यूपी में भाजपा आई तो हिन्दू मुसलमान की लाशें तैरेंगी : सपा मंत्री
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है, मगर इस गठबंधन के खिलाफ पार्टी में रोष भी नजर आ रहा है। सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव शुरुआत से ही कांग्रेस के खिलाफ नजर आ रहा थे तो अब अखिलेश सरकार युवा कल्याण मामलों के राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने भी बड़ा बयान दिया है।
बस्ती में जनसपर्क अभियान के दौरान रामकरन ने कहा कि, 'मैं बिना कांग्रेस के सरकार बना लेता लेकिन बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे-छोटे शैतान को इक्ट्ठा किया है।' मंत्री जी यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'अगर यह महान राक्षस आ जाएगा तो इस मुल्क और प्रदेश में खून खराबा कर देगा। हिंदू मुसलमान की लाशें तैरेंगी, सड़कें लहू लुहान हो जाएंगी। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी को थोड़ा भी मौका नहीं देना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश को तबाह कर सके।'
सपा-कांग्रेस गठबंधन के सीट बटवारे पर उन्होंने कहा कि 'समझौते में भी हमने दरिया दिल दिखाया है। ऐसा नहीं है की हमने समझौते में उन्हें कम सीट दिया है. जितना उन्होंने मांगा उतना दिया। सिर्फ इसलिए की भारतीय जनता पार्टी जैसी क्रूर और सांप्रदायिक ताकतें उत्तर प्रदेश में न आ पाएं।'
बता दें राम करन आर्य, उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक और सपा सरकार में मंत्री हैं। 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की महादेवा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। सपा मंत्री रामकरन इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले चुनावों में जो हमें वोट नहीं देगा वो हमारा सगा नहीं है। उन्होंने कहा था, “पोलिंग के दिन जो भी कार्यकर्ता बूथ पर खड़ा होकर मुलायम और अखिलेश को वोट देगा, वहीं उनका सगा है। बेटी देना और बेटी लेना कोई रिश्तेदारी नहीं है।”

No comments:
Post a Comment