बाराबंकी। राम मंदिर निर्माण को लेकर रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के नव नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बाराबंकी की एक अदालत में 25 तर्कों के साथ अयोध्या में राम मंदर बनाने की याचिका दायर की।
याचिका में ये दावा किया गया है कि तमाम विद्वानों और ऐतिहासिक तथ्यों के हवाले से दावा किया गया है कि अयोध्या मनु महाराज द्वारा बसाए कौशल देश की राजधानी थी। इस पर पहले राजा दशरथ ने राज-पाट संभाला और फिर इसके बाद उनके सबसे बड़े पुत्र राम ने राज्य संभाला।
कोर्ट में याचिकाकर्ता ने ये भी कहा है कि अगर कोर्ट याकूब मेमन जैसे आतंकियों के लिए रात में सुनवाई कर सकता है तो फिर इस मुद्दे पर क्यों नहीं कर सकता। रंजीत ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment