BJP नेता ने दिया सैनिकों की पत्नियों पर विवादित बयान, बोले- सैनिक बिना घर जाए बाप बन जाते !
मुंबई। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर खुद की पीठ थपथपाने वाली बीजेपी के बोल इन दिनों सेना को लेकर बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी समर्थित एक विधानपरिषद ने सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सोलापुर एमएलसी प्रशांत परिचारक ने अपने ज़िले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सैनिकों की पत्नियों की वफादारी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “सैनिक बच्चा होने के बाद पंजाब बॉर्डर पर मिठाइयां बांटते हैं, जबकि वह पूरे साल से घर से दूर रहते हैं”।
बीजेपी को परिचारक के बयान पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों का अपमान करना राष्ट्रद्रोह है।
लांकि बीजेपी ने एमएलसी के इस बयान से किनारा कर लिया है। महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता, माधव भंडारी ने इस मुद्दे पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि परिचारक सीधे तौर पर पार्टी से नहीं जुड़े हैं।

No comments:
Post a Comment