नहीं थम रहा हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों का गलत प्रयोग, भड़के भारतीय
एक बार फिर सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों के प्रयोग पर बहस छिड़ गई है. इस बार मामला गर्माया है केटी पेरी के मां काली का चित्र प्रयोग करने पर.
दरअसल, हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां काली की तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने जबसे ये तस्वीर पोस्ट की है, तबसे वे भारतीयों के निशाने पर है.
ये है केटी पेरी का पोस्ट-
हालांकि केटी ने अपने मूड को जाहिर करने के लिए ये तस्वीर शेयर की थी, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि वे अपने मूड को दर्शाने के लिए इस तरह भारतीय देवी के चित्र का प्रयाेग नहीं कर सकतीं.
बीयर बोतल पर गणेश तो जूते पर ऊं, ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज
ये इस तरह का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीरों के गलत प्रयोग पर लोगों ने आपत्ति जताई है. कुछ समय पहले ही अमेरिका की एक कंपनी ने बियर की बोतल पर भगवान गणेश की तस्वीर का इस्तेमाल किया था जबकि जबकि एक अन्य कंपनी ने जूतों पर ओम लिख दिया था.
गौरतलब है कि ओम लिखे जूते बेचने के मामले में वेबसाइट yeswevibe.com और भगवान गणेश की तस्वीर वाली बीयर बोतल बेचने के मामले में lostcoast.com के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी.
पाकिस्तान के सिंध में बिक रहे हैं 'ऊँ' लिखे हुए जूते, हिंदू संगठन ने जताया आक्रोश
इससे पहले, ऑनलाइन वेबसाइट अमेजन पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाले पायदान बेचने का मामला तो खूब गर्माया था.
फिर अमेजन पर ही तिंरगा झंडा वाले पायदान की बिक्री भी विवादों में रही थी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने जब कड़ा रुख अपनाया तो अमेजन ने ये उत्पाद हटा लिए थे.
No comments:
Post a Comment