टि्वंकल खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के कपड़ों पर किया कमेंट, दी ये 'अजीब' सलाह
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने पर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं, जो योगी पर कमेंट करने के बाद लोगों के निशाने पर आ गए है. सोशल मीडिया पर सीएम को लेकर कमेंट करने पर ये सेलिब्रिटी अब ट्रोल भी हो रहे हैं.
हाल ही में फिल्मकार शिरीष कुंदर ने सीएम आदित्यनाथ को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. कुंदर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब अक्षय कुमार की पत्नी टि्वंकल खन्ना ने सीएम योगी पर एक व्यंग्यात्मक ट्वीट किया है और उन्हें एक सलाह दी है. अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली इस अभिनेत्री ने योगी आदित्यनाथ को गैस छोड़ने में मददगार योग आसन करने की सलाह दे डाली है.
एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में बोलते हुए टि्वंकल खन्ना ने यह टिप्पणी योगी आदित्यनाथ के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयानों के संदर्भ में की. टि्वंकल ने कहा, 'योगी को एक आसन करना चाहिए जिससे कि गैस रिलीज करने में मदद मिले. यह सिस्टम के लिए काफी अच्छा है.
इतना ही नहीं, ट्विंकल ने योगी आदित्यनाथ के फैशन पर भी कॉमेंट किया था. उन्होंने कहा कि, 'योगी फैशन बदल रहे हैं. मैंने एशियन पेंट को ट्वीट भी किया था कि उनको नया रंग लाने की जरुरत है, जिसकी टैगलाइन होगी - ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन.'
इतना ही नहीं, ट्विंकल ने योगी आदित्यनाथ के फैशन पर भी कॉमेंट किया था. उन्होंने कहा कि, 'योगी फैशन बदल रहे हैं. मैंने एशियन पेंट को ट्वीट भी किया था कि उनको नया रंग लाने की जरुरत है, जिसकी टैगलाइन होगी - ऑरेंज इज द न्यू ब्राउन.'
फिल्मों से दूरी बना चुकीं टि्ंवकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. ट्वीट्स में अपनी बात बेबाकी से रखने के कारण वे अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती हैं. हाल ही उन्होंने सेक्शुअल हैरेसमेंट पर ब्लॉग भी लिखा था. उन्होंने इसमें टीवीएफ के फाउंडर अरुनाभ कुमार को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि बेडरूम में किसी लड़की को सेक्सी कहना ठीक है लेकिन कार्यक्षेत्र में ऐसा करना लड़की या महिला की क्षमताओं को कम करना है. उनके इस ब्लॉग को काफी शेयर किया गया था.


No comments:
Post a Comment