Follow Me On Facebook

Tuesday, 21 February 2017

तीन तलाक को अपनी बहन-बेटी पर लागू करवाएं

 लालू-नीतीश तीन तलाक को अपनी बहन-बेटी पर लागू करवाएं : इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
रविवार को पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव को लेकर एक बयान दिया। इंद्रेश कुमार ने दोनों नेताओं पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, ये नेता वोट के लिए देश को तोडने की राजनीति करते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर दोनों नेताओं को घेरते हुए उन्होने कहां कि, ये नेता क्या तीन तलाक का नियम अपनी अपनी बहन और बेटियों के साथ भी लागू करवाएंगे ? अपने घर में ये अपने बेटों को कहेंगे कि, वो अपनी पत्नियों को तीन तलाक दे दें ?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेता ने कहा कि, लालू हों या नीतीश, मुलायम हो या मायावती या अखिलेश सभी को इस्लाम का अध्ययन करने की जरूरत है। इन नेताओं में हिम्मत है तो देश को तोडने वाली ताकतों को रोकें।

No comments:

Post a Comment