Follow Me On Facebook

Wednesday, 26 April 2017

आर्मी के आर्टीलरी बेस पर हमला, 2 आतंकी ढेर, कैप्टन समेत 3 जवान शहीद

कुपवाड़ा में आर्मी के आर्टीलरी बेस पर हमला, 2 आतंकी ढेर, कैप्टन समेत 3 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम सेक्टर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. आत्मघाती आतंकी हमले में एक कैप्टन, एक जेसीओ और एक जवान शहीद हो गए. सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में दो आतंकी भी मारे गए. ये हमला सेना के आर्टीलरी बेस पर हुआ है. ये आर्मी कैंप एलओसी से 5 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा में स्थित है.
सुबह 5.15 बजे हुआ हमला
आतंकियों ने सुबह 5.15 बजे के आसपास एलओसी के पास कुपवाड़ा के पंजगाम में आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया और दो आतंकियों को मार गिराया. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. कैंप के अंदर और बाहर तलाशी अभियान जारी है. लगातार दोनों ओर से फायरिंग हो रही है.
घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया
इस आतंकी हमले में कैप्टन समेत सेना के 3 जवान शहीद हुए हैं. 5 जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर लाया गया है. घायल जवानों का इलाज श्रीनगर आर्मी अस्पताल में किया जा रहा है.

No comments:

Post a Comment