केजरीवाल ने कहा कि कल रात उन्होंने व्यापारियों के विभिन्न समुदायों के साथ मुलाकात की। जो सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के कारण पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी से खुश नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार व्यापारियों का सहयोग करने में असफल रही है।
No comments:
Post a Comment