आजम ने 1 रुपए में ली 50 करोड़ की जमीन
New Delhi : उत्तरप्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान अब सवालों में घिरते नज़र आ रहे हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI उनकी जांच करेगी।
मामला 50 करोड़ की जमीन से जुड़ा है और सीधे सवाल खड़े हो रहे हैं आजम खान पर। एक रिपोर्ट के मुताबिक आजम खान ने 50 करोड़ की जमीन सिर्फ एक रुपये किराए पर ले रखी थी। जब जांच की बात सामने आई तो आजम खान सवालों से घिरते दिखे।यहां खास बात ये है कि आले हसन खुद यूपी पुलिस में सीओ रैंक के अधिकारी हैं। शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड में घोटाले की जांच कर रही तथ्य खोजी समिति की रिपोर्ट के मुताबिक आजम खान ने ऐसा अपने परिवार के ट्रस्ट को फायदा पहुंचाने के लिए किया।
रिपोर्ट के मुताबिक आले हसन ने 3 एकड़ ज़मीन पर बनी वक्फ की प्रॉपर्टी आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के ट्रस्ट को किराए पर दे दी, वो भी महज 1 रुपए की सालाना दर पर। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि एक रुपये में तो अब एक टॉफ़ी भी नहीं खरीदी जा सकती है। इस घपले के बाद आले हसन वापस पुलिस अधिकारी की भूमिका में आ गया और उसने इस यतीमखाने की जमीन पर जो बत्तीस परिवार पचास साल से रह रहे थे, उनके आशियानों पर रातभर में बुलडोजर चला दिया।

No comments:
Post a Comment