Follow Me On Facebook

Tuesday, 21 February 2017

हिन्दुत्वनिष्ठ संघटन ‘हिन्दू संहति’ के ९वें वर्धापनदिवस पर कोलकाता में

हिन्दुत्वनिष्ठ संघटन ‘हिन्दू संहति’ के ९वें वर्धापनदिवस पर कोलकाता में, सहस्रावधी हिन्दुत्वनिष्ठों ने भ

हिन्दू संहति’ का ९वां वर्धापनदिवस संपन्न !

कोलकाता : बंगाल के एक प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. तपन घोष का हिन्दुत्वनिष्ठ संघटन ‘हिन्दू संहति’ के ९वें वर्धापनदिवस के उपलक्ष्य में यहां के रानी रासमनी मार्ग पर एक भव्य सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में सहस्रावधी हिन्दूओं ने सामिल हो कर हिन्दू एकता की झलक दर्शाई !
इस सभा में उपस्थित हिन्दुओंद्वारा अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण करनेवाले ममता बैनर्जी शासन के कार्यकाल में हिन्दुओंपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में संघटित होने का निर्धार व्यक्त किया गया। इस सभा में भारत सेवाश्रम संघ, हिन्दू जनजागृति समिति सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों ने सहभाग लिया।

विगत कुछ दिनों से धर्मांधोंद्वारा धुलागढ, तेहत्ता, समुद्रगढ, कटवा, देगंगा, कान्निंग, उष्टी, पंचाला, धोला, इस्लामपुर, कालियाचक्र, खाग्रगढ आदि स्थानोंपर अनेक हिन्दुओं की हत्याएं करना, हिन्दु महिलाओं पर बलात्कार जैसे अनेक अत्याचार किए गए हैं। कुल मिलाकर ये अत्याचार बंगाल राज्य इस्लामीकरण की ओर अग्रसर होने के लक्षण हैं, इस प्रकार की आलोचना अनेक वक्ताओं ने की। इस सभा में ऐसी अनेक घटनाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया गया।

भाजपा की ओर से भी सभा का आयोजन

१३ फरवरी को भाजपा की ओर से हावडा जिले के खालीसनी कालीताला में भी ऐसी ही एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में भी हिन्दू बडी संख्या में उपस्थित थे। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री. दिलीप घोषद्वारा बंगाल में हिन्दुओंपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों को संघटित होने का आवाहन किया गया।

No comments:

Post a Comment