Follow Me On Facebook

Tuesday, 7 February 2017

विपक्ष ने पाकिस्तान मुद्दे पर पीएम मोदी की तारीफ की कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने में पीएम मोदी हैं सक्षम

विपक्ष ने पाकिस्तान मुद्दे पर पीएम मोदी की तारीफ की कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने में पीएम मोदी हैं सक्षम


कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष ने पहली बार मोदी सरकार की तारीफ की है। विपक्ष ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने में पीएम मोदी सक्षम है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मोदी सरकार को चाहिए कि वो कश्मीर मुद्दे पर संसद में विशेष सत्र बुलाए और सभी मुद्दों पर बातचीत की जाए।
उन्होंने कहा की जरुरत है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद पर रोक लगाई जाए। पीएम मोदी ने कल सिंधु जल संधि पर विचार-विमर्श किया लेकिन केवल विचार करने से कुछ नहीं होगा। उसके लिए जरुरी है कि अम्ल किया जाए। पीएम मोदी पिछले साल पाकिस्तान गए थे वो बेकार साबित हुई। हमें इस तरह का कोई कदम नहीं उठाना चाहिये था। congress praised modi 
हालांकि, पीएम मोदी ने विश्व पटल पर पाकिस्तान को घेरने की जो कोशिश की है वो काबिलेतारीफ है। सिंघवी ने कहा कि पीएम मोदी कश्मीर पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। 
कश्मीर में कश्मीरियों की सुरक्षा की गारंटी हमें लेने की आवश्यकता है और अधिक हिंसा न हो इसका हमे ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज कश्मीर उबल रहा है, जो केवल बातचीत के जरिए ही समाधान हो सकती है।वही कांग्रेस के ही शशि थरूर ने भी पीएम मोदी की तारीफ की है।  congress

हरेक भारतीय गौरवान्वित हुआ है

आपको बता दें कल ही सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को खरी खरी सुनाया, जिसकी प्रशंसा केजरीवाल से लेकर प्रमुख विपक्षी नेताओं ने की है। केजरीवाल ने सुषमा स्वराज को भारतीय सिहंनी कहकर पुकारा है। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज ने जो भाषण संयुक्त राष्ट्र में दी है उससे हरेक भारतीय का सीना गौरवान्वित हुआ है। 
वैसे यदि देखा जाए तो कश्मीर मुद्दे को लेकर विपक्ष और पक्ष दोनों एक साथ है ये देश के लिए गर्व की बात है। जिस तरह पक्ष और विपक्ष ने मिलकर जीएसटी बिल को पास किया है ठीक उसी तरह कश्मीर मुद्दे पर दोनों पार्टियों का साझा बयान देना देशवासियों के लिए गौरव की बात है।  

No comments:

Post a Comment