Follow Me On Facebook

Sunday, 28 February 2016

लड़की से रेप कर चिल्लाता रहा ‘इंशाअल्लाह’


0
rape-नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार की वारदातें सामने आ रही हैं लेकिन इससे पहले आपने कभी ऐसी शर्मनाक करतूत के बारे में कभी नहीं पढ़ा होगा। जर्मनी के हनोवर शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां 25 वर्षीय एक शिक्षक अपनी ही छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देते हुए इंशाअल्लाह चिल्लाता है।
ऐसे ही कुछ नापाक शिक्षको के कारण समाज में गंदगी फैलती जा रही है। लोगों को आचरण का पाठ पढ़ाने वाले कुछ शिक्षक अब खुद इस दरिंदगी में अपने हाथ रंग रहे हैं। इस शख्स की पहचान रहेदा के रूप में हुई। ये घटना हनोवर में उस वक्त हुई जब पीड़ित लड़की सुबह 5 बजे डिस्को से अपने घर लौट रही थी।
मेल ऑनलाइन की खबर के अनुसार, ऐसी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए यह शख्स अल्ला का नाम लेते हुए ‘इंशाअल्लाह’ चिल्लाता रहा, जिसका अर्थ है कि अगर अल्लाह ने चाहा।
पीडित लड़की लारा ने अदालत में अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि जैसे ही वह मेरे पास आया तो उसने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास उसके लिए टाइम है। इससे पहले की मैं उसके इस सवाल का जवाब दे पाती उसने मेरा हाथ पकड़ कर बोला कि वह मेरे साथ सेक्स करना चाहता है।
रहेदा की इस बात को सुनने के बाद जैसे ही मैंने चिल्लाने के लिए अपना मुहं खोला वैसे ही उसना अपना हाथ मेरे मुंह में डाल दिया जिससे मुझे सांस लेने में काफी तकलीफ हुई। इसके बाद उसने मुझे नीचे गिराकर मेरे साथ बलात्कार किया।
लारा के साथ बलात्कार करने के बाद इस सिरफिरे शख्स ने पीड़िता से पूछा- ‘क्या तुमे मजा आया’। खबर के अनुसार न्यायधीश स्टीफन लुयकी ने रहेदा को बलात्कार के मामले में आठ साल की सजा सुनाई है।

No comments:

Post a Comment