अब आप अपनी कार में जा सकेंगे भारत से श्रीलंका
बहुत जल्दी ही आप अपनी कार में बैठकर भारत से श्रीलंका तक का सफर तय कर सकेंगे। जी हां, देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत और श्रीलंका के बीच पुल और सुरंग बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस योजना पर करीब 24 हजार करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही गई है। इस परियोजना पर 2016 में काम शुरू होने की संभावना है।
एशियाई विकास बैंक करेगा मदद
इस परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान वहां के राजनेताओं और अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया था।
रोमान्चक होगा सफर
फिलहाल समुद्री रास्ते से भारत से श्रीलंका जाने में करीब 45 घंटे का समय लगता है। वहीं हवाई जहाज से तमिलनाडु से श्रीलंका साढे 3 घंटे का सफर है। इस पुल और सुरंग के बन जाने से भारत और श्रीलंका के बीच आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी। यही नहीं, इस रोमांचक रास्ते की वजह से व्यापार में भी व्यापक बढ़ोत्तरी होगी।
हां, तो भाई लोग, नजर रखिए इस खबर पर। साथ ही कार भी रखिए तैयार।
No comments:
Post a Comment