नई दिल्ली : यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है जहा पर एक साधू की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई गुण्डे एक साधू को सरे बाजार पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहे गुण्डो ने इस साधू को कई महीने पहले मारपीट कर इलाके से भगा दिया था जिसके बाद आज जैसे ही वह नजर आया तो गुण्डों ने फिर साधू की लोहे की राड और लात घूसों से जमकर पिटाई की।
जिससे साधू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने साधू को पीटने वाले 8 गुण्डों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां धरूआ नाम का साधू आज ही कई महीनों के बाद अपने घर लौटा था। जैसे ही साधू अपने घर पहुंचा तो इलाके के अवनीश, सोनू, विमलेश और रामवीर सहित 8-10 गुण्डों ने उसे दबोच लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई शुरु कर दी। पिटाई से साधु गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि साधू का कुछ महीने पहले इन्हीं लोगों से विवाद हो गया था जिसके बाद बाबा के ऊपर आगजनी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई थी।
फिलहाल इन तस्वीरों को देखकर साफतौर पर लग रहा है कि गुण्डों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। वहीं बाबा खुद को बेकुसूर बता रहा है।
No comments:
Post a Comment