Follow Me On Facebook

Saturday, 16 April 2016

पाकिस्तान में भगवान शिव का अद्भुत मंदिर, भगवान शिव के आसुओ से बना है मंदिर का कुण्ड !


katasraj


भगवान शिव बहुत ही दयालु है तथा अति शीघ्र प्रसन्न हो जाते है. विश्वभर  में उनके अनेको मंदिर है जिनमे कुछ मंदिर का निर्माण हाल ही के वर्षो में हुआ है तथा कुछ अत्यंत प्राचीन है. इन्हीप्राचीन मंदिरो में से भगवान शिव का एक मंदिर पाकिस्तान  में भी है जो पाकिस्तान के चकवाल गाव से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर कटस नामक स्थान पर स्थित है. पाकिस्तान में स्थित इस मंदिर को कटासराज के नाम से जाना जाता है.  इस मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग स्थापित है तथा इस मंदिर के बारे में कहा जाता ही की यह महाभारत के समय त्रेतायुग  में भी था परन्तु कुछ लोगो का कहना है की यह मंदिर सिर्फ 900 साल पुराना है. इस मंदिर मेंस्वयंसंभु शिव का शिवलिंग स्थापित है तथा लोगो की मान्यता है जब पांडव वनवास  के समय यहाँ आये थे तो उन्होंने इस मंदिर और शिवलिंग का निर्माण किया था.
पांडवो ने वनवास के समय लगभग चार साल यहाँ बिताये थे तथा अपने रहने के लिए सात महलो का निर्माण करवाया था जो अब सात मंदिर के नाम से कटासराज में स्थित है. पाकिस्तान में स्थित यह कटासराज मंदिर वहा रह रहे केवल हिन्दू अल्पसंख्यको के श्रद्धा  का ही केंद्र नही है बल्कि मंदिर के साथ लगा बौद्ध स्तूप तथा सिख हवेलिया वहाँ बसे अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी श्रद्धा का केंद्र है.

No comments:

Post a Comment