Follow Me On Facebook

Thursday, 6 April 2017

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता मिशन की आलोचना करते हुए इसे अंग्रेजी मानसिकता बताया है .

महिला IAS ने ऐसे विषय पर ऊँगली उठाई है नरेंद्र मोदी पर जिस पर शायद आप यकीन न कर सकें
ये बात किसी और ने कही होती तो लोग उसे अनपढ़ या गंवार नाम से सम्बोधित करते पर ऐसा जब एक IAS अधिकारी बोली तब बात सबको अजीब लगी और अजीब लगनी ही चाहिए . अफ़सोस विषय ही ऐसा है जिस पर कोई पक्ष या विपक्ष कुछ बोल या बहस भी नहीं कर सकता . मामला मध्य प्रदेश की IAS अधिकारी से जुड़ा है जिसका नाम दीपाली रस्तोगी है . दीपाली रस्तोगी जी ने अंग्रेजी अखबार में अपना एक लेख सार्वजनिक किया जिसमे उन्होंने चौंकाने वाली बात लिखी . उन्होंने लिखा है कि शौचालय बनवाना अगंरेजो की देन है , भारतीय परम्परा में शौचालय नहीं था . परोक्ष रूप से IAS महोदया ने सार्वजनिक शौच खुले में जाने का समर्थन किया. इसके निहितार्थ में ये भी है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता मिशन की आलोचना करते हुए इसे अंग्रेजी मानसिकता बताया है . जहां एक तरफ मोदी के इस स्वच्छता मिशन की चहु ओर खुले मन से तारीफ़ हो रही है वहीँ इस अभियान पर ऊँगली उठा कर दीपाली रस्तोगी जी कार्यवाही की जद में आ गयी हैं . मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री K L शर्मा जी का कहना है कि दीपाली रस्तोगी ने सर्विस मैन्युअल का उलंघन किया है , उन्होंने आगे कहा कि समझ में नहीं आता कि इतने बड़े स्तर पर बैठी कोई अधिकारी इस प्रकार की बातें कैसे कर सकती है ?

No comments:

Post a Comment