Follow Me On Facebook

Sunday, 2 April 2017

श्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित प्रसिद्ध जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब 'आजादी' के विवादास्पद नारे लगाने का सामने आया है कश्मीर, मणिपुर और नगालैंड के लिए 'आजादी' के नारे लगाए

जादवपुर यूनिवर्सिटी में लगे 'आजादी' के नारे, RSS के सेमिनार का विरोध

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित प्रसिद्ध जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब 'आजादी' के विवादास्पद नारे लगाने का मामला सामने आया है. जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सेमीनार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान एक छात्र नेता ने कश्मीर, मणिपुर और नगालैंड के लिए 'आजादी' के नारे लगाए.जेएनयू में पहली बार लगे थे आजादी के ऐसे नारे
इससे पहले पहली बार पिछले साल दिल्ली के जेएनयू में आजादी के नारे लगे थे. लेफ्ट विंग के स्टूडेंट्स संगठन के छात्रों पर अफजल की बरसी के दौरान प्रोग्राम कर आजादी के नारे लगाने का आरोप लगे थे. कश्मीर की आजादी के अलावा भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए गए थे. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था. दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए कन्हैया कुमार और उमर खालिद को अरेस्ट कर लिया था. इन पर देश्द्रोह का मुकदमा चल रहा है. दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार के कार्रवाई की आलोचना भी हुई थी. उस दौरान भी कोलकाता की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में जेएनयू के सपोर्ट में प्रदर्शन हुई थे.

No comments:

Post a Comment