Follow Me On Facebook

Tuesday, 21 March 2017

सरकारी सलाहकारों, निगमों और समितियों को किया बर्खास्त

एक्शन में सीएम, अखिलेश के सभी गैर-सरकारी सलाहकारों, निगमों और समितियों को किया बर्खास्त
लखनऊ : यूपी के सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ ने अपने तरह से बदलाव करने शुरु कर दिए है। नई सरकार आते ही योगी ने अखिलेश यादव द्वारा पार्टी नेताओं को विभिन्न विभागों में नियुक्त किए गए सलाहकारों और उपाध्यक्षों को पदों से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें कि यादव सरकार ने 80 से अधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में सलाहकार, उपाध्यक्ष आदि नियुक्त कर रखा था। सत्रहवीं विधानसभा के चुनाव में भाजपा को बहुमत के बाद बाद इनमें से तकरीबन 20 लोगों ने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था। इस संबंद में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने एक आदेश जारी कर कहा है कि पूर्व सरकार में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक निगमों, परिषदों, समितियों में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नियुक्त गैर-सरकारी सलाहकारों, अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। ऐसे लोगों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं, मुख्य सचिव ने कृषि उत्पादन आयुक्त अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, आयुक्त समाज कल्याण, अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों को निर्देश दिए हैं कि सरकार के फैसले का पालन अविलंब सुनिश्चित किया जाए। आदित्यनाथ योगी सरकार ने समाजवादी सरकार में गठित उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, अनुसूचित जाति जन जाति आयोग, राज्य महिला आयोग, राज्य बाल संरक्षण आयोग पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हालांकि, इनमें से राज्य महिला आयोग व अल्पसंख्यक कल्याण आयोग में एक-एक साल के लिए ही नियुक्तियां होती हैं। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में स्वत: खत्म हो जाएगा। 



No comments:

Post a Comment