हिन्दुस्तान मे ही रहेंगे , वन्देमातरम नहीं अल्लाह हु अकबर कहेंगे - मुस्लिम पार्षद, मेरठ
मेरठ में कुछ दिनों से गरमाया राष्ट्रगीत विषय अब थमने का नाम नहीं ले रहा . जहाँ एक तरफ भाजपा पार्षद इस बात पर जोर दे रहे कि बैठकों में राष्ट्रगीत के साथ उद्घाटन या समापन किया जाय तो वहीँ दूसरी तरफ मुस्लिम पार्षद अपनी वन्देमातरम के खिलाफ बना चुके हठ से जरा सा भी हटने को तैयार नहीं . मेरठ के मेयर ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम को लेकर उठ रहे विवाद का स्थाई हल निकालने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार भी सदस्य राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के दौरान सदन मे मौजूद नही होगा उसे बैठक मे किसी भी हालात में जगह नही दी जायेगी । साथ में माना जा रहा है कि भविष्य में अपनी जिद पर अड़े ऐसे पार्षदो की सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है। मेरठ के मेयर हरिकान्त अहलुवालिया का कहना है कि वन्दे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है जिसे गया कर तमाम देशभक्तों ने अपने प्राण भारत भूमि पर न्योछावर किये हैं . और इसे लेकर प्रस्ताव सदन मे पास हो चुका है। अब जो राष्ट्र का सम्मान नही करेगा उसे सदन मे बैठने नही दिया जाएगा। ज्ञात हो कि मेरठ के नगर निगम बोर्ड की वन्दे मातरम के गायन को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है। अब मेरठ के मुस्लिम पार्षदों का साफ़ कहना है कि- हिन्दुस्तान मे ही रहेंगे , वन्देमातरम नहीं अल्लाह हू अकबर कहेंगे।

No comments:
Post a Comment