असम सरकार ने अशुभ महीने से बचने के लिए
ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित पुल का उद्घाटन टाला !
गुवाहाटी : असम सरकार ने अशुभ महीने से बचने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित दूसरे पुल का उद्घाटन टालने की शुक्रवार (३० दिसंबर) को यहां घोषणा की। असम के लोकनिर्माण मंत्री परिमल सुक्लबैद्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कई प्रमुख नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने सरकार को पुल का उद्घाटन पुह के महीने में नहीं करने की सलाह दी थी क्योंकि असमी परंपरा के अनुसार इस महीने में किसी भी सकारात्मक कार्य की शुरुआत नहीं की जाती है। इसलिए हमने इसका उद्घाटन अगले असमी महीने माघ में करने का निर्णय किया।’ उन्होंने कहा कि माघ की शुरुआत १५ जनवरी से होती है और उसे ‘पुह’ की तरह ‘अशुभ’ नहीं माना जाता है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दूसरे सरायघाट रोड पुल का उद्घाटन एक जनवरी को करने वाले थे । सुक्लवैद्य ने निर्णय की घोषणा दिन में पुल का निरीक्षण करने के बाद की। उन्होंने कहा कि गडकरी औपचारिक रूप से गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर दूसरे पुल का उद्घाटन कम से कम १५ दिन बाद करेंगे, यद्यपि पुल उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार था। नया दूसरा पुल सरायघाट में पहले पुल के समानांतर है।

No comments:
Post a Comment