राम मंदिर निर्माण के लिए पचास हजार जीवन समर्पण घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर का दावा
रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजयशरण ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के समर्थन हेतु पचास हजार रामसेवक बनाने का दावा किया है। पहले दिन पांच सौ रामसेवक बनने की बात कही है। इसके लिए रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास का प्रदेश अध्यक्ष बाराबंकी पालिकाध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव को बनाया गया है। रविवार को जानकी घाट बड़ा स्थान में बैठक आयोजित की गयी। रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजयशरण ने रविवार की बैठक में बताया कि रंजीत बहादुर श्रीवास्तव को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ संकल्प घोषणा पत्र लेकर दो सौ लोग अयोध्या आये है। यह रामसेवक पूरे देश मे भ्रमण कर पचास हजार रामसेवकों से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करायेंगे। यह संकल्प पत्र सशुल्क होगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन संकल्प पत्र पर पांच सौ लोगो ने हस्ताक्षर किये है। संकल्प पत्र पर आनलाईन हस्ताक्षर भी मांगे जा रहे है। जब इन संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर पूरे हो जाएंगे तो मंदिर निर्माण की घोषणा रसिक पीठाधीस्वर जन्मेजयशरण के द्वारा की जायेगी। रामसेवकों में किसी एक पाटी का न होके सभी दलों के प्रतिनिधियों की बात कही गयी है। यद्यपि रंजीत बहादुर श्रीवास्तव बराबंकी में भाजपा के चेयरमैन बताये जा रहे है।
No comments:
Post a Comment