मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, बद्रीनाथ जाने
वाले तीर्थयात्रियों को दी जाएगी यह सुविधा
बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जियो के मुखिया मुकेश अंबानी ने बड़ा ऐलान किया है।बदरीनाथ में अब गरीब तबके के तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। -- रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ में गेस्ट हाउस निर्माण के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को पचास लाख रुपये की धनराशि दी है।आगामी मई माह में धाम में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वर्ष 2015 में जियो की लॉचिंग के लिए बदरीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी के सामने बीकेटीसी ने धाम में बदरीश आश्रय नाम से गेस्ट हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा था।मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकेश अंबानी की ओर से समिति को पचास लाख रुपये दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment