३७०० करोड़ के ऑनलाइन घोटाले में सनी लियोन से पूछताछ कर सकती है एसटीएफ
नई देहली : नोएडा के ३७०० करोड़ रुपए के ऑनलाइन घोटाले को लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री सनी लियोन की भी पूछताछ यूपी एसटीएफ कर सकती है। दरअसल घोटाले के मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल ने अपने ई-कॉमर्स पोर्टल की लॉन्चिंग के मौके पर सनी लियोन को बुलाया था।
एसटीएफ का कहना है कि, ‘प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम ऐक्ट १९७८’ के तहत इस तरह की स्कीम का प्रचार करना गैरकानूनी है।
एसटीएफ को अनुभव मित्तल के ई-कॉमर्स पोर्टल की लॉन्चिंग के मौके पर सनी लियोन के आने के सबूत और छायाचित्र मिले हैं। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि, घोटाले की जांच के दौरान अगर अावश्यकता पड़ी तो बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन से पूछताछ हो सकती है। आपको बता दें कि, घोटाले के मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल की गिरफ्तारी के बाद सनी लियोन और अमीषा पटेल के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई थी।
साढ़े छह लाख लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार
आपको बता दें कि, यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त अभियान कर ३७०० करोड़ रुपए के ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनपर आरोप था कि, इन लोगों ने साढ़े छह लाख लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया। इन्होंने नोएडा के सेक्टर ६३ में अब्लेज इंफो सलूशंस के नाम से कार्यालय खोला था और सोशल मीडिया पर एक लाइक के बदले पांच रुपए दिलाने की बात कर चूना लगाया।
५७५० रुपये से ५७५०० रुपये तक की थी मेंबरशिप
पुलिस ने बताया कि, आरोपी ‘’ नाम से एक पोर्टल चलाते थे और लोगों को पैसे कमाने का लालच देकर उनसे निवेश कराते थे। ये लोग ५७५० रुपये से ५७५०० रुपये तक कंपनी के अकाउंट में जमाकर लोगों को मेंबर बनाते थे और एक क्लिक का ५ रुपये देते थे। एसटीएफ के एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया, ‘कंपनी एब्लेज इन्फो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर थी और लगातार पोर्टल का नाम बदल रही थी। इस तरह उन्होंने लगभग ६.५ लाख लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया और उनसे ३७०० करोड़ रुपये ऐंठ लिए।’

No comments:
Post a Comment