Follow Me On Facebook

Thursday, 27 October 2016

जाकिर नाइक के भाषण देश के लिए खतरनाक – केंद्रीय गृह मंत्रालय

जाकिर नाइक के भाषण देश के लिए खतरनाक – केंद्रीय गृह मंत्रालय

जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई की सिफारिश

राष्ट्रप्रेमी सनातन संस्था पर प्रतिबन्ध की मांग करनेवाले तथाकथित आधुनिकतावादी कभी जाकिर नाइक पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग नहीं करते, यह ध्यान में लें ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

safsac-zakir-naik
नई देहली – केंद्र सरकार जल्‍द ही विवादित इस्‍लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाइक और उनके एनजीओ इस्‍लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को लेकर एक नोट तैयार किया है जिसमें नाइक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस नोट में आईआरएफ को ‘गैरकानूनी संगठन’ बताया गया है।

जाकिर के वक्तव्य तथा भाषण को माना खतरनाक

केन्द्र सरकार नाइक के एनजीओ को गैरकानूनी संगठन घोषित करने पर विचार कर रही है। नोट में सरकार ने माना है क‍ि जाकिर नाइक ने जो वक्तव्य और भाषण दिए है, वे आपत्तिजनक और स्‍वभाव से विस्फोटक हैं और इनके जरिए ओसामा बिन लादेन जैसे घोषित आतंकवादियों की प्रशंसा की गई है।
नोट में कहा गया है कि जाकिर नाइक विभिन्‍न धार्मिक समुदायों के बीच शत्रूता और द्वेष को बढ़ावा देते रहे हैं। साथ ही वह मुस्लिम युवाओं को आतंकवादी कृत्‍य के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment