जम्मू कश्मीर सरकार ने घाटी में ठहरने पर की 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा
श्रीनगरः जम्मू कश्मीर सरकार ने घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवेल पैकेजों और ठहरने (लॉजिंग) में 50 प्रतिशत की छूट की आज घोषणा की. एक प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम के स्वामित्व वाले स्थानों पर दी जाएगी.कॉपरेरेशन के पास 1750 बिस्तर क्षमता वाला आवास है और इसके राज्य भर में सात रेस्त्रां और कैफेटेरिया हैं. इसके अलावा पर्यटकों की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए इसके पास वाहनों का बेड़ा भी है.
उन्होंने कहा कि कॉपरेरेशन के पास टूर पैकेज तैयार हैं और पर्यटक इसकी वेबसाइट पर जा कर खुद भी अपना टूर निर्धारित कर सकते हैं.

No comments:
Post a Comment