Follow Me On Facebook

Tuesday, 28 February 2017

दलित महिला के साथ किया गैंगरेप, आरोपी BJP का बड़ा नेता

BJP शासित MP में भाजपाइयों ने राशन कार्ड बनवाने के बहाने दलित महिला के साथ किया गैंगरेप, आरोपी BJP का बड़ा नेता

मध्य प्रदेश/मुरैना, गुजरात के बाद भाजपा शासित मध्य प्रदेश में रामराज का ये आलम है कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेता ही अपनी प्रजा की महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। मुरैना में एक दलित महिला के साथ सनसनीखेज गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें दलित महिला के साथ बीजेपी नेता और सेवा सहकारी संस्था सुमावली के अध्यक्ष ने राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया।
इस रेप प्रकरण में बीजेपी का नेता भोजपाल सिंह जादौन पर शामिल बताया गया है। भोजपाल सिंह सुमावली का बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष है। पुलिस के मुताबिक सुमावली सेवा सहकारी संस्था का अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच भोजपाल जादौन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पीड़ित दलित महिला को बीपीएल कार्ड बनवाने का झांसा देकर पीड़ित महिला को हथरिया गांव से मुरैना स्थित अपने मकान पर ले गए और तीनों ने सोमवार की रात उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भोजपाल जादौन और उसके दो अन्य साथियों भगचंद तथा जितेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment