शिवजी के प्रिय इस बीज के पेड़ से बनी पटरियों पर चलती है रेल!
नई दिल्ली। रुद्राक्ष यानी भगवान का शिव का साक्षात रूप माना जाता है। भगवान शिव के रूप में रुद्राक्ष को प्रत्येक शिवभक्त पहनता है क्योंकि यह उनका साक्षात प्रतीक है। रूद्राक्ष एक खास तरह के पेड़ का बीज है जिसे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त है। यह पेड़ आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में एक खास ऊंचाई पर उगता है, जैसे कि हिमालय और पश्चिमी घाट। लेकिन अफसोस की बात यह है लंबे समय से रूद्राक्ष के पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल भारतीय रेल की पटरियां बनाने में काम में लिया जा रहा है। इस वजह से आज भारवर्ष में बहुत ही कम संख्या में रुद्राक्ष के पेड़ बचे हैं। आपको बता दें कि भगवान शिव का प्रमुख आराध्य देश भारत ज्यादातर रुद्राक्ष नेपाल, बर्मा, थाईलैंड या इंडोनेशिया से आयात करता हैं।
रुद्राक्ष का ये है खास महत्त्व
रुद्राक्ष की सबसे खास बात ये है कि इसमें एक अनोखे तरह का स्पदंन होता है। जो इसे धारण करने वाले के लिए ऊर्जा का एक सुरक्षा कवच बना देता है। इस वजह से बाहरी नकारात्मक ऊर्जाएं पहनने वाले को परेशान नहीं कर पाती हैं। इसीलिए रुद्राक्ष आपने ऐसे लोगों को पहने देखा होगा जो लगातार यात्रा करते रहते हैं जैसे कि साधु—संत। ऐसे लोगों को अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ता है उनको मालूम नहीं होता कि कहां नकारात्मक उर्जा है जो उन्हें परेशान कर सकती है, ऐसे रुद्राक्ष उनकी रक्षा करते हुए सकारात्मक उर्जा बनाए रखता है।

No comments:
Post a Comment