Follow Me On Facebook

Tuesday, 13 June 2017

6 घंटों में 6 सिलसिलेवार हमले किए, जिनमें करीब 13 जवान घायल हो गए.

जंग-ए-बदर की याद में' आतंकियों ने कश्मीर में 6 घंटे में किए 6 आतंकी हमले, 13 जवान घायल


कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार शाम आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर 6 घंटों में 6 सिलसिलेवार हमले किए, जिनमें करीब 13 जवान घायल हो गए. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चार राइफलें भी लूट ली.
आतंकियों ने यहां सबसे पहले त्राल और अवंतिपुरा में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड फेंका. त्राल के सीआरपीएफ कैंप पर हुए इस आतंकी हमले में 10 जवान घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर है.
इसके बाद सोपोर में सेना के कैंप को बनाया निशाना और पुलवामा में थाने पर ग्रेनेड फेंका. वहीं अनंतनाग में आतंकियों ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के गार्ड रूम पर फायरिंग की, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.राज्य के पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने कहा कि इस बात की खुफिया जानकारी थी कि आतंकवादी 17वें रमजान और जंग-ए-बदर (इस्लामी इतिहास की पहली जंग) की वर्षगांठ के मौके पर हमले कर सकते हैं. ऐसे में सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए गए थे. वैद ने कहा, 'दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है.'वहीं पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के टाल इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक शिविर पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें 10 जवान घायल हो गए. दूसरा हमला अनंतनाग जिले में हुआ, जहां के अंचीदोरा इलाके में आतंकवादियों ने एक रिटायर्ड जज के आवास पर तैनात सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. इस घटना में दो जवान घायल हो गए.
पुलिस प्रमुख ने कहा कि आतंकवादियों ने वहां तैनात जवानों से चार राइफलें भी लूट लीं. तीसरा हमला पुलवामा के पदगामपोरा इलाके में सीआरपीएफ के शिविर पर हुआ, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ.
आतंकवादियों ने पुलवामा थाने पर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई. उरी कश्मीर के सोपोर में आंकवादियों ने एक और हमला किया, लेकिन इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

Monday, 12 June 2017

थाने में आग लगाने के लिए भड़काने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

थाने में आग लगाने के लिए भड़काने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन के दौरान वहां पर हिंसा की चिंगारी भी उठी थी. इस बीच कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भीड़ को भड़काने के वीडियो भी सामने आए थे. शिवपुरी से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक को कैमरे पर लोगों को 'थाने में आग लगा दो' कहते पकड़ा गया था. अब उन पर एफआईआर दर्ज की गई है. शकुंतला पर धारा 353, 406 के तहत केस एफआईआर दर्ज की गई है.उस दौरान शकुंतला के अलावा कांग्रेस नेता और रतलाम जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ भी एक वीडियो में किसानों को हिंसा के लिए भड़काते दिख रहे थे. पुलिस ने इस संबंध में धाकड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. धाकड़ फिलहाल फरार हैं. इस वीडियो में धाकड़ किसानों से कह रहे हैं, 'अगर एक भी गाड़ी आ जाए, तो उनमें आग लगा देना.. हम देख लेंगे. कोई भी किंतु, परंतु, थाना-पुलिस कोई डरने की जरूरत नहीं है. कल तक मेरी गिरफ्तारी हो जाएगी, तो फिर ये आप सब लोगों की जवाबदारी है.'धाकड़ के इस भड़काऊ भाषण का नतीजा ये हुआ कि रतलाम के ढेलनपुर गांव में शनिवार को इनके समर्थकों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें पुलिस की भी तीन गाड़ियां शामिल थीं. इस दौरान हुए पथराव में दो पुलिसवाले भी घायल हुए थे.
बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों के उग्र होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें छह किसानों की जान चली गई. इस फायरिंग में पांच किसानों की उसी दिन मौत हो गई, जबकि एक अन्य किसान ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Sunday, 11 June 2017

J-K: कृष्णा घाटी में PAK की ओर से सीजफायर उल्लंघन, भारत का मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की ओर से सुबह से फायरिंग हो रही है. भारतीय सेना भी लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने LoC का दौरा किया था.
लगातार हो रही फायरिंगपिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर 5 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. इससे पहले जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए. जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया है. इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इस दौरान उसने छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की.
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से बिना उकसावे के की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है. खबर लिखे जाने तक सीमा पर गोलीबारी जारी थी.
इसके अलावा पाक रेंजर्स ने रविवार सुबह 10 बजे सांबा के रामगढ़ में भी बीएसएफ टुकड़ी पर गोलीबारी की. बीएसएफ जवानों ने भी इसका बराबर जवाब दिया और दोनों तरफ 45 मिनट तक गोलीबारी चलती रही. इस गोलीबारी से भारतीय सीमा में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
वहीं शनिवार को नियंत्रण रेखा के सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई थी. शनिवार रात 8.30 बजे से शुरू हुई इस गोलाबारी में छोटे, ऑटोमैटिक हथियारों के साथ मोर्टार का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के LoC दौरे के बाद ऐसी हरकतों की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी.
इससे पहले बाजवा जब भी LoC पर सैनिकों से मिले, तब पाक सेना ने कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पिछली बार बाजवा के सैनिकों से मिलने के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी में दो भारतीय सैनिकों पर हमला कर पाकिस्तानी सैनिकों ने उनके शव को क्षत विक्षत कर दिया था.

पाकिस्तान में 132 भारतीय कैदी

बॉर्डर पर तनाव के बीच भारत की दरियादिली, 11 पाक कैदी होंगे रिहा

पाकिस्तान से तल्ख रिश्तों के बीच भारत ने एक सकारात्मक कदम उठाया है. भारत ने 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है. ये कैदी सोमवार को रिहा कर दिए जाएंगे.
हालांकि, पाकिस्तान ने इस कदम का स्वागत करने के बजाय इसे भारत की जिम्मेदारी करार दिया है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि इन सभी कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है इसीलिए भारत उन्हें रिहा कर रहा है.
बच्चों को किया रिहा 
इससे पहले भारत दो पाकिस्तानी बच्चों को रिहा कर चुका है. ये दोनों बच्चे 2016 में गलती से भारत की सीमा में घुस आए थे. जिसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था. ये बच्चे अपने अंकल शहजाद के साथ सीमा पार कर भारत में घुस आए थे. शहजाद को अभी भी हिरासत में है.
पाकिस्तान उच्चायोग की वकील शिल्पी जैन ने कहा था कि पिछले साल जुलाई में 2 लड़के, बाबर अली और अली रजा अपने मामा के साथ पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव, दहिया खास, में एक शादी में शरीक होने आए थे. 12 जुलाई को तीनों एक बाइक पर रावी नदी देखने निकले और इस दौरान वो भारत की सीमा में 300 मीटर अंदर घुस आए. यहां बीएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक लिया और अमृतसर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
पाकिस्तान में 132 भारतीय कैदी 
पाकिस्तान की जेलों में 132 भारतीय कैदी बंद हैं. इनमें से 57 कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, बावजूद इसके उन्हें रिहा नहीं किया गया है.

Thursday, 8 June 2017

अब पंजाब में भी किसान होने लगे एकजुट,

अब पंजाब में भी किसान होने लगे एकजुट, कर्जमाफी को लेकर 12 जून से होगा आंदोलन!

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब के किसान भी कर्जमाफी के मुद्दे पर एकजुट होना शुरू हो गए हैं. प्रदेश के किसान कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.
भारतीय किसान यूनियन के पंजाब अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल गुरुवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ एकजुट हुए और इन लोगों ने मीटिंग करके ये तय किया कि 10 जून को देश के दूसरे किसान संगठनों के साथ एक मीटिंग दिल्ली में की जाएगी. इसके बाद 12 जून से पंजाब में भी किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू किया जा सकता है.

कैप्टन ने किया था वादा
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल ग्रुप) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने वायदे को भूल गए हैं और प्रदेश की खराब अर्थव्यवस्था की दलील दे रहे हैं.
किसान नेताओं ने सवाल किया कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों से कर्जमाफी का वादा करते हुए इस बात की जानकारी नहीं थी कि जो उन्होंने उस वक्त किसानों के कर्जमाफी का वायदा किसानों के साथ कर दिया? बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि अगर आने वाले विधानसभा सत्र में पंजाब सरकार ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया तो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसा ही एक बड़ा आंदोलन पंजाब के किसान भी शुरू कर देंगे.
पूरे देश में जहां किसानों की कर्जमाफी और आत्महत्याओं के मुद्दे को लेकर हाहाकार मचा है, पंजाब भी इससे अछूता नहीं है. पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने 2 महीने से ऊपर का वक्त हो चुका है और इस दौरान करीब 60 किसान कर्ज के बोझ की वजह से अपनी जान दे चुके हैं. बुधवार को चंडीगढ़ में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में भी किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा उठा और कैप्टन सरकार के मंत्रियों ने ये रास्ता खोजने की कोशिश की कि पहले से ही भारी कर्ज में डूबी पंजाब सरकार किस तरह से किसानों को कर्जमाफी का तोहफा देखकर राहत दे सकती है.
पंजाब में किसानों के बढ़ रहे आत्महत्याओं का मामला अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है. पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने किसानों को भरोसा दिया था कि प्रदेश में सरकार बनाने के बाद उनके कर्ज माफ कर दिए जाएंगे और इसके लिए बाकायदा उन्हें फॉर्म भी भरकर दिए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद फिलहाल कांग्रेस अभी किसानों से थोड़ा और वक्त मांग रही है और आने वाले बजट सत्र में किसानों के कर्ज माफी को लेकर कोई बड़ा ऐलान करने की बात कह रही है.
आम आदमी पार्टी मैदान में 
किसानों की आत्महत्या और कर्जमाफी का वादा पूरा न करने को लेकर आम आदमी पार्टी सत्तासीन कांग्रेस पर हावी हो गई है. आम आदमी पार्टी के नेता विपक्ष एच एस फुल्का ने कहा कि वो पंजाब विधानसभा के स्पीकर को लिख चुके हैं कि किसानों के बढ़ते आत्महत्या के मामलों को लेकर एक विशेष विधानसभा सत्र बुलाई जाए और ऐसा न हुआ तो आने वाले बजट सत्र के दौरान किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं के मामलों को आम आदमी पार्टी विधानसभा में उठाएगी.
वायदों को पूरा ना कर पाने को लेकर कांग्रेस सरकार विरोधियों के निशाने पर है. ऐसे में पंजाब कैबिनेट के बड़े चेहरे लोगों को बस यही भरोसा दे रहे हैं कि वो थोड़ा वक्त इंतजार करें, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वायदे किए थे, उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा.

अगर पंजाब सरकार ने बजट सत्र में किसानों के कर्ज माफी को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया तो संभव है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसा ही एक बड़ा आंदोलन पंजाब में भी खड़ा हो जाए, क्योंकि पंजाब के किसान भी कर्ज से बेहाल हैं और आए दिन किसानों की आत्महत्याओं की खबरें आती रहती हैं.

मध्य प्रदेश के 7 जिलों तक फैली हिंसा

मध्य प्रदेश के 7 जिलों तक फैली हिंसा, किसानों से मिलने मंदसौर जाएंगे AAP नेता

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत के बाद से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन मालवा इलाके  के सात जिलों तक फैल गया. वहीं दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) का एक प्रतिनिधिमंडल मंदसौर दौरे पर जा रहा है. AAP का कहना है कि वे 10 जून से वे किसानों के हक में देश भर में प्रदर्शन करेंगे.
इस बीच नाराज किसानों ने गुरुवार को शाजापुर कृषि मंडी में एक ट्रक और चार मोटर साइकिलों में आग लगा दी. इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) राजेश यादव से मारपीट भी की, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई. इसी तरह देवास में एक ट्रक को उपद्रवियों ने आग लगा दी. इस बीच बढ़ती हिंसा के चलते भोपाल-इंदौर मार्ग पर बसों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है.
पुलिस इस हिंसा के संबंध में कम से कम 56 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 से ज्यादा को हिरासत में लिया गया है. मंदसौर शहर के चार पुलिस थाना इलाकों और जिले में पिपलिया मंडी में शाम चार बजे से छह बजे तक कर्फ्यू में दी गई दो घंटे की ढील शांतिपूर्वक रही. हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाली पर्चियां बांटने की खबर है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.
पीएम की चुप्पी पर AAP का सवाल
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने मंदसौर में किसानों के गुस्से की तरफ दिलाते हुए कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन का कारण केंद्र और राज्य सरकारों की किसानों के प्रति 'उदासीनता' है. सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'यूरोप, अफगानिस्तान या पाकिस्तान में अगर कोई छोटी सी घटना भी होती है, तो दुनिया में इस पर ट्वीट करने वाले पहले शख्स हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते हैं. वह सबसे पहले इन पर बोलते हैं, लेकिन, उन्होंने किसानों की मौत पर एक शब्द भी नहीं बोला.'वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि एक तरफ किसानों को गोली मार दी गई और दूसरी ओर देश के कृषिमंत्री सलाह देते हैं, 'योग करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा.' AAP नेता ने कहा कि बीजेपी योग के सहारे देश में होने वाली हर चीजों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.
हिरासत में लिए गए राहुल
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मृत किसानों के परिवार से मिलने गुरुवार को मंदसौर आ रहे थे , लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में नीमच के पास ही हिरासत में ले लिया. इलाके में खराब हालात के मद्देनजर प्रशासन ने दौरे की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद राहुल किसान परिवार से मुलाकात पर अड़े हुए थे.
मंदसौर जिला प्रशासन की इजाजत न मिलने पर राहुल, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के साथ हवाई जहाज से उदयपुर पहुंचे और फिर वहां से सड़क के रास्ते मंदसौर के लिए निकल पड़े. इस दौरान उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए थोड़ी दूर बाइक की भी सवारी की. हालांकि राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित नीमच पहुंचते ही पुलिस ने राहुल को घेर लिया और उन्हें एहतियाती हिरासत में ले लिया.
'मोदी सरकार किसानों को देती है गोली'
राहुल ने गिरफ्तारी से पहले संवाददाताओं से बातचीत में मोदी सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'केंद्र की मोदी सरकार देश के सबसे अमीरों के डेढ़ लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर सकती है, लेकिन किसानों का नहीं. किसानों के कर्ज माफ नहीं करती, उन्हें फसल के सही दाम नहीं देती. मोदी सरकार किसानों को बस गोली देती है.'
सरकार ने कुबूली पुलिस फायरिंग की बात
बता दें कि मध्य प्रदेश में 1 जून से किसानों का आंदोलन चल रहा है. इस बीच मंगलवार को पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत ने किसानों के गुस्से को और भड़का है. शुरुआत में पुलिस ने फायरिंग की खबरों से इनकार किया था और कहा था कि उपद्रवियों की गोलीबारी में किसानों की मौत हुई थी. हालांकि अब पुलिस और राज्य सरकार ने पुलिस की तरफ फायरिंग की बात कुबूल ली है. मध्य प्रदेश ने केंद्र को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब किसान सरकारी संपत्तियों की तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे तो पुलिस को उन्हें काबू में करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी थी.

Monday, 5 June 2017

ऑपरेशन ब्लूस्टार की 33वीं बरसी के मौके पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. इस दौरान कई सिख संगठन वहां पर मौजूद रहे, और नारेबाजी की.बरसी मनाने का ऐलान

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे

ऑपरेशन ब्लूस्टार की 33वीं बरसी के मौके पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे. इस दौरान कई सिख संगठन वहां पर मौजूद रहे, और नारेबाजी की.बरसी मनाने का ऐलान
दरअसल, पंजाब के कई सिख गरमपंथी संगठनों की तरफ से ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाने का ऐलान किया गया था. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने एहतियातन के तौर पर सुरक्षा बढ़ाई थी.
गृह मंत्रालय की तरफ से अलर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पंजाब पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे. दरअसल, पंजाब में पिछले कुछ दिनों के भीतर कार लूटपाट की 12 घटनाएं केंद्रीय जांच एजेंसियों के शक के दायरे में थी. एजेंसियों को आशंका है कि ब्लू स्टार ऑपरेशन की 33वीं बरसी के मौके पर इन कारों का इस्तेमाल कर फिदायीन आतंकी किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. कार लूट की ये घटनाएं भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में हुई हैं. जिसके चलते पंजाब पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है.
बता दें कि 6 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार किया गया. भारतीय सेना का ये मिशन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों के चंगुल से छुड़ाना था. इस ऑपरेशन को स्वतंत्र भारत में असैनिक संघर्ष के इतिहास की सबसे खूनी लड़ाई माना जाता है. इस ऑपरेशन में सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए थे.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र कन्हैया कुमार आज फिर विवादों मे आ गए

कन्हैया कुमार ने ISIS की तुलना RSS से की, कहा- दोनों राष्ट्र के लिए खतरनाक

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र  कन्हैया कुमार आज फिर विवादों मे आ गए जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संगठन (RSS) की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के साथ की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरवादी विचारधारा गलत है चाहें वह आरएसएस हो या आईएसआईएस. लोगों को समझना होगा की क्या सही है, यह राष्ट्र के लिए एक खतरनाक है.कन्हैया का यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे ईरान के एक छात्र ने हाथापाई को लेकर 10 छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, एबीवीपी के एक सदस्य का दावा है कि क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाने की वजह से उसके साथ हाथापाई हुई है.उसने आरोप लगाया कि इस दौरान जब वह इस घटना को देख रहा था कम से कम 10 छात्रों के समूह ने उसके साथ मारपीट की है. एक छात्र ने उसे धक्का दिया और एक ने उसके नाक पर मुक्का मारा. इसमें विनय और सौरभ शर्मा नामक छात्र शामिल थे. समूह के सभी लोगों ने शराब पी रखी थी.
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं जब कन्हैया कुमार ने ऐसा बयान दिया हो, इससे पहले भी पतंजलि को लेकर ऐसा ही बयान दिया था जब उन्होंने कहा कि देश मे भय का माहौल है अगर आप पतंजलि का फेशवॉश इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको देशद्रोही घोषित कर दिए जाएंगा.पतंजलि आयुर्वेद कंपनी योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी है जिसकी भारतीय बाज़ार में बेहद मजबूत पकड़ है. 

Saturday, 3 June 2017

RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले, 'रेप और तीन तलाक के लिए पश्चिमी संस्कृति जिम्मेदार'

RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले, 'रेप और तीन तलाक के लिए पश्चिमी संस्कृति जिम्मेदार'

नई दिल्ली : आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने रेप और ट्रिपल तलाक को लेकर बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में रेप और महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसी बुराई के लिए पश्चिमी देशों की संस्कृति जिम्मेदार है. उन्होंने इस्लाम के विवादित चलन तीन तलाक के लिए भी पश्चिमी प्रभाव को दोषी ठहराया.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इंद्रेश कुमार ने कहा, 'प्यार बहुत पवित्र चीज है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसे जुनून बना दिया है, लिहाजा प्यार एक तरह के बिजनेस में बदल गया है.'रेप और तलाक की वजह पश्चिमी संस्कृति है. लोग वेलेंटाइन डे के तौर पर अब अपने प्यार को खुलेआम जता रहे हैं। यही तीन तलाक, रेप, घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है.'
राजस्थान के जयपुर में एक कार्यक्रम के समापन के मौके पर आरएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में प्रेम को पवित्र माना गया है लेकिन पश्चिम ने इसका व्यवसायीकरण किया और त्योहार को जन्म दिया. 
उन्होंने कहा, ‘भारत में प्रेम पवित्र है. यहां प्रेम राधा-कृष्ण, लैला-मजनू और हीर-रांझा की कहानियों के जरिए बयां किया जाता है लेकिन पश्चिमी संस्कृति में प्रेम का व्यवसायीकरण है जिसके कारण वैलेंटाइन डे की शुरूआत हुई और जो अब रेप, नाजायज बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए जिम्मेदार है.'
इंद्रेश कुमार अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी इन्होंने कहा था कि जो गोमांस खाने की वकालत करते हैं वे शैतान की पार्टी से जुड़े हैं. बीफ फेस्ट इंसानियत के खिलाफ है, इसमें शामिल होने वाले देश को शर्मिंदा करते हैं.
इन्होंने कहा था कि वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं दी गई. इंद्रेश कुमार यह भी कह चुके हैं कि देश विरोधी नारे लगाने वाले और भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तान चले जाएं.
इसके साथ ही इंद्रेश कुमार ने कहा कि आरएसएस आत्मा को शुद्ध करता है और एक व्यक्ति का चरित्र और मानवीय और नैतिक मूल्य प्रदान करता है.

जम्मू कश्मीर सरकार ने घाटी में ठहरने पर की 50 प्रतिशत की छूट

जम्मू कश्मीर सरकार ने घाटी में ठहरने पर की 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर सरकार ने घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवेल पैकेजों और ठहरने (लॉजिंग) में 50 प्रतिशत की छूट की आज घोषणा की. एक प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के स्वामित्व वाले स्थानों पर दी जाएगी.कॉपरेरेशन के पास 1750 बिस्तर क्षमता वाला आवास है और इसके राज्य भर में सात रेस्त्रां और कैफेटेरिया हैं. इसके अलावा पर्यटकों की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके पास वाहनों का बेड़ा भी है.
उन्होंने कहा कि कॉपरेरेशन के पास टूर पैकेज तैयार हैं और पर्यटक इसकी वेबसाइट पर जा कर खुद भी अपना टूर निर्धारित कर सकते हैं.

सेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 4 घायल

जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है. सेना का ये काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे, तभी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.
इस आतंकी हमले में  दो जवान शहीद हो गया, जबकि 4 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. वहीं सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है. 
इस हमले में शहीद सैन्य कर्मियों के नाम मणिवनांग और दीपक मेथी हैं, जबकि घायलों में नायक सूबेदार श्रीनिवास मुरली, नायक सूबेदार शिव कुमार, वेद प्रकाश और सुभाष चंद्र शामिल हैं.
इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने खबर दी थी कि आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा जम्मू कश्मीर और पंजाब में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में है. खुफिया सूत्रों ने बताया था कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है कि लश्कर आतंकी श्रीनगर, जम्मू और सांबा के अलावा पंजाब में गुरदासपुर और दीनानगर जैसे इलाकों को निशाना बना सकती है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस हमले में लश्कर का ही हाथ है.
हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी हमले तेज हुए हैं. सेना ने भी ऑपरेशन तेज कर दिया है. पिछले हफ्ते त्राल में सेना ने हिज्बुल कमांडर सब्जार बट को मार गिराया था. इसके अलावा सेना ने घाटी में सक्रिय 12 खूंखार आतंकियों की लिस्ट भी तैयार की है जिसमें अबु दुजाना समेत कई आतंकी शामिल है.

Friday, 2 June 2017

दिल्ली में 7 और कश्मीर में 14 जगहों पर NIA की छापेमारी

अलगाववादियों को फंडिग मामले में दिल्ली में 7 और कश्मीर में 14 जगहों पर NIA की छापेमारी






नई दिल्ली: अलगाववादियों को फंडिग को लेकर एनआईए दिल्ली और कश्मीर में छापेमारी कर रही है. एनआईए की टीम दिल्ली में सात और कश्मीर में 14 जगहों पर छापेमारी कर रही है. एनआईए ने छापेमारी से पहले अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी समेत दूसरे नेताओं के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. एनआईए को आतंकियों को फंडिग करने का शक है. इस मामले में एनआईए पिछले दिनों अलागववादी नेताओं से पूछताछ भी कर चुकी है.
अलागववादी नेता फारूक अहमद डार उर्फ ‘बिट्टा कराटे’, जावेद अहमद बाबा उर्फ ‘गाजी’ और नईम खान से एनआईए ने पिछले दिन पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक़ एनआईए को अब तक कि जांच में कई पुख्ता सबूत मिले हैं. एनआईए इन अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रही है.
गिलानी को मिलता था हवाला और क्रॉस बॉर्डर ट्रेड से पैसा- NIA सूत्र
पूछताछ में मिले सुबूतों के आधार पर एनआईए इनके और इनके आकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है. एनआईए सूत्रों के मुताबिक सैय्यद अली शाह गिलानी को पाकिस्तान से अलग अलग चैनल से नियमित रूप से पैसे मिलते थे जिसमे हवाला और क्रॉस बॉर्डर ट्रेड से मुख्य तौर पर पैसा मिलता था.
सैय्यद अली शाह गिलानी पर शिकंजा कसेगा NIA
एनआईए की पूछताछ में खुद भी पैसे की बात तीनों हुर्रियत नेताओं ने कबूली है और कहा है कि हम तो इस खेल में सिर्फ मोहरे हैं असली वज़ीर तो कोई और है. पाकिस्तान फंडिंग मामले से जुड़े एनआईए ने 150 एफआईआर और 13 चार्जशीट को भी अपनी इस जांच में शामिल कर स्टडी कर रही है.

मुसलमानों को देशद्रोही समझना ठीक नहीं: नसीरुद्दीन शाह

मुसलमानों को देशद्रोही समझना ठीक नहीं: नसीरुद्दीन शाह

देश में मुसलमानों की स्थिती पर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को अब सताया हुआ महसूस करना बंद कर देना चाहिए. देश के मुसलमानों को संदेह भरी नजरों से देखा जाने लगा है, जो कि सही नहीं है. उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाने लगे हैं.
नसीरुद्दीन ने यह सभी बातें हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा. उन्होंने कहा- भारत के कुछ मुसलमानों का झुकाव पाकिस्तान की तरफ भले ही हो लेकिन ज्यादातर मुसलमानों को भारतीय होने पर गर्व है और उनपर संदेह करना कतई ठीक नहीं है.