Follow Me On Facebook

Saturday, 6 May 2017

महबूबा ने कहा-'हमें दलदल से PM मोदी ही बाहर निकाल सकते हैं'

कश्मीर के हालात पर महबूबा ने कहा-'हमें दलदल से PM मोदी ही बाहर निकाल सकते हैं'


श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति ठीक नहीं है और कश्मीर मुद्दे का हल पीएम मोदी ही निकाल सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो फैसला करेंगे देश उसका समर्थन करेगा.
महबूबा ने कहा, 'हमें दलदल से कोई अगर बाहर निकाल सकता है तो वह पीएम मोदी हैं. वह जो फैसला करेंगे मुल्क उसका समर्थन करेगा.' सीएम ने कहा, 'पहले वाले पीएम भी पाकिस्तान जाना चाहते थे पर जुर्रत नहीं की. पीएम मोदी लाहौर गए और यह ताकत की निशानी है.'
महबूबा ने कहा कि कश्मीर की स्थिति ठीक नहीं है. कश्मीर के हालात का प्रभाव जम्मू पर भी पड़ेगा. महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या 70 साल पुरानी है.
सीएम मुफ्ती ने कहा, 'मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर में शांति प्रक्रिया की शुरुआत की.' उन्होंने कहा कि अब उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद इस दुनिया में नहीं रहे और वाजपेयी सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार सोचती थी कि कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन अब यह बदतर हो गए हैं. 
महबूबा ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कश्मीर में अशांति पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम मोदी ही कश्मीर समस्या का समाधान कर सकते हैं. मोदी का लाहौर जाना कमजोरी का नहीं, बल्कि एनडीए सरकार की ताकत का प्रतीक है.

आतंकियों की घुसपैठ के लिए अब बच्चों की मदद ले रहा पाकिस्तान

भारत में आतंकियों की घुसपैठ के लिए अब बच्चों की मदद ले रहा पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान रोज नए तरीके अपना रहा है. पाकिस्तान ने अब घुसपैठ से पहले इलाके का जायजा (रेकी) लेने के लिए नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल कर रहा है. जम्मू के राजौरी स्थित नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक ऐसे ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है.
रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेट कर्नल मनीष मेहता ने इसकी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान 12 साल के एक घुसपैठिये को पकड़ा. अशफाक अली चौहान नाम का यह किशोर बुधवार देर शाम नियंत्रण रेखा पार कर रजौरी सेक्टर के नौशेरा सेक्टर घुसा था.
उन्होंने बताया कि अशफाक नियंत्रण रेखा के आसपास घूम रहा था. उसकी हरकतों को लेकर शक होने पर गश्ती दल ने उससे रोककर पूछताछ की, तो उसने तुरंत सरेंडर कर दिया.
सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, अशफाक ने पूछताछ में बताया कि वह बलूच रेजिमेंट के रिटायर्ड सैनिक हुसैन मलिक का बेटा है. उसका पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भीमबेर जिले के समानी तहसील स्थित डुंगर पेल गांव का निवासी है. उन्होंने कहा, 'ऐसी आशंका है कि आंतकियों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से उस लड़के को नियंत्रण रेखा पार कराया, जिससे कि वह घुसपैठ के लिए आसान रास्तों की निशानदेही कर सके.'
सेना ने अब इस पाकिस्तानी किशोर को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है. यहां बता दें कि पाकिस्तान का भीमबेर ही वह जगह है, जहां पिछले साल भारतीय सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

Thursday, 4 May 2017

SAARC सैटेलाइट की 10 खास बातें

450 करोड़ की लागत से बने SAARC सैटेलाइट की 10 खास बातें

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दक्षिण एशिया सैटेलाइट GSAT-9 को शुक्रवार शाम 04:57 बजे लांच किया जाएगा. 235 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इसरो के GSAT-9 को GSLV-F06 से अंतरिक्ष से रवाना किया जाएगा. भारत की इस स्पेस डिप्लोमैसी में दक्षिण एशिया क्षेत्र में चीन के बढ़ते असर को रोकना भी शामिल है.पाकिस्तान को छोड़कर सार्क के सभी सात देश इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं, जिनको इस सैटेलाइट का लाभ मिलेगा. इससे सबसे ज्यादा फायदा भूटान और मालदीव जैसे छोटे देशों को मिलेगा. इसरो का यह सैटेलाइटआधुनिक तकनीकी से लैस है........
GSAT-9 की 10 खास बातें
* इसरो ने 2,230 किलो वजनी इस कम्युनिकेशन सैटेलाइट को 3 साल में तैयार किया है.
* सैटेलाइट को तैयार करने में 235 करोड़ रुपये का खर्च आया, जबकि पूरे प्रोजेक्ट में 450 करोड़ रुपये खर्च हुए.
* इसमें भारत के अलावा नेपाल, भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं. हालांकि पाकिस्तान ने यह कहते हुए खुद को इससे अलग कर लिया था कि उसका अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम है.
* इससे पाकिस्तान को छोड़कर सार्क के सात देशों को लाभ मिलेगा. दक्षिण एशिया की आर्थिक और विकासात्मक प्राथमिकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी.
* सैटेलाइट से प्राकृतिक संसाधनों की मैपिंग, टेलीमेडिसिन, शिक्षा, मजबूत आईटी कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.
* इसको सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के एकीकृत GSLV-F9 से अंतरिक्ष को रवाना किया जाएगा. यह GSLV-F06 की 11वीं उड़ान होगी.
* सैटेलाइट में 12 ट्रांसपोंडर्स उपकरण लगे हैं, जो कम्युनिकेशन में मदद करेंगे. प्रत्येक देश कम से कम एक ट्रांसपोंडर को एक्सेस कर पाएगा.
* सैटेलाइट से पड़ोसी देशों को हॉटलाइन की सुविधा भी मिलेगी. इससे प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी.
* 30 अप्रैल को पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए यह सैटेलाइट लांच किया जाएगा.
* यह सैटेलाइट चीन के दक्षिण क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत की स्पेस डिप्लोमैसी का हिसा है. 

Wednesday, 3 May 2017

हमारे भारत का अपना इतिहास बहुत सम्बृद्ध अब में महाभारत पर आधारित फिल्म बनायूंगा राजमौली

हमारे भारत का अपना इतिहास  बहुत सम्बृद्ध अब में महाभारत पर आधारित फिल्म बनायूंगा राजमौली 


हमारे भारत का अपना इतिहास  बहुत सम्बृद्ध अब में महाभारत पर आधारित फिल्म बनायूंगा राजमौली 

बाहुबली १ जब आयी थी रो साऊथ भारत को छोड़ निर्देशक राजमौली को कोई भी नहीं जनता था पर राजमूई ने भारतीय राजाओ और इतिहासों पर आधारित बाहुबली १ फिल्म बनाई और पुरे भारत में उनको पहचान हो गयी 
और अब बाहुबली २ नई झंडे ही गाड़ दिया है और हर तरह के साडी रेकॉर्ड तोड़ डाले है ३ दिन में ३५० करोड़ से अधिक का लारोबर कर लिया है रोजाना १०० करोड़ की सीड से ये फिल्म पैसे कमा रही है 
बाहुबली २ फिल्म तीन घंटे की फिल्म में यदि ३० बार रोंगटे खड़े हो जाये तो लगता है के निर्देशक ने फिल्म नहीं अध्यन किया है 
मजलुलि ने बाहुबली २ सफलत पर कहा है ली इस फिल्म की कहानी और इतिहास से जुड़ाव ही इस फिल्म की कामयाबी का मुख्य कारन रहा है 
रजौली ने कहा ही हमारे भारत का इतिहास बहुत सम्बृद्ध है हमारे भारत के इतिहास पर आधारित पर फिल्म बने तो बाहुबली का मुख्य कारन रहा है ....
राजमौली ने कहा ही हमारे भारत का इतिहास बहुत सम्बृद्ध है हमारे भारत के इतिहास पर आधरित फिल्म बने तो बाहुबली से भी बेहतर सैकड़ो फिल्म बनायीं जा सकती ...
इसके साथ ही ने कहा ही ए.बी.ए. में भगवन श्री कृषि और पांडव-कौरव की गाथा महाभारत पर आधिरित फिल्म बनाऊंगा जो की बाहुबली २ से भी भव्य और बेहतर फिल्म होगी ...

सेना प्रमुख ने दिया था जवानों के सिर काटने का आदेश?

PAK सेना प्रमुख ने दिया था जवानों के सिर काटने का आदेश?

कश्मीर की कृष्णा घाटी में सोमवार को दो भारतीय जवानों के सिर काटने का कायराना आदेश पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने दिया था. भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 30 अप्रैल को हाजी पीर दौरे के समय कमर बाजवा ने खुद नियंत्रण रेखा (LOC) पर बीएसएफ के जवानों पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी सेना को आदेश दिया था, जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने दो बीएसएफ के जवानों का सिर काटा. हालांकि अभी तक सेना की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
पाक सेना की ओर से भारतीय सैनिकों के साथ की गई इस बर्बरता की कड़ी आलोचना हो रही है. अभी तक मामले में पाकिस्तान सफाई दे रहा था कि उसकी सेना बेहद प्रोफेशनल है और ऐसा कदम नहीं उठा सकती है. हालांकि इस खुलासे ने पाकिस्तानी सेना का कायराना चेहरा एक बार फिर से दुनिया के सामने रख दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक बाजवा ने अपनी सेना से भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने को कहा था. उन्होंने 30 अप्रैल को हज पीर स्थित पाकिस्तानी सेना के ठिकाने का दौरा किया था. बताया जा रहा है कि इसी बीच बाजवा ने 17 अप्रैल को भारतीय सुरक्षा बलों की फायरिंग में मारे गए 7 से 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए कहा था. उन्होंने पाक सेना से भारतीय चौकियों पर हमला करने को भी कहा था. हालांकि पाकिस्तानी एक्स कोर कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रजा ने भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर चिंता जताई थी. पाकिस्तान सेना की एक्स कोर कश्मीर से सटे इलाकों में तैनात है.

फैजाबाद से एक ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

यूपीः फैजाबाद से एक ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

यूपी एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत फैजाबाद से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. इस एजेंट के अलावा कई अन्य संदिग्ध भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं.
यूपी एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण ने 'आज तक' को बताया कि गुप्त सूचना की पुष्टि हो जाने के बाद एटीएस, आर्मी इंटेलिजेंस और यूपी इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त अभियान के तहत फैजाबाद के ख्वासपुरा में रहने वाले आफताब अली पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार कर लिया है. वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था. 
इस संबंध में एटीएस के एएसपी राजेश साहनी के नेतृत्व में आगे की कार्यवाई की जा रही है. जिसके चलते अभी और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फैजाबाद से आफताब की गिरफ्तारी होने के बाद कई राज खुलने की उम्मीद है.
आईजी असीम अरुण के मुताबिक आफताब अली ने पाकिस्तान जाकर वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जासूसी का प्रशिक्षण लिया है. भारत में वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी से लगातार संपर्क में रहा है.
आईजी के मुताबिक यूपी एटीएस के पास आफताब के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. उसके पास से बरामद हुए मोबाइल फोन में कैंट क्षेत्र के चित्र मौजूद हैं. साथ ही चैट से और भी सबूत मिले हैं. इस ऑपरेशन के बाद कई संदिग्ध एटीएस के निशाने पर हैं.

Tuesday, 2 May 2017

जगह और वक्त हम तय करेंगेः सेना

PAK को भुगतना होगा अंजाम, जगह और वक्त हम तय करेंगेः सेना

सेना के दो जवानों के साथ बर्बरता के मुद्दे पर वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ सरथ चंद ने कहा कि पाकिस्तान को इसका अंजाम भुगतना होगा. आर्मी इस वहशियाना हरकत का जवाब अपने तय किए वक्त और समय पर देगी.
उन्होंने कहा कि दो जवानों की हत्या और उनका सिर काटना पाकिस्तानी सेना की कुंठा को दिखाता है. सरथ चंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपनी इस हरकत कभी भी सही नहीं ठहरा पायेगी.
सरथ चंद ने कहा, 'मैं यह नहीं कहना चाहता कि हम क्या करेंगे. बोलने की बजाय हम अपने तय किए समय और जगह पर एक्शन के लिए फोकस करेंगे.' वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ एक सवाल के जवाब में बोल रहे थे कि पाकिस्तान को इंडियन आर्मी का संभावित जवाब क्या हो सकता है.
पाकिस्तान ने दिया फुल फायर सपोर्ट
चंद ने कहा, 'उनका कहना है कि ये उन्होंने नहीं किया. फिर ये किसने किया? उनके लोग हमारे इलाके में आए और ये करके गए. उन्हें जिम्मा लेना होगा और इसका अंजाम भुगतना होगा.'
इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिलिट्री से कहा कि दो जवानों के शव के साथ बर्बरता 'वहशियाना और अमानवीय' है.
दूसरी ओर डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की. भट्ट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में दो जवानों की हत्या और सिर काटे जाने को लेकर गहरी चिंता जताई.
सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि यह नृशंस और अमानवीय हरकत सभ्यता के किसी भी मानक से परे है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है. डीजीएमओ ने पाकिस्तानी समकक्ष से यह भी कहा कि जवानों के साथ बर्बरता के लिए पाकिस्तानी सेना ने 'फुल फायर' सपोर्ट दिया है.
जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगाः रक्षामंत्री
भारतीय सेना पहले ही इस हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कह चुकी है. हालांकि पाकिस्तान आर्मी ने इस तरह के किसी भी हमले में शामिल होने से इंकार किया है.
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को ही कह दिया था कि दो जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा और भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.
जेटली ने कहा, 'यह घृणित और अमानवीय हरकत है. इस तरह के हमले युद्ध के समय भी नहीं होते, शांति काल की तो बात ही छोड़ दीजिए. जवानों के शव के साथ बर्बरता वहशियाना हरकतों का चरम है.'
बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद गए थे. हमले के बाद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने जवानों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था. जवानों के साथ बर्बरता को लेकर पूरे देश में आक्रोश है.

Monday, 1 May 2017

छात्रों ने पुलवामा कॉलेज में लगाया आतंकी बुरहान का पोस्टर,

कश्मीर: छात्रों ने पुलवामा कॉलेज में लगाया आतंकी बुरहान का पोस्टर, पुलिस पर फेंके पत्थर

कश्मीर में बिगड़े हालातों के बीच सोमवार को पुलवामा कॉलेज में आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर लगाए गए. छात्रों ने पुलवामा डिग्री कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक पर बुरहान वानी का पोस्टर लगाया.
पोस्टर लगाने के बाद छात्रों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. दो दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को पुलवामा डिग्री कॉलेज फिर से खुला. छात्रों ने पहले कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक पर हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का पोस्टर लगाया और फिर पुलिस पर पत्थर फेंके. कुछ समय बाद छात्रों ने कॉलेज से बाहर आकर शहर में अन्य पत्थरबाजों के साथ पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी की. पत्थरबाजों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. बुरहान के पोस्टर के अलावा पुलवामा डिग्री कॉलेज परिसर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी फहराए गए.
पिछले साल मारा गया बुरहान
पिछले साल जुलाई में सेना और स्थानीय पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय और टॉप कमांडर बुरहान वानी मारा गया था. बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही घाटी में तनाव बढ़ गया है. बुरहान के सिर पर 10 लाख का इनाम था. वह दक्ष‍िण कश्मीर के त्राल का रहने वाला था

इंडियन आर्मी ने 7 PAK सैनिक मारे, 2 चौकियां तबाह,

इंडियन आर्मी ने 7 PAK सैनिक मारे, 2 चौकियां तबाह, अब सर्जिकल स्ट्राइक-2 की मांग

एलओसी पर पाकिस्तान के हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. सेना ने पाक सेना की उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है जहां घुसपैठियों को कवर दिया गया था. पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सोमवार सुबह रॉकेट लॉन्चर से भारत पर हमला किया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद देर शाम भारत ने पाकिस्तान को उसके ही अंदाज में जवाब दिया.

भारतीय सेना पर हमले के बाद सेना और रक्षा मंत्री ने साफ कर दिया था कि पाकिस्तान की ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सेना ने अपने बयान में कहा था, '1 मई 2017 को कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा के पास दो फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर पाकिस्‍तानी सेना की ओर से रॉकेट और मोर्टार से फायरिंग की गई. साथ ही दो पोस्‍ट्स के बीच पैट्रोल ऑपरेटिंग पर बैट एक्‍शन भी किया गया. पाकिस्‍तानी सेना ने कायरानापूर्ण रवैया दिखाते हुए हमारे दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया. पाकिस्‍तानी सेना की ऐसी नृशंस हरकत का जल्‍द ही उचित जवाब दिया जाएगा.'सेना के इस बयान के बाद रक्षा मंत्री ने भी उन्हें समर्थन दिया. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने दो टूक कहा कि सेना के जवानों की ये शहादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी. हमारी सेना इस एक्शन का माकूल जवाब देने में सक्षम है.
सेना और रक्षा मंत्री के इन बयानों के बाद सोमवार शाम ही भारतीय सेना के जवानों ने अपना एक्शन दिखा दिया. बताया जा रहा है कि एलओसी के पार पाकिस्तान की कई चौकियों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों को भी ढेर कर दिया.
यहां हुआ पाकिस्तान पर हमला
सूत्रों के मुताबिक किरपान और पिंपल पोस्ट में दो पाकिस्तानी बंकरों को ध्वस्त किया गया. ये दोनों पोस्ट जम्मू के मेंढर सेक्टर में मौजूद कृष्णा घाटी के सामने है. बताया जा रहा है कि पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था. बटालियन के सदस्यों को घुसपैठ के लिए पाक आर्मी की ओर से किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी.
सेना को फ्री हैंड!
भारतीय सेना प्रमुख कर्नल बिपिन रावत हालात का जायजा लेने के लिए श्रीनगर में मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि सेना को पाकिस्तान की हरकत का जवाब देने के लिए सरकार ने फ्री हैंड दिया है.
एक और सर्जिकल स्ट्राइक!
पाकिस्तान की इस हरकत के बाद देश में एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग उठने लगी है. पूर्व आर्मी कर्मियों से लेकर तमाम संगठनों के लोग मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग कर रहे हैं.

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों का कैश वैन पर अटैक, पांच पुलिसकर्मियों सहित 7 की मौत

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला, आतंकियों ने दुत्साहस दिखाते हुए जेके बैंक की एक कैश डिलिवरी वैन पर हमला किया है.बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इस कैश वैन पर हमला करते हुए करीब 50 लाख रूपए की लूट की है.आतंकी पुलिस कॉन्स्टेबल्स की पांच एसएलआर राइफल भी लूटकर फरार हो गए. साउथ कश्मीर के डीआईजी एसपी. पाणी के मुताबिक- आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल और बैंक अफसरों को कैश वैन से बाहर निकालकर मारा. रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले कुलगाम में आतंकियों के इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हुई है.

मस्जिद का मौलाना बोला - "इस्लाम कबूल कर लो अमित नहीं तो पूरे परिवार का करवा देंगे कत्लेआम"

मस्जिद का मौलाना बोला - "इस्लाम कबूल कर लो अमित नहीं तो पूरे परिवार का करवा देंगे कत्लेआम"
गौ रक्षकों पर तरफ तरफ के उलटे सीधे आरोप लगाने वालों के लिए ये खबर निश्चित रूप से उपयोगी और महत्वपूर्ण है क्योंकि वो खांसी का इलाज़ कर रहे हैं जबकि कहीं कैंसर पनप रहा है जिसे वो नजरअंदाज कर रहे हैं .  मामला कहीं किसी इस्लमिक या खाड़ी देश का नहीं है बल्कि ये मामला है योगी आदित्यनाथ द्वारा शासित उत्तर प्रदेश का. पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला अमित हुआ है इस बार इस अत्याचार और जबरन धर्मांतरण के दबाव का शिकार . पीड़ित माधवपुरम का रहने वाला अमित भरद्वाज है जिसने १० साल पहले घंटाघर की शबनम ने प्रेम विवाह किया था . तब से वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ चुका था . उस पर तमाम दबाव बनाने के साथ हमले भी हुए पर उसने कभी भी शबनम को खुद से अलग नहीं होने दिया .
अमित का आरोप है कि खरखौदा का रियाजुद्दीन एक मस्जिद में मौलाना है जो खुद को उस इलाके का दबंग बताता है . पिछली सरकार में उसकी पुलिस आदि में अच्छी पकड़ थी . उसकी के चलते उसने एक दिन अमित का जबरदस्ती अपने साथियों के साथ खतना कर डाला और मुँह बंद रखने की धमकी दी. अमित के मुताबिक अब वही मौलाना रियाजुद्दीन अमित के ऊपर दबाव बना रहा है इस्लाम कबूल कर के हर इस्लामिक कायदों को मानने का दबाव बनाने लगा है . अमित के अनुसार रियाजुद्दीन बार बार अपनी ऊंची पकड़ होने का हवाला दे कर कहता है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी या कहीं मुँह खोला तो उसका , उसकी पत्नी और उसके दोनों बच्चो का सामूहिक नरसंहार कर दिया जाएगा 

लाना की इस धमकी से बेहद भयभीत अमित अपने परिवार की चिंता में परेशान है . उसके अनुसार उसके पास अब दो ही रास्ते बचे हैं .या तो अपना परिवार बचाये या इस्लाम कबूल करे . उसके पुलिस प्रशासन से मदद और अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है . पुलिस ने अमित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर विवेचना शुरू कर दी है , प्रशासन के अनुसार जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी .  उधर अमित का परिवार मौलाना की धमकी से बेहद भयभीत है . 


LoC पर 2 जवान शहीद, भारत ने दिया कड़ा जवाब, PAK पर दागे मोर्टार

LoC पर 2 जवान शहीद, भारत ने दिया कड़ा जवाब, PAK पर दागे मोर्टार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में सोमवार को एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है. भारत की ओर से भी लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं. बॉर्डर पर लगातार फायरिंग जारी है. वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी.
व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इन दोनों जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. जेटली ने कहा कि ऐसी हरकत तो जंग में भी नहीं की जाती है. रक्षा मंत्री बोले कि पाकिस्तान की यह अमानवीय हरकत है, सेना को जो भी जवाब देना होगा वह सेना देगी. जेटली बोले कि हम इस घटना की निंदा करते हैं. नायब सूबेदार परमजीत सिंह के साथ बर्बरता की गई थी. सूबेदार परमजीत सिंह पंजाब के तरनतारन से आते थे.इस फायरिंग में सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान शहीद हो गए. एक बीएसएफ जवान घायल भी हुआ है. शहीदों में एक सेना में कनिष्ठ अधिकारी (JCO) और एक बीएसएफ में हेड कांस्टेबल थे. शहीद जवानों के साथ बर्बरता भी की गई. पाक बॉर्डर एक्शन टीम ने शहीद जवानों के साथ बर्बरता की. सेना के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2 भारतीय जवानों को क्षत-विक्षत कर दिया. पाक सेना को उचित जवाब दिया जाएगा.
सूत्रों ने बताया कि दोनों जवान पाकिस्तानी रॉकेट लांन्चर और स्वचालित बंदूकों से उस समय घायल हुए जब वे सीमावर्ती पोस्ट की रक्षा कर रहे थे. पाकिस्तान की तरफ से ये फायरिंग उस समय हुई है, जब रविवार को ही पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने एलओसी का दौरा किया.
एलओसी पर पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा की गश्त किसी बड़ी साजिश का इशारा लगती है. सरहद पर हाजी पीर सेक्टर के इलाकों में बाजवा का दौरा इसलिए खतरे की घंटी बजाता है, क्योंकि अपने सैनिकों से मिलने के बाद बाजवा ने भारत के खिलाफ जहर उगलता बयान दिया. पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने कश्मीरियों की आजादी का मुद्दा उठाया और आतंकवादियों को राजनीतिक आंदोलनकारी करार दिया. बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के आत्म निर्णय के अधिकार के लिए किए जा रहे कार्य को हमेशा समर्थन देता रहेगा.
पाक आर्मी चीफ का नियंत्रण रेखा पर ये चौथा दौरा है. इससे पहले बाजवा ने मार्च में भी एलओसी का दौरा किया था. पाकिस्तान के फौजी आलाकमान का यूं बार-बार सरहद पर पहुंचना और कश्मीर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए इस बात का अंदेशा बढ़ता है कि पाकिस्तान एक बार फिर किसी बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा है, जिसमें कश्मीर में जमे आतंकियों के साथ ही सरहद पार से आतंकी और खुद पाकिस्तानी फौज भी शामिल हो सकती है. पाक आर्मी चीफ के एलओसी दौरे के बाद भारतीय सेना के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं.