कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों का कैश वैन पर अटैक, पांच पुलिसकर्मियों सहित 7 की मौत
कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला, आतंकियों ने दुत्साहस दिखाते हुए जेके बैंक की एक कैश डिलिवरी वैन पर हमला किया है.बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इस कैश वैन पर हमला करते हुए करीब 50 लाख रूपए की लूट की है.आतंकी पुलिस कॉन्स्टेबल्स की पांच एसएलआर राइफल भी लूटकर फरार हो गए. साउथ कश्मीर के डीआईजी एसपी. पाणी के मुताबिक- आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल और बैंक अफसरों को कैश वैन से बाहर निकालकर मारा. रिपोर्टों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले कुलगाम में आतंकियों के इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हुई है.

No comments:
Post a Comment