Follow Me On Facebook

Sunday, 26 March 2017

सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. सैयद एजाज अब्बास नकवी ने कहा कि पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां वक्फ माफिया हैं

सपा मंत्री रहे आजम खान ने कई संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ हैं: नकवी। कार्यवाई होनी चाहिए

सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. सैयद एजाज अब्बास नकवी ने कहा कि पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां वक्फ माफिया हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किया है। अब वक्फ की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज होंगे। नकवी शनिवार को रामपुर में तोड़ी और कब्जाई गईं वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि आजम खां ने सत्ता का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध जमीनों पर कब्जा कर निर्माण कराया है। विकास भवन के पास हुसैनी सराय के मामले में बोले, यहां वक्फ की जमीन पर बनी मार्केट को सत्ता का दुरुपयोग करके गिरा दिया गया। इसके लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी दोषी हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुहल्ला घोसियान के पास वक्फ की जमीन पर बने आजम के रामपुर पब्लिक स्कूल की इमारत भी नियम विरुद्ध है। यह नवाब की खानदानी जगह है। इसे जालसाजी से पब्लिक ट्रस्ट में बदलकर स्कूल की इमारत खड़ी कर दी गई। मुहल्ला मदरसा कोहना का मदरसा तुड़वा दिया। वहां के कब्रिस्तान की मिट्टी जौहर यूनिवर्सिटी में डलवा दी। इस मामले में भी कार्रवाई होगी। 

No comments:

Post a Comment